By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Hindustan ExpressHindustan Express
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: पीएम मोदी ने डोनाल्ड ट्रंप से की फोन पर बात, बोले- भारत ने न तो कभी मध्यस्थता स्वीकार की, न करता…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Hindustan ExpressHindustan Express
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Hindustan Express > Blog > Breaking News > पीएम मोदी ने डोनाल्ड ट्रंप से की फोन पर बात, बोले- भारत ने न तो कभी मध्यस्थता स्वीकार की, न करता…
Breaking News

पीएम मोदी ने डोनाल्ड ट्रंप से की फोन पर बात, बोले- भारत ने न तो कभी मध्यस्थता स्वीकार की, न करता…

News Desk
Last updated: 2025/06/18 at 11:22 AM
News Desk
Share
6 Min Read
पीएम मोदी ने डोनाल्ड ट्रंप से की फोन पर बात, बोले- भारत ने न तो कभी मध्यस्थता स्वीकार की, न करता…
SHARE

नई दिल्ली। पीएम मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच बातचीत हुई है। ऑपरेशन सिंदूर को लेकर पीएम मोदी और ट्रंप के बीच ये बातचीत हुई है। विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने इस बातचीत की पुष्टि की है। मोदी और ट्रंप के बीच करीब 35 मिनट तक बातचीत हुई।

इस बातचीत के दौरान ट्रंप पीएम मोदी को कनाडा से अमेरिका बुला रहे थे, लेकिन आगामी दौरे में व्यस्त होने के कारण पीएम ने अमेरिका आने से इनकार कर दिया। ट्रंप ने पीएम से पूछा कि क्या वो अमेरिका आ सकते हैं। इस पर पीएम ने कनाडा से अमेरिका जाने में असमर्थता जताई।

साथ ही पीएम मोदी ने ट्रंप से कहा कि सैन्य कार्रवाई रोकने की बात सीधे भारत-पाकिस्तान के बीच, दोनों सेनाओं के मौजूदा चैनल के जरिए हुई और पाकिस्तान के आग्रह पर ही हुई। पीएम मोदी ने जोर देकर कहा कि भारत ने न तो कभी मध्यस्थता स्वीकार की थी, न करता है और न ही कभी करेगा। पीएम ने ट्रंप से साफ कह दिया है कि ऑपरेशन सिंदूर चल रहा है।

विदेश सचिव ने बताया कि पीएम मोदी और ट्रंप की मुलाकात जी-7 बैठक के दौरान होनी थी। फिर ट्रंप जल्दी लौट गए। जिससे मुलाकात नहीं हो सकी। ट्रंप के आग्रह पर मोदी ने फोन पर उनसे बात की। दोनों में 35 मिनट बातचीत हुई। ट्रंप ने पहलगाम आतंकी हमले के लिए शोक जताया था और साथ ही आतंक के खिलाफ समर्थन दिया। इसके बाद ट्रंप और पीएम मोदी के बीच ये पहली बातचीत हुई।

पीएम मोदी ने राष्ट्रपति ट्रंप से ऑपरेशन सिंदूर के बारे में विस्तार से चर्चा की। उन्होंने ट्रंप से कहा कि 22 अप्रैल के बाद भारत ने आतंकवाद के खिलाफ एक्शन लेने का दृढ़ संकल्प दुनिया को बताया था। पीएम मोदी ने कहा कि 6-7 मई की रात भारत ने पाकिस्तान और पीओके में सिर्फ आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया।

पीएम मोदी ने ट्रंप से कहा कि भारत का एक्शन सटीक और बिना उकसावे वाले थे। साथ ही भारत ने ये भी साफ कर दिया था कि पाकिस्तान की गोली का भारत गोले से जवाब देगा। 9 मई की रात अमेरिका के उप राष्ट्रपति जेडी वेंस ने पीएम मोदी को फोन किया था। उन्होंने कहा था कि भारत पर पाकिस्तान बड़ा हमला कर सकता है।

इस पर पीएम मोदी ने वेंस से कहा था कि ऐसा हुआ, तो पाकिस्तान को भारत उससे भी बड़ा जवाब देगा। पीएम मोदी ने ट्रंप से कहा कि 9-10 मई की रात पाकिस्तान के हमले का भारत ने सशक्त जवाब दिया और पाकिस्तान की सेना को बड़ा नुकसान पहुंचाया। उसके सैन्य एयरबेस की क्षमता खत्म कर दी। इसकी वजह से पाकिस्तान को भारत से सैन्य कार्रवाई रोकने का आग्रह करना पड़ा।

