By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Hindustan ExpressHindustan Express
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: आज का राशिफल 20 अप्रैल 2025
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Hindustan ExpressHindustan Express
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Hindustan Express > Blog > धर्म > आज का राशिफल 20 अप्रैल 2025
धर्म

आज का राशिफल 20 अप्रैल 2025

News Desk
Last updated: 2025/04/20 at 3:46 PM
News Desk
Share
9 Min Read
आज का राशिफल 20 अप्रैल 2025
SHARE

मेष राशि:
आज आपका दिन बढ़िया रहने वाला है। आज कुछ नया करने का दिन है। आप किसी काम के बारे में नए सिरे से सोच सकते हैं। आज आपका सपना साकार होने वाला है। उसे हासिल करने के लिए आत्मविश्वास और मेहनत की जरूरत है। विद्यार्थियों को प्रतियोगिता संबंधी परीक्षा में बेहतर परिणाम मिलेंगे। अधिकतर काम व्यवस्थित रूप से संपन्न होते जाएंगे। जीवनसाथी आज आपके कार्यों में सहयोग करेंगे। व्यापार में रोज की अपेक्षा अच्छा लाभ होगा, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी बनी रहेगी।
शुभ रंग- लाल
शुभ अंक- 3

वृष राशि:
आज आपका दिन बहुत अच्छा रहेगा। किसी जरूरी काम या मीटिंग की वजह से आपको आउट ऑफ स्टेशन या फिर विदेश यात्रा पर भी जाना पड़ सकता है। आज अपनी बोलचाल का लहजा नर्म रखें। गलत शब्दों के प्रयोग से रिश्ते खराब हो सकते हैं। किसी प्रकार की दुविधा की स्थिति में अनुभवी व्यक्ति की सलाह आपके लिए उचित रहेगी। आपको काम में ज्यादा तरक्की मिलेगी। लवमेट साथ में मूवी देखने जाएंगे। दोस्त से मुलाकात होने के भी संकेत बन रहे हैं, उनके साथ आप अच्छा समय बिताएंगे।
शुभ रंग- गुलाबी
शुभ अंक- 1

मिथुन राशि:
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। जो लोग लंबे समय से नौकरी की तलाश में हैं, उनकी तलाश आज पूरी हो सकती है। आज अपने व्यावसायिक संपर्कों को और मजबूत करें। आपको अच्छे ऑर्डर और नए अनुबंध मिल सकते हैं। आपकी मेहनत से काम समय पर पूरे हो जाएंगे और साथ ही कर्मचारियों का भी काम पर पूरा समर्पण रहेगा। नौकरी कर रहे लोगों को बदलाव संबंधी मौके मिल सकते हैं। व्यस्तता के बावजूद परिवार के लिए समय निकालना घर के वातावरण को खुशनुमा रखेगा। आपको सब लोगों का सहयोग मिलेगा।
शुभ रंग- पीला
शुभ अंक- 4

कर्क राशि:
आज आपका दिन मिली-जुली प्रतिक्रिया देने वाला रहेगा। शुरुआत में आपको लगेगा कि आपके काम पूरे हो रहे हैं, लेकिन शाम होते-होते किसी काम में समस्या आ सकती है। आज का दिन परिवारजनों के साथ बहुत ही सुकून भरा बीतेगा। आपकी सकारात्मक और संतुलित सोच आपको योजनाबद्ध तरीके से कार्य संपन्न करने में मदद करेगी। आज सामाजिक गतिविधियों में आपका उचित योगदान बना रहेगा। आज अपरिचित लोगों से मेल मुलाकात करते समय अपनी सीक्रेट बातें शेयर ना करें। ईगो और अति आत्मविश्वास की भावना आपकी कमजोरी भी है, इस पर काबू रखें।
शुभ रंग- सफेद
शुभ अंक- 2

