By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Hindustan ExpressHindustan Express
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: प्रधानमंत्री श्री मोदी 31 मई को लोकमाता देवी अहिल्याबाई महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन में करेंगे शिरकत
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Hindustan ExpressHindustan Express
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Hindustan Express > Blog > राज्य > मध्यप्रदेश > प्रधानमंत्री श्री मोदी 31 मई को लोकमाता देवी अहिल्याबाई महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन में करेंगे शिरकत
मध्यप्रदेशराज्य

प्रधानमंत्री श्री मोदी 31 मई को लोकमाता देवी अहिल्याबाई महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन में करेंगे शिरकत

News Desk
Last updated: 2025/05/30 at 7:58 PM
News Desk
Share
10 Min Read
प्रधानमंत्री श्री मोदी 31 मई को लोकमाता देवी अहिल्याबाई महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन में करेंगे शिरकत
SHARE

दतिया और सतना एयरपोर्ट का होगी वर्चुअल लोकार्पण इंदौर मेट्रो की होगी शुरुआत
क्षिप्रा नदी पर 778 करोड़ के घाट निर्माण कार्यों का भोपाल से वर्चुअल भूमि-पूजन

इंदौर। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी शनिवार 31 मई को लोकमाता देवी अहिल्या बाई की 300 वी जयंती पर भोपाल में महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन में शामिल होंगे। भोपाल के जम्बूरी मैदान में आयोजित महा सम्मेलन में प्रधानमंत्री श्री मोदी इंदौर मेट्रो तथा सतना एवं दतिया एयरपोर्ट का वर्चुअल लोकार्पण करेंगे। इसके अलावा प्रधानमंत्री क्षिप्रा नदी पर 778 करोड के घाट निर्माण कार्यों का वर्चुअल भूमिपूजन करेंगे। प्रधानमंत्री श्री मोदी 483 करोड़ लागत के 1271 नवीन अटल ग्राम सेवा सदन (पंचायत भवन) की पहली किश्त का अंतरण भी करेंगे। उक्त महासम्मेलन में राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं केन्द्रीय संस्कृति मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह शेखावत शामिल रहेंगे। इस महासम्मेलन के आयोजन में केन्द्रीय संस्कृति मंत्रालय का भी महत्वपूर्ण समन्वय है।

महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी लोकमाता देवी अहिल्या बाई को समर्पित डाक टिकट और सिक्का जारी करेंगे। श्री मोदी आदिवासी, लोक और पारंपरिक कलाओं के क्षेत्र में एक महिला कलाकार को राष्ट्रीय देवी अहिल्याबाई पुरस्कार से सम्मानित करेंगे। इस अवसर पर प्रधानमंत्री श्री मोदी संस्कृति विभाग ‌द्वारा आयोजित लोकमाता देवी अहिल्याबाई के सुशासन, महिला सशक्तिकरण और संस्कृति पर आधारित प्रदर्शनी का भी अवलोकन करेंगे।

लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर की 300 वी जयंती

मध्यप्रदेश सरकार ‌द्वारा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मुख्य आतिथ्य में 31 मई 2025 को लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती के उपलक्ष में राज्य स्तरीय महिला महासम्मेलन का आयोजन भोपाल में किया जा रहा है।

लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर को महिला नेतृत्व, न्यायप्रियता और प्रशासनिक दक्षता का प्रतीक माना जाता है, जिनसे प्रदेश की महिलाएं प्रेरणा लेती हैं।

लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर ने इंदौर को संवेदनशील, न्यायसंगत और सांस्कृतिक नगर के रूप में स्थापित किया।

लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर के सुशासन के मंत्र को अपनाते हुए प्रदेश सरकार की कई योजनाएं लाडली बहना योजना, मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना आदि संचालित की जा रही है।

लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर ने अपने शासनकाल में शिक्षा, धर्म, न्याय और महिला हितों को प्राथमिकता दी।

प्रदेश की योजनाओं में भी इन्हीं मूल्यों को आधार बनाया गया है।

मध्यप्रदेश में हर वर्ष अहिल्याबाई की जयंती पर राजकीय कार्यक्रम, पुरस्कार और स्मृति समारोह आयोजित किए जाते हैं।

लोकमाता अहिल्याबाई होलकर ने काशी, गया, द्वारका जी, सोमनाथ, रामेश्वरम जैसे धार्मिक स्थलों पर मंदिर निर्माण कर धार्मिक एकता और सांस्कृतिक संरक्षण का कार्य किया।

लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर ने अपने शासन में जाति, वर्ग और लिंग के भेदभाव को समाप्त करने की दिशा में काम किया।

आज मध्यप्रदेश में समाजिक समरसता और समानता की नीतियों उन्हीं मूल्यों पर आधारित हैं।

