By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Hindustan ExpressHindustan Express
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: रामलला दर्शन योजना के तहत रायपुर से पहली विशेष श्रद्धालु ट्रेन रवाना
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Hindustan ExpressHindustan Express
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Hindustan Express > Blog > राज्य > छत्तीसगढ़ > छत्तीसगढ़ जनसंपर्क > रामलला दर्शन योजना के तहत रायपुर से पहली विशेष श्रद्धालु ट्रेन रवाना
छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

रामलला दर्शन योजना के तहत रायपुर से पहली विशेष श्रद्धालु ट्रेन रवाना

News Desk
Last updated: 2025/07/15 at 7:53 PM
News Desk
Share
2 Min Read
रामलला दर्शन योजना के तहत रायपुर से पहली विशेष श्रद्धालु ट्रेन रवाना
SHARE

रायपुर .  छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी धार्मिक पर्यटन योजना “रामलला दर्शन योजना” के अंतर्गत 15 जुलाई 2025 को रायपुर रेलवे स्टेशन से पहली विशेष ट्रेन को अयोध्या धाम के लिए रवाना किया गया।

इस विशेष अवसर पर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री पुरंदर मिश्रा एवं छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के अध्यक्ष श्री नीलू शर्मा ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना किया।

इस योजना की पहल मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के मार्गदर्शन में की गई है, जिसका उद्देश्य राज्य के श्रद्धालुओं को श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या के दर्शन के लिए नि:शुल्क, सुरक्षित और सुलभ यात्रा उपलब्ध कराना है।

उत्तर विधायक श्री पुरंदर मिश्रा ने इस अवसर पर कहा कि “रामलला दर्शन योजना हमारी सरकार की श्रद्धा, सेवा और संवेदना का प्रमाण है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार हर वर्ग के हित में कार्य कर रही है।” उन्होंने इसे जनभावनाओं को साकार करने वाली योजना बताया।

पर्यटन मंडल अध्यक्ष श्री नीलू शर्मा ने कहा कि “इस योजना से धार्मिक पर्यटन को गति मिलेगी और राज्य के श्रद्धालु सम्मानपूर्वक अयोध्या के दर्शन कर सकेंगे।” उन्होंने बताया कि आगामी चरणों में अन्य जिलों से भी यात्राएँ संचालित की जाएँगी।

इस ट्रेन में 850 से अधिक श्रद्धालु अयोध्या धाम की यात्रा पर रवाना हुए। यात्रियों के लिए आईआरसीटीसी द्वारा यात्रा, भोजन एवं आवास की नि:शुल्क व्यवस्था की गई है। ट्रेन 19 जुलाई 2025 को रायपुर लौटेगी। इस योजना के तहत वर्ष 2025-26 में कुल 12,200 श्रद्धालुओं को अयोध्या भेजे जाने का लक्ष्य है।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्री टंकराम वर्मा, ग्रामीण विधायक श्री मोतीलाल साहू, निगम मंडल अध्यक्ष श्री अमरजीत छाबड़ा, भाजपा नेता श्री सलीम राज, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री नवीन अग्रवाल, कलेक्टर, जिला पंचायत सीईओ, विभिन्न निगम-मंडलों के पदाधिकारी, भाजपा पदाधिकारी एवं रेलवे के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। श्रद्धालुओं और आम नागरिकों ने इस पहल के लिए राज्य सरकार को धन्यवाद दिया और इसे एक ऐतिहासिक कदम बताया।

You Might Also Like

जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं

कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन

छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज

डबल इंजन सरकार का तोहफा! छत्तीसगढ़ को रेलवे विकास के लिए मिले 7,470 करोड़, सीएम साय ने जताया आभार

IASE के खेल एवं सांस्कृतिक महोत्सव का समापन, भारती, योगेन्द्र बने कॉलेज कलर

News Desk July 15, 2025 July 15, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article धमतरी : कलेक्टर की अध्यक्षता में समय-सीमा बैठक सम्पन्न धमतरी : कलेक्टर की अध्यक्षता में समय-सीमा बैठक सम्पन्न
Next Article मुख्यमंत्री ने Axiom-4 मिशन की सफलता पर शुभांशु शुक्ला को दी बधाई मुख्यमंत्री ने Axiom-4 मिशन की सफलता पर शुभांशु शुक्ला को दी बधाई
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण
प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण
मध्यप्रदेश राज्य
जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं
जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं
छत्तीसगढ़ राज्य
कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन
कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन
छत्तीसगढ़ राज्य
छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज
छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज
छत्तीसगढ़ राज्य
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी प्रकार के विवादों का न्याय क्षेत्र- धौलपुर, जिला- धौलपुर (राजस्थान) होगा।
संपादक - Gaurav Shukla
मोबाइल - 9166652528
ईमेल - contact@hindustanexpress.live

प्रबंध संपादक - Mukesh Rana
मोबाइल - 7239927927

कार्यालय - Dholpur, Rajasthan - 328001
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?