By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Hindustan ExpressHindustan Express
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: 70 साल के बुजुर्गों को मिलेगा मुफ्त इलाज, कैसे बनवाएं आयुष्मान कार्ड; देखें पूरी डिटेल्स…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Hindustan ExpressHindustan Express
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Hindustan Express > Blog > देश > 70 साल के बुजुर्गों को मिलेगा मुफ्त इलाज, कैसे बनवाएं आयुष्मान कार्ड; देखें पूरी डिटेल्स…
देश

70 साल के बुजुर्गों को मिलेगा मुफ्त इलाज, कैसे बनवाएं आयुष्मान कार्ड; देखें पूरी डिटेल्स…

Last updated: 2024/09/12 at 11:06 AM
Share
6 Min Read
70 साल के बुजुर्गों को मिलेगा मुफ्त इलाज, कैसे बनवाएं आयुष्मान कार्ड; देखें पूरी डिटेल्स…
SHARE

 केंद्र सरकार ने बुधवार को देश के बुजुर्गों को बड़ी सौगात दे दी।

Contents
बुजुर्गों को AB PM-JAY में मिलेंगे ये फायदेआयुष्मान कार्ड के लिए कैसे करें आवेदनकौन से दस्तावेज और क्या प्रक्रियाक्या प्राइवेट इंश्योरेंस होने पर भी ले सकेंगे फायदाअगर घर में एक से ज्यादा बुजुर्ग हैं तोPM-JAY के तहत मिलते हैं ये लाभक्या PM-JAY योजना में शामिल होने के लिए कोई भुगतान करना होता हैलाभार्थी हैं या नहीं

अब आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत 70 साल और उससे ज्यादा उम्र के नागरिकों को हेल्थ कवरेज मिलेगा।

खास बात है कि योजना का लाभ लेने वालों की आय मिलने वाले फायदों पर असर नहीं डालेगी। पीएम मोदी ने अप्रैल में ही इसकी घोषणा की थी।

बुजुर्गों को AB PM-JAY में मिलेंगे ये फायदे

कैसी भी सामाजिक-आर्थिक स्थिति वाले 70 वर्ष और उससे अधिक उम्र के बुजुर्गों को AB PM-JAY का लाभ ले सकेंगे। इसके लिए नए कार्ड जारी किए जाएंगे।

योजना के तहत पहले से ही कवर किए गए परिवारों के 70 वर्ष और उससे अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों को अपने लिए प्रति वर्ष ₹5 लाख तक का अतिरिक्त टॉप-अप कवर मिलेगा (जिसे उन्हें परिवार के ऐसे अन्य सदस्यों के साथ साझा नहीं करना होगा जो 70 वर्ष से कम आयु के हैं)।

आयुष्मान कार्ड के लिए कैसे करें आवेदन

इस योजना का लाभ उठाने के लिए नागरिकों को PM-JAY के तहत आयुष्मान कार्ड के लिए आवेदन देना होगा। इसे ऑनलाइन पोर्टल, आयुष्मान मित्र एप की मदद से भी किया जा सकता है।

हालांकि, आवेदन देने का बाद आपको मंजूरी मिलने के लिए थोड़ा इंतजार करना होगा। आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद नागरिकों को एक हेल्थ कार्ड मिलेगा। साथ ही मुफ्त इलाज के लिए एक रसीद भी मिलेगी।

कौन से दस्तावेज और क्या प्रक्रिया

PM-JAY के तहत आयुष्मान कार्ड हासिल करने के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के लिए यूजर्स को आधार कार्ड, मूल निवासी प्रमाण पत्र, फोटो आदि दस्तावेज उपलब्ध कराने होंगे। पात्रता जांचने के बाद pmjay.gov.in वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर सकते हैं।

वेबसाइट पर ABHA रजिस्ट्रेशन बटन पर जाएं और आधार कार्ड की जानकारी दर्ज करें।

आधार को वेरिफाई कराने के लिए मोबाइल नंबर पर मिले OTP को दर्ज करें।

आवेदन स्वीकार किए जाने का इंतजार करें। इसके बाद आप आयुष्मान कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। इसका प्रिंट आउट निकालकर अस्पताल में कैशलेस सेवा का लाभ ले सकते हैं।

क्या प्राइवेट इंश्योरेंस होने पर भी ले सकेंगे फायदा

PIB यानी प्रेस इंफर्मेशन ब्यूरो ने बताया है कि पहले से ही केंद्र सरकार स्वास्थ्य योजना (CGHS), पूर्व सैनिक अंशदायी स्वास्थ्य योजना (ECHS), आयुष्मान केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) जैसी अन्य सार्वजनिक स्वास्थ्य बीमा योजनाओं का लाभ उठा रहे हैं, वे अपनी मौजूदा योजना चुन सकते हैं या AB PM-JAY का विकल्प चुन सकते हैं। यह बताया गया है कि 70 वर्ष और उससे अधिक के नागरिक जो निजी स्वास्थ्य बीमा पॉलिसियों या कर्मचारी राज्य बीमा योजना के तहत हैं, वे AB PM-JAY के तहत लाभ लेने के पात्र होंगे।

