By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Hindustan ExpressHindustan Express
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: विजय हजारे ट्रॉफी में 17 साल के आयुष म्हात्रे का शतक, वैभव सूर्यवंशी के साथ दिखाया जलवा
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Hindustan ExpressHindustan Express
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Hindustan Express > Blog > खेल > विजय हजारे ट्रॉफी में 17 साल के आयुष म्हात्रे का शतक, वैभव सूर्यवंशी के साथ दिखाया जलवा
खेल

विजय हजारे ट्रॉफी में 17 साल के आयुष म्हात्रे का शतक, वैभव सूर्यवंशी के साथ दिखाया जलवा

News Desk
Last updated: 2024/12/31 at 3:39 PM
News Desk
Share
3 Min Read
विजय हजारे ट्रॉफी में 17 साल के आयुष म्हात्रे का शतक, वैभव सूर्यवंशी के साथ दिखाया जलवा
SHARE

Vijay Hazare Trophy: 13 साल के वैभव सूर्यवंशी के विस्फोटक अंदाज और मिजाज से तो आप वाकिफ ही होंगे. लेकिन, उनके जो साथी हैं वो भी कुछ कम नहीं है. उम्र में वैभव से 5 साल बड़े हैं. मगर सीनियर खिलाड़ियों की गैर-मौजूदगी में अपनी धाक 17 साल के आयुष म्हात्रे ने ऐसे जमाई है कि पूछिए मत. उन्होंने मुंबई के लिए अपने बल्ले से रनों की बारिश की है. नागालैंड के के गेंदबाजों का धागा खोल उनका बैंड ऐसे बजाया कि नजारा देखने लायक रहा. और, ये सब दिखा है विजय हजारे ट्रॉफी की पिच पर.

आयुष म्हात्रे ने नागालैंड के बल्लेबाजों का खोला धागा
31 दिसंबर को विजय हजारे की पिच पर मुंबई का मुकाबला नागालैंड से है. मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई के लिए पारी की शुरुआत 17 साल के आयुष म्हात्रे और अंगकृष रघुवंशी ने की. दोनों बल्लेबाजों ने ओपनिंग जोड़ी के तौर पर रनों की बरसात कर दी. इस तरह खेले की पहले विकेट के लिए ही 156 रन स्कोर बोर्ड पर ठोक दिए. अंगकृष आउट हो गए मगर आयुष म्हात्रे अब भी क्रीज पर खड़े थे. और, ये नागालैंड के लिहाज से ज्यादा बुरी खबर थी. नागालैंड के लिए आयुष म्हात्रे का विकेट पर जमे रहना बुरी खबर के जैसे क्यों था, जल्दी ही देखने को भी मिला.

आयुष म्हात्रे का तफानी शतक और मुंबई का दूसरा बड़ा स्कोर
आयुष म्हात्रे ने नागालैंड के खिलाफ 117 गेंदों का सामना करते हुए 181 रन बनाए. यानी वो अपने दोहरे शतक से बस 19 रन दूर रहे. 154 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट से खेली उनकी इस पारी में 11 छक्के और 15 चौके शामिल रहे. 17 साल के बल्लेबाज के लिस्ट ए करियर का ये पहला शतक है. आयुष के बल्ले से निकले इस शतक की बदौलत मुंबई ने नागालैंड के खिलाफ 50 ओवर में 7 विकेट पर 403 रन बनाए. ये लिस्ट ए क्रिकेट में मुंबई की टीम का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है.

वैभव सूर्यवंशी के साथी हैं आयुष म्हात्रे
17 साल के आयुष म्हात्रे वही बल्लेबाज हैं, जो हाल ही में खत्म हुए अंडर 19 एशिया कप में वैभव सूर्यवंशी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर भारत के विरोधियों पर टूट रहे थे. जापान के खिलाफ वनडे मैच तो उन्होंने वैभव के साथ मिलकर सिर्फ 16 ओवर में ही खत्म कर दिया था. बल्लेबाजी में अपने उसी तेज और तेवर को आयुष म्हात्रे ने मुंबई के लिए विजय हजारे ट्रॉफी में भी दिखाया है.

You Might Also Like

T20 वर्ल्ड कप 2026 में दिखेगा ‘मिनी इंडिया’! विदेशी टीमों में छाए भारतीय मूल के खिलाड़ी, एक स्क्वॉड में पूरे 11

IND vs PAK चैंपियंस ट्रॉफी 2025: टिकटों की बिक्री शुरू, कीमत 3 हजार रुपये से शुरू

अभिषेक शर्मा की विस्फोटक बल्लेबाजी पर मेंटर युवराज सिंह ने क्या कहा?

बीपीएल में फ्रेंचाइजी की ओर से फीस का भुगतान न होने से विदेशी खिलाड़ी हो रहे परेशान

बीसीसीआई ने मंधाना को सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेटर का अवार्ड दिया 

News Desk December 31, 2024 December 31, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article छत्तीसगढ़-रायपुर में 50 से अधिक चाकूबाजों-हिस्ट्रीशीटर्स की लगी क्लास, नये साल से पहले राउंडअप किए 200 बदमाश छत्तीसगढ़-रायपुर में 50 से अधिक चाकूबाजों-हिस्ट्रीशीटर्स की लगी क्लास, नये साल से पहले राउंडअप किए 200 बदमाश
Next Article हनी सिंह के नए गाने में शहनाज गिल का जलवा, फैंस को इंतजार है ब्लॉकबस्टर हिट का हनी सिंह के नए गाने में शहनाज गिल का जलवा, फैंस को इंतजार है ब्लॉकबस्टर हिट का
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण
प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण
मध्यप्रदेश राज्य
जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं
जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं
छत्तीसगढ़ राज्य
कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन
कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन
छत्तीसगढ़ राज्य
छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज
छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज
छत्तीसगढ़ राज्य
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी प्रकार के विवादों का न्याय क्षेत्र- धौलपुर, जिला- धौलपुर (राजस्थान) होगा।
संपादक - Gaurav Shukla
मोबाइल - 9166652528
ईमेल - contact@hindustanexpress.live

प्रबंध संपादक - Mukesh Rana
मोबाइल - 7239927927

कार्यालय - Dholpur, Rajasthan - 328001
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?