सिंह राशि:
आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। जो छात्र बारहवीं के बाद कॉलेज में एडमिशन लेने की सोच रहे हैं उनके लिए आज का दिन अच्छा है। आज आपका उलझा हुआ काम बन सकता है, इसलिए पूरा ध्यान उस पर केंद्रित रखें। आज का दिन अपने सपने और महत्वाकांक्षाओं को पूरा करने के लिए बहुत ही अनुकूल है। दोस्तों के साथ घूमने संबंधी प्रोग्राम बनाएंगे। आज किसी बाहरी व्यक्ति की वजह से घर में कुछ समस्या हो सकती हैं। रुपए-पैसे के मामले में किसी पर भी विश्वास ना करके सारे निर्णय स्वयं ही ले। समस्या आने पर घर के सदस्य से मार्गदर्शन लेना आपके लिए सहायक साबित होगा।
शुभ रंग- नीला
शुभ अंक- 7

कन्या राशि:
आज आपका दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आप आपके कार्य जरूर सफल रहेंगे। कन्या के लिए आपको सुयोग्य वर मिल सकता है। अनुभवी लोगों का सानिध्य करने का मौका मिलेगा जिससे दिन बहुत ही बढ़िया रहेगा। आप कुछ नया करने की सोचेंगे। नई ऊर्जा का प्रभाव अपने अंदर महसूस करेंगे। फाइनेंस संबंधी महत्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए आज का दिन अनुकूल है। दांपत्य रिश्ते में मधुरता आयेगी। आपको जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। आप उनके साथ किसी ट्रिप पर जाने की प्लानिंग भी बना सकते हैं।
शुभ रंग- बैंगनी
शुभ अंक- 5

तुला राशि:
आज आपका दिन ठीक रहेगा। किसी बड़े व्यक्ति से आपकी मुलाकात हो सकती है। आने वाले समय में वह आपके लिए बहुत ही उपयोगी साबित होंगे। आज ध्यान रखें कि किसी भी निर्णय को लेने में बहुत अधिक समय लगाने से कई उचित मौके हाथ से निकल भी सकते हैं। दूसरों की सलाह पर अमल करते समय उसके सभी पहलुओं पर सोच-विचार भी अवश्य कर लें। बिजनेस से जुड़े लोगों को कुछ बड़े प्रोजेक्ट मिल सकते हैं। छात्रों के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है।
शुभ रंग- भूरा
शुभ अंक- 8

वृश्चिक राशि:
आज आपका दिन थोड़ा अच्छा रहेगा। आपको मन मुताबिक फल मिलेंगे। अगर आप अपने बिजनेस को किसी दूसरी जगह पर शिफ्ट करना चाह रहे हैं, तो एक बार जगह अच्छे से देख लें। किसी के साथ साझेदारी के लिए दिन अच्छा रहेगा। ऑफिस में किसी काम के लिए आप खुद से जिम्मेदारी ले सकते हैं। आज अपनी वाणी पर संयम रखें। लोहे का व्यापार कर रहे लोगों का व्यापार अच्छा चलेगा। आज आपको अचानक धन लाभ होगा जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
शुभ रंग- मैजेंटा
शुभ अंक- 4

धनु राशि:
आज आपका दिन बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। आज कार्यस्थल में आपकी निगरानी बहुत जरूरी है। थोड़ी सी लापरवाही से महत्वपूर्ण ऑर्डर हाथ से निकल भी सकते हैं। बेहतर होगा अपनी नीतियों में कुछ बदलाव लाएं। सहयोगियों तथा कर्मचारियों की गतिविधियों को नजरअंदाज न करें। अनुभवी लोगों के साथ संपर्क में रहने से आपके लिए फायदेमंद स्थितियां बनेंगी। आज आपके मन में नए-नए विचार आयेंगे, जिन्हें आप अपनी दिनचर्या में उतारने में कामयाब रहेंगे। इससे आप खुद के सपनों को पूरा कर पाएंगे।
शुभ रंग- नीला
शुभ अंक- 2

