By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Hindustan ExpressHindustan Express
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: पहली बार देखा इतना विनाश, बेंजामिन नेतन्याहू सुनते नहीं; गाजा में इजरायल की मनमानी पर फूटा UN चीफ का गुस्सा…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Hindustan ExpressHindustan Express
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Hindustan Express > Blog > विदेश > पहली बार देखा इतना विनाश, बेंजामिन नेतन्याहू सुनते नहीं; गाजा में इजरायल की मनमानी पर फूटा UN चीफ का गुस्सा…
विदेश

पहली बार देखा इतना विनाश, बेंजामिन नेतन्याहू सुनते नहीं; गाजा में इजरायल की मनमानी पर फूटा UN चीफ का गुस्सा…

Last updated: 2024/09/10 at 10:37 AM
Share
3 Min Read
SHARE

गाजा में बिना रुके चल रहे भीषण नरसंहार और युद्धविराम की धुंधली उम्मीदों पर संयुक्त राष्ट्र प्रमुख एंटोनियो गुटेरेस का इजरायल पर गुस्सा फूटा है।

उन्होंने कहा कि वह गाजा में संघर्ष विराम की हर मुमकिन कोशिश कर चुके हैं लेकिन, बेंजामिन नेतन्याहू उनकी सुनने को ही तैयार नहीं।

उन्होंने अफसोस जताया कि पहली बार उन्होंने ऐसा भीषण रक्तपात और विनाश देखा है। हालांकि उम्मीद जताई कि गाजा में किसी भी संर्घर्ष विराम की पेशकश को वो सहयोग देंगे।

इस बीच इजरायली सेना के गाजा पर ताजा हमले में 40 निर्दोष लोगों की जान ले ली। हमले में 60 अन्य घायल हैं। हमला उस इलाके में हुआ है,  जिसे युद्ध की शुरुआत में इजरायली सेना ने मानवीय बस्ती के लिए सुरक्षित स्थान बताया था। यहां हजारों विस्थापितों ने शरण ले रखी थी।

महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने एसोसिएटेड प्रेस को दिए इंटरव्यू में कहा कि यह सोचना “अकल्पनीय” है कि संयुक्त राष्ट्र गाजा के भविष्य में भूमिका निभा सकता है। या फिर क्षेत्र का प्रशासन करके शांति सेना दे सकता है, ऐसा इसलिए क्यों कि इज़रायल संयुक्त राष्ट्र की भूमिका को स्वीकार करने को तैयार ही नहीं। हालांकि उन्होंने यह भी कहा, “संयुक्त राष्ट्र किसी भी युद्धविराम का समर्थन करने के लिए हमेशा तैयार रहेगा।”

गुटेरेस ने कहा, “बेशक, अंतरराष्ट्रीय समुदाय गाजा के लिए हमसे जो भी मांगेगा, हम वह करने के लिए तैयार रहेंगे। लेकिन, सवाल यह है कि क्या इजरायल इसे स्वीकार करेगा।”

गौरतलब है कि 7 अक्टूबर को दक्षिणी इज़रायल में हमास के हमलों के कारण गाजा में पिछले 11 महीनों से भीषण नरसंहार चल रहा है।

इजरायली सेना हमास के ठिकानों को बर्बाद करने में जुटी है। यूएन की चिंता इस बात की है कि इजरायली हमलों में सिर्फ हमास ही नहीं आम लोग भी मारे जा रहे हैं। इजरायली हमलों में अभी तक42 हजार से ज्यादा गाजावासियों की मौत हो चुकी है।

इजरायल के ताजा हमले में मारे गए 40 गाजावासी

गाजा की नागरिक सुरक्षा एजेंसी ने मंगलवार को कहा कि फिलिस्तीनी क्षेत्र के दक्षिण में एक मानवीय क्षेत्र पर इजरायली हमले में 40 लोग मारे गए और 60 अन्य घायल हो गए। वहीं, इजरायली सेना ने कहा कि उसने क्षेत्र में हमास कमांड सेंटर को निशाना बनाया था।

यह हमला गाजा के मुख्य दक्षिणी शहर खान यूनिस में अल-मवासी पर हुआ, जिसे युद्ध की शुरुआत में इजरायली सेना ने मानवीय बस्ती के लिए सुरक्षित स्थान बताया था।

यहां हजारों विस्थापितों ने शरण ले रखी थी। हालांकि, इज़रायल की सेना ने कभी-कभार इस क्षेत्र में और उसके आसपास अभियान चलाए हैं। इसी जगह पर इजरायली अटैक में हमास का सैन्य प्रमुख मोहम्मद डीफ मारा गया था।

The post पहली बार देखा इतना विनाश, बेंजामिन नेतन्याहू सुनते नहीं; गाजा में इजरायल की मनमानी पर फूटा UN चीफ का गुस्सा… appeared first on .

You Might Also Like

सर्वाइवर ने खोला एप्स्टीन की काली दुनिया का पर्दा: ‘हर दिन 10 लड़कियां आती थीं’

पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

ट्रंप की धमकी से पनामा सेहमा, चीन की BRI परियोजना को आगे न बढ़ाने का किया ऐलान

US Plane Crash: शवों की संख्या बढ़ी, राहत और बचाव कार्य में जुटे अधिकारी

September 10, 2024 September 10, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article बजरंग पूनिया का बड़ा दावा, कहा- BJP नेताओं ने कराया जंतर मंतर पर पहलवानों का प्रदर्शन… बजरंग पूनिया का बड़ा दावा, कहा- BJP नेताओं ने कराया जंतर मंतर पर पहलवानों का प्रदर्शन…
Next Article नरेंद्र मोदी से कोई नफरत नहीं, कई बार तो सहानुभूति रखता हूं: राहुल गांधी… नरेंद्र मोदी से कोई नफरत नहीं, कई बार तो सहानुभूति रखता हूं: राहुल गांधी…
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण
प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण
मध्यप्रदेश राज्य
जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं
जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं
छत्तीसगढ़ राज्य
कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन
कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन
छत्तीसगढ़ राज्य
छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज
छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज
छत्तीसगढ़ राज्य
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी प्रकार के विवादों का न्याय क्षेत्र- धौलपुर, जिला- धौलपुर (राजस्थान) होगा।
संपादक - Gaurav Shukla
मोबाइल - 9166652528
ईमेल - contact@hindustanexpress.live

प्रबंध संपादक - Mukesh Rana
मोबाइल - 7239927927

कार्यालय - Dholpur, Rajasthan - 328001
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?