पीएम मोदी ने ट्रंप से साफ कहा कि पूरे घटनाक्रम में किसी भी स्तर पर भारत-अमेरिका ट्रेड डील या अमेरिका की ओर से भारत और पाकिस्तान के बीच मध्यस्थता जैसे विषयों पर बात नहीं हुई थी। मोदी ने ट्रंप से कहा कि सैन्य कार्रवाई रोकने की बात सीधे भारत-पाकिस्तान के बीच, दोनों सेनाओं के मौजूदा चैनल के जरिए हुई और पाकिस्तान के आग्रह पर ही हुई।

पीएम मोदी ने जोर देकर कहा कि भारत ने न तो कभी मध्यस्थता स्वीकार की थी, न करता है और न ही कभी करेगा। उन्होंने ट्रंप से कहा कि इस बारे में भारत में पूरी तरह राजनीतिक एकमत है। इस पर राष्ट्रपति ट्रंप ने पीएम मोदी की ओर से विस्तार में कही गई बातों को समझा और आतंकवाद के खिलाफ भारत की लड़ाई का समर्थन किया।

पीएम मोदी ने ट्रंप से बातचीत में ये भी कहा कि भारत अब आतंकवाद को परोक्ष युद्ध नहीं, युद्ध के तौर पर ही देखता है। उन्होंने अमेरिका के राष्ट्रपति को ये भी बताया कि भारत का ऑपरेशन सिंदूर अभी जारी है। ट्रंप ने पीएम मोदी से पूछा कि क्या वो कनाडा से वापसी में अमेरिका रुक कर जा सकते हैं? पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों के कारण पीएम मोदी ने इसमें असमर्थता जताई।

पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रंप ने तय किया कि वे निकट भविष्य में मिलने की कोशिश करेंगे। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी ने इजरायल-ईरान संघर्ष पर भी चर्चा की। दोनों नेताओं ने रूस-यूक्रेन युद्ध के मामले में सहमति जताई कि जल्द शांति के लिए दोनों पक्षों में सीधी बातचीत जरूरी है।

इसके लिए कोशिश जारी रखनी चाहिए। इंडो-पैसिफिक क्षेत्र के बारे में मोदी और ट्रंप ने अपने परिप्रेक्ष्य साझा किए। उन्होंने इस क्षेत्र में क्वॉड QUAD की अहम भूमिका को समर्थन दिया। क्वॉड की अगली बैठक के लिए पीएम मोदी ने राष्ट्रपति ट्रंप को भारत आने का न्योता दिया है। इसे ट्रंप ने स्वीकार किया और कहा कि वो भारत आने के लिए उत्सुक हैं।

 

You Might Also Like

कौन होगा दलाई लामा का उत्तराधिकारी, खुद धर्मगुरु ने कर दिया बड़ा ऐलान

अमरनाथ यात्रा आज से शुरू, LG मनोज सिन्हा ने पहले जत्थे को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

5 देशों की यात्रा पर रवाना हुए पीएम मोदी, सबसे पहले जाएंगे घाना

मध्यप्रदेश भाजपा को मिला नया अध्यक्ष, हेमंत खंडेलवाल को मिली प्रदेश की कमान

मल्लिकार्जुन खड़गे के बेटे प्रियांक का बड़ा ऐलान- सत्ता में आए तो RSS पर प्रतिबंध…

News Desk June 18, 2025 June 18, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article रायपुर : समाज की अपेक्षा पुलिस से होती है और उन अपेक्षाओं पर खरा उतरना हमारी जिम्मेदारी: उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा रायपुर : समाज की अपेक्षा पुलिस से होती है और उन अपेक्षाओं पर खरा उतरना हमारी जिम्मेदारी: उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा
Next Article रायपुर : मुख्यमंत्री ने सार्थक एवं रक्षक अभियान का किया शुभारंभ रायपुर : मुख्यमंत्री ने सार्थक एवं रक्षक अभियान का किया शुभारंभ
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण
प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण
मध्यप्रदेश राज्य
जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं
जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं
छत्तीसगढ़ राज्य
कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन
कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन
छत्तीसगढ़ राज्य
छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज
छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज
छत्तीसगढ़ राज्य
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी प्रकार के विवादों का न्याय क्षेत्र- धौलपुर, जिला- धौलपुर (राजस्थान) होगा।
संपादक - Gaurav Shukla
मोबाइल - 9166652528
ईमेल - contact@hindustanexpress.live

प्रबंध संपादक - Mukesh Rana
मोबाइल - 7239927927

कार्यालय - Dholpur, Rajasthan - 328001
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?