मकर राशि:
आज आपका दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। आज आपकी समस्या हल होने वाली है। सकारात्मक नजरिया रखने से भी परिस्थितियां अपने आप ही सामान्य हो जाएंगी। आपकी संतान का ध्यान भी अपनी पढ़ाई की तरफ लगा रहेगा। तथा किसी विषय को लेकर चल रही समस्या भी दूर होगी। किसी सरकारी परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्रों को पहले से ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। आज स्वास्थ्य पर ध्यान देने की भी जरूरत है। संपत्ति से जुड़े मामलों में जीवनासाथी का सहयोग मिलेगा।
शुभ रंग- हरा
शुभ अंक- 9

कुंभ राशि:
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज व्यावसायिक मामलों में बहुत ही धैर्य और संयम रखने की जरूरत है। मीडिया तथा मार्केटिंग संबंधी व्यवसाय में उचित उपलब्धियां बन रही हैं। हालांकि अपनी मेहनत के अनुरूप उचित परिणाम हासिल नहीं होंगे। किसी की मदद से बड़ा ऑर्डर मिल सकता है। परिवार में सौहार्दपूर्ण माहौल बना रहेगा। आज घर और बाहर हर जगह आपकी तारीफ होगी। हर कोई आपसे अच्छा व्यवहार करेगा। आज समाज से जुड़े कार्यों को करने के लिए दिन उत्तम है। किसी काम के लिए आपको ऑफिस में अवॉर्ड भी मिल सकता है।
शुभ रंग- नारंगी
शुभ अंक- 3

मीन राशि:
आज आपका दिन अच्छा बीतेगा। आज कार्यस्थल पर बिजनेस में बहुत व्यस्तता और मेहनत रहेगी। बिजनेस में बड़ी डील होने की संभावना है। पब्लिक डीलिंग में भी फायदेमंद स्थितियां रहेंगी। आज परिवार जनों के बीच उचित सामंजस्य रहेगा। साझेदारी संबंधी बिजनेस में साझेदार के साथ चल रही गतिविधियों को शांति से सुलझाएं। गुस्से और आवेश में आने से परिस्थितियां और बिगड़ सकती हैं। किसी नजदीकी संबंधी द्वारा शुभ सूचना मिलने से खुशी भरा वातावरण रहेगा। आपकी पदोन्नति के आसार भी बन रहे हैं।
शुभ रंग- सिल्वर
शुभ अंक- 2

You Might Also Like

आज का राशिफल 2 जुलाई 2025

आज का राशिफल 1 जुलाई 2025

आज का राशिफल 28 जून 2025

आज का राशिफल 25 जून 2025

आज का राशिफल 24 जून 2025

News Desk April 20, 2025 April 20, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रदेश में किया है बड़ा प्रशासनिक फेरबदल,  41 आईएएस अधिकारियों के प्रभार बदले छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रदेश में किया है बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 41 आईएएस अधिकारियों के प्रभार बदले
Next Article बड़ेसट्टी गांव नक्सलवाद से मुक्त होने वाला पहला गांव बना,  विकास कार्यों के लिए मिलेगी 1 करोड़ रुपए की राशि बड़ेसट्टी गांव नक्सलवाद से मुक्त होने वाला पहला गांव बना, विकास कार्यों के लिए मिलेगी 1 करोड़ रुपए की राशि
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण
प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण
मध्यप्रदेश राज्य
जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं
जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं
छत्तीसगढ़ राज्य
कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन
कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन
छत्तीसगढ़ राज्य
छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज
छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज
छत्तीसगढ़ राज्य
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी प्रकार के विवादों का न्याय क्षेत्र- धौलपुर, जिला- धौलपुर (राजस्थान) होगा।
संपादक - Gaurav Shukla
मोबाइल - 9166652528
ईमेल - contact@hindustanexpress.live

प्रबंध संपादक - Mukesh Rana
मोबाइल - 7239927927

कार्यालय - Dholpur, Rajasthan - 328001
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?