अगर घर में एक से ज्यादा बुजुर्ग हैं तो

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ऐसी स्थिति को लेकर पहले ही जानकारी दे चुके हैं। उन्होंने कहा, ‘अगर एक परिवार में दो वरिष्ठ नागरिक (70 साल या इससे ज्यादा उम्र के) सदस्य हैं, तो 5 लाख रुपये का कवरेज दोनों के बीच साझा किया जाएगा…।’ इस योजना का लक्ष्य 6 करोड़ सीनियर सिटिजन्स वाले लगभग 4.5 करोड़ परिवारों को पारिवारिक आधार पर 5 लाख रुपये के मुफ्त स्वास्थ्य बीमा कवर का फायदा देना है।

PM-JAY के तहत मिलते हैं ये लाभ

नेशनल हेल्थ अथॉरिटी की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, PM-JAY के तहत लाभार्थियों को अस्पताल में भर्ती होने से पहले से लेकर इलाज के बाद डिस्चार्ज होने के 15 दिनों तक कई फायदे मिलते हैं।

– मेडिकल जांच, इलाज और डॉक्टर से सलाह

– प्री-हॉस्पिटिलाइजेशन

– दवाएं और चिकित्सा में काम आने वाली चीजें

– नॉन इंटेन्सिव और इंटेन्सिव केयर सेवाएं

– लैब की जांच

– आवास की सुविधा

– भोजन की सुविधा

– इलाज के दौरान आने वाली जटिलताओं की देखभाल

– अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद 15 दिनों तक फॉलो-अप देखभाल

क्या PM-JAY योजना में शामिल होने के लिए कोई भुगतान करना होता है

योजना की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, PM-JAY के तहत सभी लाभार्थियों को मुफ्त स्वास्थ्य सेवाएं मिलती हैं। योजना में शामिल होने के लिए किसी भी तरह का भुगतान नहीं करना होता है। लाभार्थी योजना में रजिस्टर्ड अस्पतालों में मुफ्त इलाज का फायदा ले सकते हैं। अस्पतालों की सूची जानने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें (

लाभार्थी हैं या नहीं

अगर आपको जानना है कि आप लाभार्थि हैं या नहीं, तो यह पता करने का तरीका बेहद आसान है। पता करने के लिए ( पर जाना है और जरूरी जानकारी दर्ज करना है। इसके लिए सिर्फ आपको मोबाइल नंबर की जरूरत होगी। वहीं, अगर आप पहले से लाभार्थी हैं तो आप मेंबर आईडी के जरिए लॉग इन कर सकते हैं और सेल्फ सर्विस पोर्टल तक पहुंच सकते हैं।

आयुष्मान एप्लीकेशन – E-KYC कैसे कराएं और आयुष्मान कार्ड डाउनलोड कैसे करें? इस वीडियो (https://www.youtube.com/watch?v=FPURyFO_Yvs&list=PLYcj0BpCoCc7CBFxCMJo2Ms2iKypz5kAw&index=4) की मदद से आप पूरी प्रक्रिया जान सकते हैं।

The post 70 साल के बुजुर्गों को मिलेगा मुफ्त इलाज, कैसे बनवाएं आयुष्मान कार्ड; देखें पूरी डिटेल्स… appeared first on .

You Might Also Like

हिमालय की गोद से प्राप्त शुद्ध जल से निर्मित टेंसबर्ग, दिल्ली के बीयर बाजार में गुणवत्ता की नई क्रांति…

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का आरोप: AAP ने दिल्ली की जनता को धोखा दिया

ट्रंप ने मेक्सिको, कनाडा और चीन पर लगाया टैरिफ, भारत पर असर की संभावना पर वित्त मंत्री ने दिया बयान

केंद्र सरकार ने जेंडर बजट में 37.5 प्रतिशत की बढ़ोतरी की, 4.49 लाख करोड़ रुपये का हुआ आवंटन

उप राष्ट्रपति धनखड़ ने कहा- अवैध प्रवासियों को नहीं झेल सकता देश, युवाओं से की बड़ी अपील

September 12, 2024 September 12, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article चीन ने बना दी भविष्य की महामारियों से निपटने वाली वैक्सीन… चीन ने बना दी भविष्य की महामारियों से निपटने वाली वैक्सीन…
Next Article बांग्लादेश सरकार के मुखिया मोहम्मद यूनुस बोले- भारत संग चाहते हैं अच्छे संबंध, लेकिन… बांग्लादेश सरकार के मुखिया मोहम्मद यूनुस बोले- भारत संग चाहते हैं अच्छे संबंध, लेकिन…
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण
प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण
मध्यप्रदेश राज्य
जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं
जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं
छत्तीसगढ़ राज्य
कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन
कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन
छत्तीसगढ़ राज्य
छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज
छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज
छत्तीसगढ़ राज्य
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी प्रकार के विवादों का न्याय क्षेत्र- धौलपुर, जिला- धौलपुर (राजस्थान) होगा।
संपादक - Gaurav Shukla
मोबाइल - 9166652528
ईमेल - contact@hindustanexpress.live

प्रबंध संपादक - Mukesh Rana
मोबाइल - 7239927927

कार्यालय - Dholpur, Rajasthan - 328001
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?