By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Hindustan ExpressHindustan Express
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: ‘देश में घूसने वाले हैं 300 आतंकी’, क्या जेपी नड्डा ने चुनाव प्रचार में कही यह बात?…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Hindustan ExpressHindustan Express
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Hindustan Express > Blog > देश > ‘देश में घूसने वाले हैं 300 आतंकी’, क्या जेपी नड्डा ने चुनाव प्रचार में कही यह बात?…
देश

‘देश में घूसने वाले हैं 300 आतंकी’, क्या जेपी नड्डा ने चुनाव प्रचार में कही यह बात?…

Last updated: 2024/05/08 at 12:26 AM
Share
4 Min Read
‘देश में घूसने वाले हैं 300 आतंकी’, क्या जेपी नड्डा ने चुनाव प्रचार में कही यह बात?…
SHARE

लोकसभा चुनाव 2024 के तीसरे चरण की वोटिंग के दौरान एक अखबार में छपी रिपोर्ट का स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर काफी वायरल है।

इस रिपोर्ट के शीर्षक में लिखा है, ‘नड्डा बोले- देश में 300 आतंकी घुसने वाले हैं, एनडीए को जिताने की अपील।’

यूजर्स इसे शेयर कर दावा कर रहे हैं कि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने अपने चुनावी भाषण के दौरान देश में 300 आतंकियों के घुसने का डर दिखाया।

ऐसा करके उन्होंने लोगों से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को वोट देने की अपील की है।

पीटीआई फैक्ट चेक डेस्क की पड़ताल में वायरल दावा भ्रामक निकला। डेस्क ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल स्क्रीनशॉट दैनिक भास्कर में छपी चार साल पुरानी खबर का है।

दरअसल, जेपी नड्डा ने अक्टूबर 2020 में बक्सर में चुनाव प्रचार के दौरान खुफिया एजेंसियों की रिपोर्ट का हवाला देकर देश में 300 आतंकियों के घुसने के बात कही थी।

उन्होंने भाषण के दौरान सीमा सुरक्षा को आधार बनाते हुए एनडीए गठबंधन को जिताने की भी अपील की थी। सोशल मीडिया पर उनके बयान को लोकसभा चुनाव के दौरान का बताकर भ्रामक दावे के साथ शेयर किया जा रहा है।

आखिर क्या किया गया दावा?
फेसबुक यूजर रियाज एम. खान ने वायरल स्क्रीनशॉट के साथ लिखा, ‘मुसलमान, मंगलसूत्र, पाकिस्तान, भैंस के बाद चुनाव में आतंकवादी भी आ गया… लेकिन नड्डा को कैसे पता कि देश में 300 आतंकी घुसने वाले हैं?’ 6 मई को शेयर किए गए पोस्ट का लिंक, आर्काइव लिंक और स्क्रीनशॉट यहां क्लिक कर देखें।

सुशील चौधरी नाम के एक अन्य फेसबुक यूजर ने वायरल स्क्रीनशॉट को शेयर करते हुए लिखा, ‘लो कर लो बात, अब नड्डा को कैसे पता कि देश में 300 आतंकी घुसने वाले हैं? क्योंकि नड्डा जानते हैं कि विकास, रोजगार और महंगाई नियंत्रण के नाम पर वोट पाना संभव नहीं है? अब नड्डा देश की जनता को डरा कर वोट लेना चाहते हैं?’

फैक्ट चेक में क्या आया सामने?
लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे स्क्रीनशॉट की सच्चाई जानने के लिए डेस्क ने सबसे पहले खबर के शीर्षक को गूगल के जरिए सर्च किया। इस दौरान हमें दैनिक भास्कर की वेबसाइट पर प्रकाशित करीब 4 साल पुरानी रिपोर्ट मिली।

इसमें बताया गया कि बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने एनडीए के पक्ष में सभा की थी।

उन्होंने बक्सर के किला मैदान में लोगों को संबोधित करते हुए कहा था, ‘आज की रिपोर्ट है देश में 300 आतंकी घुसने वाले हैं।

उन्हें हमारे जवान मारकर गिरा देंगे। जो बचेंगे उन्हें मौत की सजा मिलेगी।’ प्रचार के दौरान नड्डा ने सीमा सुरक्षा को आधार बनाकर एनडीए गठबंधन को जिताने की अपील की थी।

पड़ताल से यह साफ है कि मौजूदा लोकसभा चुनाव के दौरान जेपी नड्डा ने देश में 300 आतंकवादी घुसने से संबंधित कोई बयान नहीं दिया है।

बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के प्रचार के दौरान भाजपा अध्यक्ष ने खुफिया एजेंसियों की रिपोर्ट का हवाला देकर देश में 300 आतंकियों के घुसने के बात कही थी। हमारी जांच में वायरल दावा भ्रामक निकला।

You Might Also Like

हिमालय की गोद से प्राप्त शुद्ध जल से निर्मित टेंसबर्ग, दिल्ली के बीयर बाजार में गुणवत्ता की नई क्रांति…

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का आरोप: AAP ने दिल्ली की जनता को धोखा दिया

ट्रंप ने मेक्सिको, कनाडा और चीन पर लगाया टैरिफ, भारत पर असर की संभावना पर वित्त मंत्री ने दिया बयान

केंद्र सरकार ने जेंडर बजट में 37.5 प्रतिशत की बढ़ोतरी की, 4.49 लाख करोड़ रुपये का हुआ आवंटन

उप राष्ट्रपति धनखड़ ने कहा- अवैध प्रवासियों को नहीं झेल सकता देश, युवाओं से की बड़ी अपील

May 8, 2024 May 8, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article ये तो बड़ा फ्रॉड है, बेरोजगारों के साथ छल है; कोर्टरूम में क्यों भड़के CJI चंद्रचूड़… ये तो बड़ा फ्रॉड है, बेरोजगारों के साथ छल है; कोर्टरूम में क्यों भड़के CJI चंद्रचूड़…
Next Article क्या होगा अगर आप ब्लैक होल में गिर जाएं? NASA के सुपर कंप्यूटर ने खोला राज… क्या होगा अगर आप ब्लैक होल में गिर जाएं? NASA के सुपर कंप्यूटर ने खोला राज…
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण
प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण
मध्यप्रदेश राज्य
जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं
जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं
छत्तीसगढ़ राज्य
कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन
कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन
छत्तीसगढ़ राज्य
छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज
छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज
छत्तीसगढ़ राज्य
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी प्रकार के विवादों का न्याय क्षेत्र- धौलपुर, जिला- धौलपुर (राजस्थान) होगा।
संपादक - Gaurav Shukla
मोबाइल - 9166652528
ईमेल - contact@hindustanexpress.live

प्रबंध संपादक - Mukesh Rana
मोबाइल - 7239927927

कार्यालय - Dholpur, Rajasthan - 328001
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?