By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Hindustan ExpressHindustan Express
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: “वन नेशन, वन इलेक्शन” के समर्थन में कैट चलाएगा राष्ट्रव्यापी अभियान
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Hindustan ExpressHindustan Express
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Hindustan Express > Blog > व्यापार > “वन नेशन, वन इलेक्शन” के समर्थन में कैट चलाएगा राष्ट्रव्यापी अभियान
व्यापार

“वन नेशन, वन इलेक्शन” के समर्थन में कैट चलाएगा राष्ट्रव्यापी अभियान

News Desk
Last updated: 2025/04/06 at 7:58 PM
News Desk
Share
4 Min Read
“वन नेशन, वन इलेक्शन” के समर्थन में कैट चलाएगा राष्ट्रव्यापी अभियान
SHARE

देशभर में व्यापारिक संगठनों द्वारा सिविल सोसाइटी के साथ होगी राष्ट्रीय चर्चा

देश में अब तक के सबसे बड़े चुनाव सुधार को करने की दिशा में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा “वन नेशन, वन इलेक्शन” (एक राष्ट्र, एक चुनाव) का आह्वान किया गया है जिसको देश भर से व्यापक रूप से समर्थन मिल रहा है ।प्रधानमंत्री श्री मोदी की इस ऐतिहासिक पहल के समर्थन में कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट ) ने देश भर में एक राष्ट्रव्यापी अभियान शुरू करने की घोषणा की है जिसके ज़रिए सभी राज्यों में फैले व्यापारी संगठनों के माध्यम से कैट सिविल सोसाइटी के अन्य वर्गों के संगठनों के साथ मिलकर एक राष्ट्रीय चर्चा शुरू करेगा।

कैट के राष्ट्रीय महामंत्री महामंत्री तथा चांदनी चौक के सांसद श्री प्रवीन खंडेलवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी का यह एक अत्यंत ही दूरदर्शी कदम है, जो देश में राजनीतिक स्थिरता, आर्थिक मजबूती और सुशासन को सुनिश्चित करेगा वहीं दूसरी ओर देश के व्यापारिक ढांचे को भी स्थिर एवं सुदृढ़ बनाएगा।

श्री खंडेलवाल ने बताया कि इस अभियान के तहत देशभर में हजारों विभिन्न व्यापारिक संगठनों के माध्यम से सेमिनार, वर्कशॉप और संवाद सत्रों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें चुनाव सुधारों, आर्थिक प्रभाव और समाज तथा व्यापार जगत पर सकारात्मक प्रभाव जैसे विषयों पर चर्चा की जाएगी। यह अभियान आगामी 10 अप्रैल से कैट दिल्ली से शुरू करेगा तथा प्रथम चरण में देश के सभी राज्यों की राजधानियों, दूसरे चरण में सभी राज्यों के प्रमुख व्यापारिक शहरों तथा तीसरे चरण में अधिकतर जिलों के स्तर पर यह कार्यक्रम अभियान आयोजित किया जाएगा। कैट के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री बी सी भरतिया के नेतृत्व में एक 15 सदस्यीय राष्ट्रीय अभियान कमेटी गठित की गई है।

कैट के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री बी सी भरतिया का मानना है कि बार-बार चुनाव होने से देश की आर्थिक प्रगति बाधित होती है, सरकारी नीतियों का कार्यान्वयन धीमा हो जाता है और व्यापारिक गतिविधियों पर नकारात्मक असर पड़ता है। यदि लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक साथ कराए जाएँ, तो इससे व्यापार, उद्योग और अर्थव्यवस्था को स्थिरता मिलेगी, साथ ही सरकार की नीतियों को प्रभावी ढंग से लागू करने में मदद मिलेगी।

अभियान की मुख्य विशेषताएँ:

कैट के चेयरमैन श्री ब्रजमोहन अग्रवाल ने बताया कि कैट द्वारा देशभर में चलने वाले इस जागरूकता अभियान में यापारिक संगठनों के माध्यम से “वन नेशन, वन इलेक्शन” की जानकारी आम जनता और व्यापारियों तक पहुँचाई जाएगी वहीं सम्मैलन, सेमिनार और वर्कशॉप आयोजित कर विभिन्न राज्यों में चुनाव एवं आर्थिक विशेषज्ञों तथा राजनेताओं के साथ परिचर्चाएँ आयोजित की जाएँगी। इस अभियान में विशेषज्ञों की भागीदारी को सुनिश्चित करने के लिए कैट चुनाव सुधार विशेषज्ञ, अर्थशास्त्री, कानूनी विशेषज्ञ और नीति निर्धारकों के साथ संपर्क कर रहा है।

कैट मध्य प्रदेश एवं जबलपुर से संदेश जैन, जितेंद्र पचौरी, दीपक सेठी, सीमा सिंह चौहान, रोहित खटवानी, मनु शरत तिवारी, मनोज जसाठी, राहुल बड़रिया, ने बताया कि इस चुनाव सुधार का व्यापक प्रभाव देश के व्यापार पर पड़ेगा, इसलिए व्यापारियों की राय लेने के लिये जबलपुर के व्यापारियों से सुझाव और समर्थन जुटाए जाएँगे।

कैट के सभी पदाधिकारी ने एक ही स्वर में कहा की “वन नेशन, वन इलेक्शन से देश का लोकतांत्रिक ढांचा और मजबूत होगा, विकास कार्यों की रफ्तार तेज़ होगी और व्यापार जगत को स्थिरता मिलेगी। बार-बार चुनाव होने से सरकारी मशीनरी पर भारी आर्थिक बोझ पड़ता है और प्रशासन ठप हो जाता है। देश भर के व्यापारी कैट के झंडे तले इस ऐतिहासिक पहल का पूर्ण समर्थन करता है और इसे सफल बनाने के लिए देशभर में व्यापक जनजागरण अभियान चलाएगा।”

You Might Also Like

एक पेड़ मां के नाम अवश्य लगे पर्यावरण बचाएं

बढ़त के साथ बंद हुआ शेयर बाजार

बड़ी कंपनियों का नया खेला

गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार

गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार

News Desk April 6, 2025 April 6, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article अनंत अंबानी ने द्वारकाधीश के चरण कमलों पर अपनी पदयात्रा पूरी की: धैर्य और कृपा की एक व्यक्तिगत तीर्थयात्रा अनंत अंबानी ने द्वारकाधीश के चरण कमलों पर अपनी पदयात्रा पूरी की: धैर्य और कृपा की एक व्यक्तिगत तीर्थयात्रा
Next Article शासकीय योजना से मिली रोजगार की राह, दिनेश सिंह ने मत्स्य पालन से बनाई अपनी पहचान, अन्य लोगों को दे रहे हैं रोजगार शासकीय योजना से मिली रोजगार की राह, दिनेश सिंह ने मत्स्य पालन से बनाई अपनी पहचान, अन्य लोगों को दे रहे हैं रोजगार
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण
प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण
मध्यप्रदेश राज्य
जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं
जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं
छत्तीसगढ़ राज्य
कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन
कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन
छत्तीसगढ़ राज्य
छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज
छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज
छत्तीसगढ़ राज्य
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी प्रकार के विवादों का न्याय क्षेत्र- धौलपुर, जिला- धौलपुर (राजस्थान) होगा।
संपादक - Gaurav Shukla
मोबाइल - 9166652528
ईमेल - contact@hindustanexpress.live

प्रबंध संपादक - Mukesh Rana
मोबाइल - 7239927927

कार्यालय - Dholpur, Rajasthan - 328001
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?