By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Hindustan ExpressHindustan Express
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading:  कांग्रेसी एक होकर नहीं लड़े इसलिए हार गए विधानसभा चुनाव-डॉ.महंत 
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Hindustan ExpressHindustan Express
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Hindustan Express > Blog > राज्य > छत्तीसगढ़ >  कांग्रेसी एक होकर नहीं लड़े इसलिए हार गए विधानसभा चुनाव-डॉ.महंत 
छत्तीसगढ़राज्य

 कांग्रेसी एक होकर नहीं लड़े इसलिए हार गए विधानसभा चुनाव-डॉ.महंत 

Last updated: 2024/08/18 at 12:15 PM
Share
2 Min Read
 कांग्रेसी एक होकर नहीं लड़े इसलिए हार गए विधानसभा चुनाव-डॉ.महंत 
SHARE

बिलासपुर । विधानसभा और लोकसभा चुनाव में कांग्रेसी एक नहीं थे। सबने अपने-अपने लिए काम किया। इसी के चलते कांग्रेस को विधानसभा और लोकसभा में हार का सामना करना पड़ा। हम एक साथ होकर चुनाव लड़ते तो जीत हमारी होती। यह बाते कांग्रेस के सीनियर लीडर और विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ.चरणदास महंत ने कही। शुक्रवार को नेता प्रतिपक्ष डॉ. महंत बिलासपुर में कांग्रेस पार्टी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। इस दौरान पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्होंने विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस पार्टी के अंदरूनी कलह को उजागर किया। उन्होने यह भी कहा कि अब धीरे-धीरे सब ठीक हो रही है। इस बार हम एकजुटता के साथ चुनाव मैदान में होंगे और कांग्रेस की सरकार बनेगी। हार के बाद चुनाव में हार की हर दल के नेता समीक्षा करते हैं। पार्टी के बड़े नेताओं की समीक्षा के बाद संगठन में बदलाव की जरूरत बताई गई है। जाहिर है कि अब यहां संगठन में बदलाव होगा। उन्होंने संकेत देते हुए कहा कि पार्टी के अंदरूनी मतभेदों को दूर करने के लिए संगठन में बदलाव किया जाएगा। 
नेता प्रतिपक्ष डॉ महंत ने कहा कि मैं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद की रेस में नहीं हूं। उन्होंने कहा कि मैंने यह ऑफर पहले ही ठुकरा दिया है। छोटे-मोटे कर छह चुनाव मैने निपटाया है और अब मुझे प्रदेश अध्यक्ष नहीं बनना है। 
डॉ महंत ने कहा कि भाजपा सरकार के इशारे पर जांच एजेंसी कांग्रेस नेता और उनके परिवार के बच्चों के घर में छापे मरवाए जा रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस नेता राजेंद्र शुक्ला के घर में सीबीआई की दबिश का भी जिक्र किया और कहा कि मुझे खुशी हो रही है कि राजेंद्र के घर से कुछ नहीं मिला। कांग्रेसियों के बच्चे अच्छे अंक लाकर पास हुए है। जो गलती किया हो उसपर कार्रवाई होगी।

You Might Also Like

प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण

जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं

कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन

छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज

CM मोहन यादव का बयान: Union Budget दूरदर्शी, रेलवे में क्रांति की उम्मीद

August 18, 2024 August 18, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article मुसलमानों को मंजूर नहीं UCC; PM के सेकुलर सिविल कोड वाले बयान पर मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड की आपत्ति… मुसलमानों को मंजूर नहीं UCC; PM के सेकुलर सिविल कोड वाले बयान पर मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड की आपत्ति…
Next Article भाई-बहन के अटूट स्नेह का प्रतीक है रक्षाबंधन: संजू सोनी भाई-बहन के अटूट स्नेह का प्रतीक है रक्षाबंधन: संजू सोनी
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण
प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण
मध्यप्रदेश राज्य
जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं
जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं
छत्तीसगढ़ राज्य
कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन
कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन
छत्तीसगढ़ राज्य
छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज
छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज
छत्तीसगढ़ राज्य
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी प्रकार के विवादों का न्याय क्षेत्र- धौलपुर, जिला- धौलपुर (राजस्थान) होगा।
संपादक - Gaurav Shukla
मोबाइल - 9166652528
ईमेल - contact@hindustanexpress.live

प्रबंध संपादक - Mukesh Rana
मोबाइल - 7239927927

कार्यालय - Dholpur, Rajasthan - 328001
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?