300 रुपए का स्मारक सिक्का होगा जारी

31 मई को भोपाल में देवी अहिल्याबाई की 300वीं जयंती पर महिला सम्मेलन होगा। पीएम मोदी देश का पहला ₹300 का स्मारक सिक्का जारी करेंगे।

शुक्रवार को वित्त मंत्रालय ने इस संबंध में गजट अधिसूचना भी जारी कर दी है।

35 ग्राम वजनी सिक्के में चांदी की मात्रा 50% होगी।

एक तरफ अहिल्या बाई का फोटो होगा।

ऊपरी तरफ हिन्दी तथा निचली परिधि पर अंग्रेजी में अहिल्या बाई होलकर की 300वीं जयंती लिखा होगा। बाएं और दाएं तरफ 1725-2025 लिखा होगा।

दूसरी तरफ अशोक स्तम्भ के नीचे रुपए के प्रतीक चिह्न के साथ मूल्यवर्ग 300 लिखा होगा अशोक स्तम्भ के दाएं-बाएं हिंदी तथा अंग्रेजी में भारत लिखा होगा।

यह देश-दुनिया में जारी होने वाला ऐसा पहला सिक्का होगा, जिसका मूल्यवर्ग 300 रुपए है।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी लोकमाता देवी अहिल्याबाई की 300वीं जंयती पर विशेष डाक टिकिट जारी करेंगे।

भूमि पूजन और लोकार्पण

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 31 मई को भोपाल से वर्चुअली उज्जैन में आगामी सिंहस्थ महापर्व 2028 के लिए निर्माण कार्यों का भूमिपूजन करेंगे।

प्रधानमंत्री श्री मोदी के ‌द्वारा ₹778.91 करोड़ की लागत से घाट निर्माण का भूमि-पूजन किया जाएगा। यह निर्माण शनि मंदिर से लेकर नागदा बायपास तक 29 किलोमीटर लंबाई में होगा।

₹83.39 करोड़ की लागत से बैराज, स्टॉप डेम और वेंटेड कॉज-वे का भी भूमि-पूजन किया जाएगा, जो क्षिप्रा और कान्ह नदियों के जल प्रवाह को बनाए रखने में सहायक होंगे।

नगर निगम द्वारा ₹1.39 करोड़ की लागत से कालियादेह स्टॉप डेम का मरम्मत कार्य भी शुरू किया जाएगा।

ये जल संरचनाएं नदियों के जल स्तर को स्थिर रखकर श्रद्धालुओं और साधु-संतों के सुरक्षित स्नान के लिए बनाई जा रही हैं।

इस महत्वाकांक्षी परियोजना की समय सीमा 30 माह रखी गई है, ताकि सिंहस्थ महापर्व के दौरान सभी सुविधाएं पूरी तरह से उपलब्ध हो।

यह परियोजना उज्जैन के धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व को और भी मजबूत करेगी। सिंहस्थ महापर्व में लाखों श्र‌द्धालुओं के लिए यह एक बड़ी सुविधा होगी।

इंदौर एक नए युग में करेगा प्रवेश

भारत का सबसे स्वच्छ शहर इंदौर एक नये युग में प्रवेश करने जा रहा है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी शनिवार 31 मई, 2025 को भोपाल से वर्चुअली इंदौर मेट्रो के सुपर प्रायोरिटी कॉरिडोर पर यात्री सेवा का शुभारंभ करेंगे। यह लगभग 6 किलोमीटर का हिस्सा येलो लाइन का सुपर प्रायोरिटी कॉरिडोर है। इसमें पाँच स्टेशन गांधीनगर स्टेशन, सुपर कॉरिडोर 6 स्टेशन, सुपर कॉरिडोर 5 स्टेशन, सुपर कॉरिडोर 4 स्टेशन और सुपर कॉरिडोर 3 स्टेशन शामिल हैं। यह कॉरिडोर ट्रैफिक और प्रदूषण कम करेगा, साथ ही यात्रियों को आरामदायक सफर प्रदान करेगा। सुपर प्रायोरिटी कॉरिडोर न केवल तकनीकी दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि इंदौर की आधुनिकता की ओर बढ़ती दिशा का प्रतीक भी है।

इंदौर में 31.32 किलोमीटर का मेट्रो प्रोजेक्ट

इंदौर में कुल 31.32 किलोमीटर लम्बाई का मेट्रो प्रोजेक्ट है। प्रोजेक्ट में 22.62 किलोमीटर एलेवेटेड एवं 8.7 किलोमीटर भूमिगत मेट्रो है। मेट्रो की येलो लाइन पर 28 स्टेशन होंगे, जो शहरी यात्रा को आसान, तेज और पर्यावरण के अनुकूल बनायेंगे। मेट्रो के 31.32 किलोमीटर के सम्पूर्ण प्रोजेक्ट की लागत लगभग 7 हजार 500 करोड़ रुपये है। प्रारंभिक तौर पर 6 किलोमीटर के कॉरिडोर का उ‌द्घाटन किया जा रहा है इसकी लागत लगभग 1520 करोड़ रूपये है। यह परियोजना इंदौर को एक आधुनिक, पर्यावरण-अनुकूल शहर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

