By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Hindustan ExpressHindustan Express
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: 1000 वीडियो रथ, 6000 बॉक्स; चुनाव से पहले ही 1 करोड़ लोगों तक पहुंचने का BJP ने क्यों शुरू किया महा-अभियान…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Hindustan ExpressHindustan Express
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Hindustan Express > Blog > देश > 1000 वीडियो रथ, 6000 बॉक्स; चुनाव से पहले ही 1 करोड़ लोगों तक पहुंचने का BJP ने क्यों शुरू किया महा-अभियान…
देश

1000 वीडियो रथ, 6000 बॉक्स; चुनाव से पहले ही 1 करोड़ लोगों तक पहुंचने का BJP ने क्यों शुरू किया महा-अभियान…

Last updated: 2024/02/27 at 10:36 AM
Share
4 Min Read
1000 वीडियो रथ, 6000 बॉक्स; चुनाव से पहले ही 1 करोड़ लोगों तक पहुंचने का BJP ने क्यों शुरू किया महा-अभियान…
SHARE

जैसे-जैसे लोकसभा चुनाव की तारीखें नजदीक आती जा रही हैं, वैसे-वैसे सभी राजनीतिक दलों की ओर से चुनावी जीत की तैयारियां तेज हो गई हैं।

इसी सिलसिले में केंद्र की सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने चुनावी घोषणा पत्र के लिए देशभर के करीब एक करोड़ लोगों से सुझाव मागने का महा अभियान शुरू किया है।

पार्टी अध्यक्ष जे पी नड्डा ने सोमवार को पार्टी के इस राष्ट्रव्यापी अभियान की शुरुआत की और ‘विकसित भारत-मोदी की गारंटी’ स्लोगन वाले 25 वीडियो रथों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

एक पखवाड़े तक चलने वाले इस महा-अभियान के तहत बीजेपी देशभर में कुल 1000 वीडियो रथ कुल 4000 विधानसभा क्षेत्रों में दौड़ाएगी। इसके अलावा देशभर में करीब 6000 जगहों पर सुझाव पेटिका भी रखेगी, ताकि लोग उसमें अपने-अपने सुझाव डाल सकें।

पार्टी के कार्यकर्ता और नेता इस दौरान डोर-टू-डोर कैम्पेन भी चलाएंगे। पार्टी महासचिव सुनील बंसल, तरुण चुघ और संयुक्त महासचिव (संगठन) शिव प्रकाश ने इस महा-अभियान की सफलता के लिए सोमवार को अलग-अलग राज्यों से आए 82 पार्टी नेताओं के साथ एक कार्यशाला में चर्चा की।

यह अभियान 15 मार्च को समाप्त होगा। इसका लक्ष्य बीजेपी के घोषणा पत्र (संकल्प पत्र) के लिए एक करोड़ लोगों का सुझाव मांगना है।

बीजेपी मुख्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान नड्डा ने अभियान की शुरुआत करते हुए कहा, ‘‘देश के विभिन्न लोकसभा क्षेत्रों में वीडियो वैन के माध्यम से हम लगभग 250 स्थानों पर समाज के विभिन्न वर्गों के साथ संवाद करेंगे और उनके सुझावों का भी हम अपने घोषणापत्र में समावेश करेंगे।’’ उन्होंने कहा कि इसके साथ ही पार्टी की ओर से एक विशेष ‘मिस्ड कॉल’ नंबर जारी किया जाएगा और इसके जरिए भी लोगों से सुझाव मंगवाए जाएंगे।

वीडियो वैन को ‘विकसित भारत-मोदी की गारंटी’ रथ का नाम दिया गया है। इसमें भारत को एक विकसित देश बनाने के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दृष्टिकोण को रेखांकित किया गया है।

नड्डा ने कहा, ‘‘ये वीडियो वैन सारे देश में जाएंगी और लगभग एक करोड़ से ज्यादा सुझाव पत्र हमारे पास 15 मार्च तक पहुंचेंगे और उनका समावेश करके हमारा संकल्प पत्र बनेगा, जो 2024 में विकास के लिए एक लंबी छलांग लगाने के लिए होगा।’’

उन्होंने कहा कि संकल्प पत्र के लिए सुझाव मांगने का कार्य 15 मार्च तक पूरा कर लिया जाएगा। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनावों के लिए पार्टी का घोषणापत्र तैयार करने का काम प्रगति पर है।

उन्होंने एक फोन नंबर जारी किया और लोगों से इस पर मिस्ड कॉल देने और पार्टी के घोषणापत्र के लिए अपने सुझाव देने की अपील की।

उन्होंने कहा कि लोग नमो ऐप पर भी अपने सुझाव दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि सभी सार्वजनिक इनपुट ‘संकल्प पत्र’ में योगदान देंगे, जो विकसित राष्ट्र के लिए पार्टी के दृष्टिकोण को आकार देंगे।

नड्डा ने कहा कि विकसित भारत, आत्मनिर्भर भारत और विश्वमित्र भारत की आकांक्षाएं, जो 2014 में अकल्पनीय लगती थीं, अब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में वास्तविकता बन रही हैं।

उन्होंने कहा कि भारत अमृत काल के दौरान ‘विकसित भारत’ की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाने के लिए तैयार है।

भाजपा ने लगातार तीसरी बार मोदी के नेतृत्व में सत्ता बरकरार रखने का विश्वास जताया है और 543 सदस्यीय लोकसभा के लिए 370 सीट जीतने का लक्ष्य तय किया है।

You Might Also Like

हिमालय की गोद से प्राप्त शुद्ध जल से निर्मित टेंसबर्ग, दिल्ली के बीयर बाजार में गुणवत्ता की नई क्रांति…

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का आरोप: AAP ने दिल्ली की जनता को धोखा दिया

ट्रंप ने मेक्सिको, कनाडा और चीन पर लगाया टैरिफ, भारत पर असर की संभावना पर वित्त मंत्री ने दिया बयान

केंद्र सरकार ने जेंडर बजट में 37.5 प्रतिशत की बढ़ोतरी की, 4.49 लाख करोड़ रुपये का हुआ आवंटन

उप राष्ट्रपति धनखड़ ने कहा- अवैध प्रवासियों को नहीं झेल सकता देश, युवाओं से की बड़ी अपील

February 27, 2024 February 27, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article करोड़ों की नौकरी छोड़ अब UAE के हिंदू मंदिर में सेवा करेंगे विशाल पटेल, क्या है वजह… करोड़ों की नौकरी छोड़ अब UAE के हिंदू मंदिर में सेवा करेंगे विशाल पटेल, क्या है वजह…
Next Article आज से दक्षिण भारत के दौरे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, किसानों के खातों में भेजेंगे 21,000 करोड़ रुपये… आज से दक्षिण भारत के दौरे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, किसानों के खातों में भेजेंगे 21,000 करोड़ रुपये…
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण
प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण
मध्यप्रदेश राज्य
जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं
जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं
छत्तीसगढ़ राज्य
कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन
कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन
छत्तीसगढ़ राज्य
छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज
छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज
छत्तीसगढ़ राज्य
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी प्रकार के विवादों का न्याय क्षेत्र- धौलपुर, जिला- धौलपुर (राजस्थान) होगा।
संपादक - Gaurav Shukla
मोबाइल - 9166652528
ईमेल - contact@hindustanexpress.live

प्रबंध संपादक - Mukesh Rana
मोबाइल - 7239927927

कार्यालय - Dholpur, Rajasthan - 328001
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?