By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Hindustan ExpressHindustan Express
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: 1 जुलाई से महंगा हो जाएगा रेल का सफर, रेलवे बोर्ड ने किराया बढ़ाने का प्रस्ताव मंत्रालय को भेजा
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Hindustan ExpressHindustan Express
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Hindustan Express > Blog > Breaking News > 1 जुलाई से महंगा हो जाएगा रेल का सफर, रेलवे बोर्ड ने किराया बढ़ाने का प्रस्ताव मंत्रालय को भेजा
Breaking News

1 जुलाई से महंगा हो जाएगा रेल का सफर, रेलवे बोर्ड ने किराया बढ़ाने का प्रस्ताव मंत्रालय को भेजा

News Desk
Last updated: 2025/06/24 at 5:42 PM
News Desk
Share
3 Min Read
1 जुलाई से महंगा हो जाएगा रेल का सफर, रेलवे बोर्ड ने किराया बढ़ाने का प्रस्ताव मंत्रालय को भेजा
SHARE

नई दिल्ली। भारतीय रेलवे 1 जुलाई से तमाम श्रेणी के किराए में बढ़ोतरी कर सकता है। हालांकि, आम लोगों को कुछ राहत भी देने का रेलवे बोर्ड का प्रस्ताव है। किराए में बढ़ोतरी से लंबी दूरी की ट्रेन यात्रा करने वालों पर बोझ पड़ने जा रहा है। रेलवे बोर्ड के प्रस्ताव के अनुसार 500 किलोमीटर तक सेकेंड क्लास जनरल ट्रेन टिकट की कीमत में कोई बढ़ोतरी नहीं की जाएगी।

सेकेंड क्लास जनरल टिकट पर 500 किलोमीटर से ज्यादा यात्रा पर हर किलोमीटर आधा पैसा बढ़ोतरी करने का भारतीय रेलवे ने फैसला किया है। इसके अलावा अन्य श्रेणियों के किराए में भी 1 जुलाई से रेलवे ने बदलाव किया है। रेलवे बोर्ड ने इस नए किराया प्रस्ताव को रेल मंत्रालय को भेजा है। वहां से हरी झंडी दिखाए जाने पर नया किराया लागू हो जाएगा।

जानकारी के मुताबिक बिना एसी वाले कोच के मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों के किराए में 1 पैसा प्रति किलोमीटर की बढ़ोतरी का प्रस्ताव किया गया है। ट्रेन के एसी कोच का टिकट लेने पर प्रति किलोमीटर 2 पैसे ज्यादा देने का प्रस्ताव रेलवे बोर्ड की तरफ से भेजा गया है।

मुंबई, चेन्नई, कोलकाता समेत देश के तमाम शहरों में जो लोकल यानी सब अर्बन ट्रेनें चलती हैं, उनके किराए में कोई बढ़ोतरी न करने का प्रस्ताव भारतीय रेलवे ने किया है। मंथली सीजन टिकट की कीमत भी रेलवे बोर्ड ने नहीं बढ़ाई है। इससे रोजाना सफर करने वालों की जेब पर अतिरिक्त बोझ नहीं पड़ने वाला है।

भारतीय रेलवे की तरफ से कई बार बताया जा चुका है कि वो किराए में 46 फीसदी की छूट देती है। रेलवे ने बताया था कि अगर कोई यात्री 54 रुपए का टिकट खरीदता है, तो वो 100 रुपए कीमत के बराबर दूरी तय करता है। भारतीय रेलवे ने बताया था कि बाकी का खर्च केंद्र सरकार से मिलने वाली सब्सिडी से पूरा किया जाता है। हर बार रेलवे के टिकट की कीमत बढ़ने पर सियासत गर्माती है।

माना जा रहा है कि ट्रेन टिकटों की कीमत में 1 जुलाई से होने वाली बढ़ोतरी भी सियासत को गर्माएगी। रेलवे का किराया वैसे काफी अर्से बाद ही बढ़ाया का प्रस्ताव गया है। इसके साथ ही रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए पहले से ही कई अहम फैसले लिए हैं। इनमें बिना आधार सीडिंग के तत्काल टिकट न दिए जाने और 4 घंटे की जगह 24 घंटे पहले रिजर्वेशन चार्ट तैयार करने के फैसले भी शामिल हैं।

You Might Also Like

कौन होगा दलाई लामा का उत्तराधिकारी, खुद धर्मगुरु ने कर दिया बड़ा ऐलान

अमरनाथ यात्रा आज से शुरू, LG मनोज सिन्हा ने पहले जत्थे को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

5 देशों की यात्रा पर रवाना हुए पीएम मोदी, सबसे पहले जाएंगे घाना

मध्यप्रदेश भाजपा को मिला नया अध्यक्ष, हेमंत खंडेलवाल को मिली प्रदेश की कमान

मल्लिकार्जुन खड़गे के बेटे प्रियांक का बड़ा ऐलान- सत्ता में आए तो RSS पर प्रतिबंध…

News Desk June 24, 2025 June 24, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article रायपुर : ‘काशी के कोतवाल’ काल भैरव जी के दरबार में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की पूजा-अर्चना रायपुर : ‘काशी के कोतवाल’ काल भैरव जी के दरबार में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की पूजा-अर्चना
Next Article बिलासपुर : डिप्टी कलेक्टर पर दुर्व्यवहार करने का आरोप:लिपिक वर्गीय कर्मचारी संघ ने खोला मोर्चा बिलासपुर : डिप्टी कलेक्टर पर दुर्व्यवहार करने का आरोप:लिपिक वर्गीय कर्मचारी संघ ने खोला मोर्चा
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण
प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण
मध्यप्रदेश राज्य
जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं
जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं
छत्तीसगढ़ राज्य
कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन
कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन
छत्तीसगढ़ राज्य
छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज
छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज
छत्तीसगढ़ राज्य
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी प्रकार के विवादों का न्याय क्षेत्र- धौलपुर, जिला- धौलपुर (राजस्थान) होगा।
संपादक - Gaurav Shukla
मोबाइल - 9166652528
ईमेल - contact@hindustanexpress.live

प्रबंध संपादक - Mukesh Rana
मोबाइल - 7239927927

कार्यालय - Dholpur, Rajasthan - 328001
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?