By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Hindustan ExpressHindustan Express
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: पड़ोसी लॉन्च करने जा रहा WhatsApp की काट Beep Pakistan, गर्व की बजाय खौफ में क्यों पाकिस्तानी?…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Hindustan ExpressHindustan Express
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Hindustan Express > Blog > विदेश > पड़ोसी लॉन्च करने जा रहा WhatsApp की काट Beep Pakistan, गर्व की बजाय खौफ में क्यों पाकिस्तानी?…
विदेश

पड़ोसी लॉन्च करने जा रहा WhatsApp की काट Beep Pakistan, गर्व की बजाय खौफ में क्यों पाकिस्तानी?…

Last updated: 2024/08/01 at 11:13 AM
Share
3 Min Read
SHARE

पड़ोसी देश पाकिस्तान इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप व्हाट्सएप की जगह अपना खुद का मैसेजिंग ऐप शुरू करने जा रहा है।

इस ऐप का नाम Beep Pakistan रखा गया है और शुरुआती चरण में इसे सरकारी कर्मचारियों के लिए डिजायन किया गया है। बाद में इसे व्यापक तौर पर रिलीज करने की योजना है।  

इसे पाकिस्तान की आईटी मिनिस्ट्री ने लॉन्च किया है। सरकार का कहना है कि इस ऐप का लक्ष्य साइबर हमलों को कम करना है। साथ ही यह सुनिश्चित करना भी है कि यूजर्स की निजी बातें एकदम सुरक्षित रहें।

ऐप बनकर तैयार है और फिलहाल इसका ट्रायल चल रहा है। आईटी मंत्रालय के अधिकारी विदेशी व्हाट्सएप के मुकाबले इसे अधिक सुरक्षित बता रहे हैं।

इस बीच, पाकिस्तान के आईटी और दूरसंचार राज्य मंत्री शजा फातिमा ख्वाजा ने बताया है कि बीप पाकिस्तान का डिजायन बहुत मजबूत है और इसे बाद में आम नागरिकों के लिए भी उपलब्ध कराया जा सकता है। 

उन्होंने कहा कि सरकार अगले 45 दिनों के अंदर इस ऐप को सरकारी कर्मचारियों के इस्तेमाल के लिए जारी कर देगी।

बता दें कि पहले इसे व्हाट्सएप किलर नाम दिया गया था लेकिन बाद में सरकार ने ऐसी तुलना से खुद को दूर कर लिया और इसे बीप पाकिस्तान नाम दिया गया।  

सरकार के मुताबिक, Beep Pakistan ऐप का सारा डाटा पाकिस्तान में लोकल सर्वर में ही स्टोर किया जाएगा। इससे ऑडियो और वीडियो लीक का रिस्क खत्म हो जाएगा। 

अधिकारियों के मुताबिक, इस ऐप की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह 100 फीसद सुरक्षित है लेकिन आम पाकिस्तानी इससे सहमे हुए हैं।

उन्हें इस बात का डर सता रहा है कि अगर यह ऐप आम आदमी के लिए जारी किया जाता है तो लोगों की गोपनीयता खतरे में पड़ सकती है और सरकार में बैठे लोग निजी जानकारी हासिल कर उसका गलत इस्तेमाल कर सकते हैं।

डिजिटल अधिकारों की पैरवी करने वालों को इस बात का शक है कि पाकिस्तान सरकार बीप पाकिस्तान का इस्तेमाल असहमति की आवाज को दबाने और बोलने की आजादी के अधिकारों को कुचलने के लिए कर सकती है क्योंकि पाकिस्तान में सेना बहुत मजबूत और ताकतवर है।

बता दें कि पाकिस्तान में बीप पाकिस्तान ऐप डेवलप करने का प्लान दिसंबर 2019 की घटना के बाद बना था, जब पाकिस्तानी अधिकारियों को जासूसी सॉफ्टवेयर पेगासस का शिकार बनाया गया था।

इसके बाद से ही व्हाट्सएप की सुरक्षा को लेकर चिंताएं जताई जाने लगी थीं। Beep Pakistan चैट ऐप में ऑडियो और वीडियो कॉलिंग की सुविधा भी दी गई है।

कैप्शन्स के साथ डॉक्यूमेंट शेयरिंग, एंड टू एंड एनक्रिप्शन और इंस्टैंट मैसेजिंग जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।

The post पड़ोसी लॉन्च करने जा रहा WhatsApp की काट Beep Pakistan, गर्व की बजाय खौफ में क्यों पाकिस्तानी?… appeared first on .

You Might Also Like

सर्वाइवर ने खोला एप्स्टीन की काली दुनिया का पर्दा: ‘हर दिन 10 लड़कियां आती थीं’

पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

ट्रंप की धमकी से पनामा सेहमा, चीन की BRI परियोजना को आगे न बढ़ाने का किया ऐलान

US Plane Crash: शवों की संख्या बढ़ी, राहत और बचाव कार्य में जुटे अधिकारी

August 1, 2024 August 1, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article हमें नुकसान पहुंचाया तो उसकी कीमत तुम्हारा सर होगी, दुश्मनों पर गरजा इजरायल… हमें नुकसान पहुंचाया तो उसकी कीमत तुम्हारा सर होगी, दुश्मनों पर गरजा इजरायल…
Next Article आज तक क्यों नहीं उठाया वायनाड आपदा का मामला? राहुल गांधी से तेजस्वी सूर्या के तीखे सवाल; कांग्रेस ने किया बचाव… आज तक क्यों नहीं उठाया वायनाड आपदा का मामला? राहुल गांधी से तेजस्वी सूर्या के तीखे सवाल; कांग्रेस ने किया बचाव…
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण
प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण
मध्यप्रदेश राज्य
जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं
जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं
छत्तीसगढ़ राज्य
कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन
कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन
छत्तीसगढ़ राज्य
छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज
छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज
छत्तीसगढ़ राज्य
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी प्रकार के विवादों का न्याय क्षेत्र- धौलपुर, जिला- धौलपुर (राजस्थान) होगा।
संपादक - Gaurav Shukla
मोबाइल - 9166652528
ईमेल - contact@hindustanexpress.live

प्रबंध संपादक - Mukesh Rana
मोबाइल - 7239927927

कार्यालय - Dholpur, Rajasthan - 328001
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?