दतिया एयरपोर्ट

31 मई को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी नवनिर्मित दतिया एयरपोर्ट का भोपाल से करेंगे वर्चुअली लोकार्पण

यह एयरपोर्ट दतिया के विकास को नई उड़ान देगा और इससे श्र‌द्धालुओं को आवागमन में सुविधा मिलेगी।

पेयजल, टेंट, सुरक्षा, पार्किंग, साफ-सफाई, मेडिकल, एम्बुलेंस आदि व्यवस्था।

गर्मी को देखते हुए ओआरएस पैकेट अस्थायी अस्पताल, ट्रॉमा सेंटर आदि की व्यवस्था।

60 करोड की लागत से बना यह एयरपोर्ट 124 एकड़ में फैला है, जिसमें 1.81 किमी लंबा रनवे, दो चेक-इन काउंटर और 50 कारों की पार्किंग की सुविधा है।

फ्लाई बिग एयरलाइन की 19 सीटर फ्लाइट्स हफ्ते में चार दिन संचालित होंगी।

सतना एयरपोर्ट

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 31 मई को ओपाल से वर्चुअली सतना एयरपोर्ट का लोकार्पण करेंगे।

₹37 करोड़ की लागत से सतना की पुरानी हवाई पट्टी का पुनर्निर्माण कर आधुनिक एयरपोर्ट बनाया गया।

31 अक्टूबर 2024 को एयरपोर्ट का निर्माण कार्य रिकॉर्ड समय में पूर्ण हुआ।

20 दिसंबर 2024 को डीजीसीए ने एयरपोर्ट को संचालन के लिए लाइसेंस जारी किया।

1200 मीटर रनवे तैयार किया गया है, जिसमें 19 सीटर विमान आसानी से उतर सकेंगे।

एक समय में दो विमानों की पार्किंग की सुविधा उपलब्ध है।

एयरपोर्ट पर 750 वर्गमीटर क्षेत्र में हवाई टर्मिनल बिल्डिंग, एटीसी टावर, वीआईपी लाउज, विशेष जरूरतमंदों के लिए सुविधाएं, और सुरक्षा के सभी इंतजाम पूरे किए गए हैं।

एयरपोर्ट की कुल 5.5 किमी बाउंड्री वॉल सुरक्षा के लिए तैयार की गई है।

एयरपोर्ट शुरू होने से सतना सहित पूरे विन्ध्य क्षेत्र को उ‌द्योग, पर्यटन, शिक्षा, और स्वास्थ्य क्षेर्चे में विकास के नए अवसर मिलेंगे।

पंचायतों को स्थायी भवन

483 करोड़ रूपये की लागत से 1271 नये अटल ग्राम सुशासन भवनों के लिये पहली किश्त का अंतरण करेंगे।

अटल ग्राम सुशासन भवनों के निर्माण से ग्राम पंचायतों को स्थाई भवन की सुविधा मिलेगी।

ग्राम पंचायातों को प्रशासनिक कार्य करने, बैठकों के आयोजन एवं रिकार्ड प्रबंधन में सहायता मिलेगी।

You Might Also Like

प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण

जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं

कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन

छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज

CM मोहन यादव का बयान: Union Budget दूरदर्शी, रेलवे में क्रांति की उम्मीद

News Desk May 30, 2025 May 30, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत करने का प्रभावी माध्यम है सोशल मीडिया : मुख्यमंत्री डॉ. यादव लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत करने का प्रभावी माध्यम है सोशल मीडिया : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
Next Article योजनाओं की जमीनी हकीकत जानने जनता के बीच पहुंचे सीएम साय योजनाओं की जमीनी हकीकत जानने जनता के बीच पहुंचे सीएम साय
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण
प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण
मध्यप्रदेश राज्य
जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं
जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं
छत्तीसगढ़ राज्य
कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन
कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन
छत्तीसगढ़ राज्य
छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज
छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज
छत्तीसगढ़ राज्य
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी प्रकार के विवादों का न्याय क्षेत्र- धौलपुर, जिला- धौलपुर (राजस्थान) होगा।
संपादक - Gaurav Shukla
मोबाइल - 9166652528
ईमेल - contact@hindustanexpress.live

प्रबंध संपादक - Mukesh Rana
मोबाइल - 7239927927

कार्यालय - Dholpur, Rajasthan - 328001
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?