By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Hindustan ExpressHindustan Express
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: सुशासन तिहार के प्रति कबीरधाम जिलेवासियों एवं आवेदकों में दिखा खासा उत्साह, नागरिकों ने बड़ी संख्या में किया आवेदन
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Hindustan ExpressHindustan Express
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Hindustan Express > Blog > राज्य > छत्तीसगढ़ > सुशासन तिहार के प्रति कबीरधाम जिलेवासियों एवं आवेदकों में दिखा खासा उत्साह, नागरिकों ने बड़ी संख्या में किया आवेदन
छत्तीसगढ़राज्य

सुशासन तिहार के प्रति कबीरधाम जिलेवासियों एवं आवेदकों में दिखा खासा उत्साह, नागरिकों ने बड़ी संख्या में किया आवेदन

News Desk
Last updated: 2025/04/08 at 8:15 PM
News Desk
Share
4 Min Read
सुशासन तिहार के प्रति कबीरधाम जिलेवासियों एवं आवेदकों में दिखा खासा उत्साह, नागरिकों ने बड़ी संख्या में किया आवेदन
SHARE

सुशासन तिहार 2025 से बढ़ेगा प्रशासनिक पारदर्शिता और नागरिकों का विश्वास
सुशासन तिहार 2025 से नागरिकों के साथ सरकार का संवाद बढ़ेगा और प्रशासन में पारदर्शिता आएगी-कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा

रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मंशानुरूप कबीरधाम जिले में सुशासन तिहार का आगाज हो गया है। आम नागरिकों की समस्याओं का समय पर निराकरण सुनिश्चित करने के लिए सुशासन तिहार 2025 के प्रथम चरण प्रारंभ हो गया है। इसके अंतर्गत लोग अपनी समस्या, शिकायत और मांगों को लेकर सुबह 10 बजे से नगरीय एवं ग्राम पंचायत मुख्यालयों में पहुंचकर शाम 05 बजे तक समाधान पेटी के माध्यम से आवेदन प्रस्तुत किया जा रहा है। आवेदन लेने की प्रक्रिया शुक्रवार 11 अप्रैल 2025 तक चलेगी। पहले चरण में 08 अप्रैल से 11 अप्रैल 2025 तक आम जनता से आवेदन प्राप्त किए जाएंगे। दूसरे चरण में लगभग एक माह के भीतर प्राप्त आवेदनों का निराकरण किया जाएगा। तीसरे एवं अंतिम चरण में 05 मई से 31 मई 2025 के बीच समाधान शिविरों का आयोजन किया जाएगा।

पंचायतों के अलावा कलेक्ट्रेट, जनपद और तहसील कार्यालयों में भी समाधान पेटी लगाए गए हैं। जहां नागरिक आवेदन लेकर पहुंच रहे हैं। सुशासन तिहार के प्रति जिलेवासियों एवं आवेदकों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। सुशासन तिहार के पहले दिन आज जिले के सभी नगरीय निकायों के साथ-साथ ग्राम पंचायतों के आवेदन प्राप्त करने हेतु निर्धारित किए गए स्थानों पर बड़ी संख्या में लोगों ने पहुँचकर अपने मांगों एवं समस्याओं के निराकरण हेतु आवेदन प्रस्तुत किया जा रहा है। कलेक्टर श्री वर्मा ने नगरीय एवं पंचायत स्तर पर सुशासन तिहार 2025 के क्रियान्वयन के लिए अधिकारी-कर्मचारियों का दायित्व सौंपा है।

कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने कहा कि यह कार्यक्रम सुशासन और पारदर्शिता के सिद्धांतों के तहत लागू किया जाएगा। नागरिकों को त्वरित और प्रभावी समाधान प्रदान करने के लिए प्रशासन पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि सुशासन तिहार 2025 कार्यक्रमों से नागरिकों के साथ सरकार का संवाद बढ़ेगा और प्रशासन में पारदर्शिता आएगी। सुशासन तिहार 2025 का यह प्रथम चरण कबीरधाम जिले में एक नए प्रशासनिक दृष्टिकोण की शुरुआत है, जो मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में नागरिकों और प्रशासन के बीच विश्वास और पारदर्शिता बढ़ाने का काम करेगा।

ग्राम पंचायत मुख्यालयों और नगरीय निकाय में प्राप्त कर रहे है आवेदन

आम जनता से उनकी समस्याओं के संबंध में 11 अप्रैल 2025 तक ग्राम पंचायत मुख्यालयों और नगरीय निकाय कार्यालयों में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक आवेदन प्राप्त किया जा रहा है। इन स्थलों पर समाधान पेटी रखी गई है, ताकि लोग अपनी समस्याएं और शिकायतें निःसंकोच लिखकर उसमें डाल सकें। आवेदन प्राप्त करने के लिए समाधान पेटी की व्यवस्था जिला और विकासखण्ड मुख्यालय स्तर पर भी की गई है। ऑनलाइन आवेदन प्राप्त करने की भी पोर्टल https://sussaantihar.cg.nic.in में व्यवस्था की गई है। प्रत्येक आवेदन को एक कोड देने की जानकारी पोर्टल पर उपलब्ध है। निर्धारित प्रारूप में खाली आवेदन पत्र (ग्रामवार/नगरीय निकायवार कोड सहित) प्रिन्ट कराकर ग्रामीणों को उपलब्ध कराया जा रहा है। प्रत्येक आवेदन को पोर्टल में पंजीकृत कर ऑनलाइन अपलोड किया जा रहा है साथ ही, आवेदनकर्ता को पावती दी जा रही है।

You Might Also Like

प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण

जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं

कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन

छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज

CM मोहन यादव का बयान: Union Budget दूरदर्शी, रेलवे में क्रांति की उम्मीद

News Desk April 8, 2025 April 8, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article मध्यप्रदेश में बड़े पैमाने पर होंगे अधिकारियों कर्मचारियों के प्रमोशन मध्यप्रदेश में बड़े पैमाने पर होंगे अधिकारियों कर्मचारियों के प्रमोशन
Next Article CG News: मुख्यमंत्री साय विश्व बंजारा दिवस पर विशाल बंजारा महाकुंभ कार्यक्रम में हुए शामिल, कहा- बंजारा समाज का रहा है समृद्धशाली इतिहास… CG News: मुख्यमंत्री साय विश्व बंजारा दिवस पर विशाल बंजारा महाकुंभ कार्यक्रम में हुए शामिल, कहा- बंजारा समाज का रहा है समृद्धशाली इतिहास…
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण
प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण
मध्यप्रदेश राज्य
जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं
जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं
छत्तीसगढ़ राज्य
कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन
कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन
छत्तीसगढ़ राज्य
छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज
छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज
छत्तीसगढ़ राज्य
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी प्रकार के विवादों का न्याय क्षेत्र- धौलपुर, जिला- धौलपुर (राजस्थान) होगा।
संपादक - Gaurav Shukla
मोबाइल - 9166652528
ईमेल - contact@hindustanexpress.live

प्रबंध संपादक - Mukesh Rana
मोबाइल - 7239927927

कार्यालय - Dholpur, Rajasthan - 328001
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?