By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Hindustan ExpressHindustan Express
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: जमीन कब्जाई, रंगदारी वसूली और यौन शोषण किया, संदेशखाली में TMC नेता के खिलाफ 6 दिन में 700 शिकायतें…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Hindustan ExpressHindustan Express
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Hindustan Express > Blog > देश > जमीन कब्जाई, रंगदारी वसूली और यौन शोषण किया, संदेशखाली में TMC नेता के खिलाफ 6 दिन में 700 शिकायतें…
देश

जमीन कब्जाई, रंगदारी वसूली और यौन शोषण किया, संदेशखाली में TMC नेता के खिलाफ 6 दिन में 700 शिकायतें…

Last updated: 2024/02/24 at 10:11 AM
Share
3 Min Read
जमीन कब्जाई, रंगदारी वसूली और यौन शोषण किया, संदेशखाली में TMC नेता के खिलाफ 6 दिन में 700 शिकायतें…
SHARE

पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के संदेशखाली प्रखंड में बवाल अभी भी जारी है।

TMC नेता शाहजहां शेख के खिलाफ लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर है। स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि शाहजहां शेख जबरन जमीन कब्जाने से लेकर, रंगदारी वसूलने और महिलाओं का यौन उत्पीड़न करने में शामिल रहा है।

उसकी ज्यादतियों का पुलिंदा अब खुलकर सामने आया है।

संदेशखाली के प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) दफ्तर के बाहर स्थानीय लोगों की लंबी कतार पिछले छह दिनों से लगी है, जो टीएमसी नेता की ज्यादतियों की शिकायत दर्ज कराने पहुंचे है। पिछले छह दिनों में अब तक 700 से ज्यादा शिकायतें दर्ज की जा चुकी हैं।

इनमें अधिकांशत: जमीन कब्जाने और महिलाओं के यौन उत्पीड़न से जुड़े हैं। इलाके में रॉबिनहुड की छवि रखने वाले शाहजहां पर जबरन रंगदारी वसूलने के भी आरोप लग रहे हैं।

प्रमुख विपक्षी पार्टी भाजपा के दबाव में आकर राज्य सरकार ने छह दिन पहले लोगों से अपनी कोई भी शिकायत बीडीओ के पास दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू की थी।

तब से अब तक 700 से अधिक आवेदन आ चुके हैं। इन शिकायतों पर अधिकारियों ने कार्रवाई करते हुए जबरन कब्जाई गई जमीनों की वापसी भी शुरू कर दी है। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, टीएमसी नेता ने कई ग्रामीणों की जमीनें हड़प ली थीं और उसे गड्ढे में तब्दील कर वहां मछली पालन शुरू कर दिया था। 

संदेशखाली में अधिकारियों के मुताबिक, अब जमीन वापसी के बाद गांव वाले पूछ रहे हैं कि खारे पानी का तालाब बन चुके खेतों को फिर से कृषि भूमि में कैसे बदला जा सकता है। संदेशखली-द्वितीय ब्लॉक के ब्लॉक विकास अधिकारी अरुण कुमार सामंत ने एक्सप्रेस को बताया, “हमें पिछले छह दिनों में 700 से अधिक शिकायतें मिली हैं। इनमें 150 से ज्यादा केवल जमीन कब्जाने से जुड़े हैं, जबकि 70 शिकाीयतें रंगदारी और जबरन वसूली से जुड़े हैं। हमने वास्तविक मालिकों की पहचान करने और उन्हें जमीन लौटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।”

ग्रामीणों की इन शिकायतों के अलावा पुलिस उन महिलाओं की शिकायत पर केस दर्ज कर रही है, जो शेख पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगा रही हैं।

इस महीने की शुरुआत में, कई महिलाओं ने आरोप लगाया था कि टीएमसी नेता शेख शाहजहां के सहयोगी सिभा प्रसाद हाजरा और उत्तम सरकार देर रात की बैठकों के बहाने वर्षों से उनका यौन उत्पीड़न कर रहा है।

महिलाओं की शिकायतों पर उन दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि शाहजहां अभी भी फरार है। उसके खिलाफ ईडी अब तक चार समन जारी कर चुकी है।

You Might Also Like

हिमालय की गोद से प्राप्त शुद्ध जल से निर्मित टेंसबर्ग, दिल्ली के बीयर बाजार में गुणवत्ता की नई क्रांति…

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का आरोप: AAP ने दिल्ली की जनता को धोखा दिया

ट्रंप ने मेक्सिको, कनाडा और चीन पर लगाया टैरिफ, भारत पर असर की संभावना पर वित्त मंत्री ने दिया बयान

केंद्र सरकार ने जेंडर बजट में 37.5 प्रतिशत की बढ़ोतरी की, 4.49 लाख करोड़ रुपये का हुआ आवंटन

उप राष्ट्रपति धनखड़ ने कहा- अवैध प्रवासियों को नहीं झेल सकता देश, युवाओं से की बड़ी अपील

February 24, 2024 February 24, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article IPS अधिकारी को कहा खालिस्तानी, बंगाल में अज्ञात बीजेपी नेताओं पर FIR… IPS अधिकारी को कहा खालिस्तानी, बंगाल में अज्ञात बीजेपी नेताओं पर FIR…
Next Article UCC की राह पर असम, हिमंता सरमा की कैबिनेट ने खत्म किया मुस्लिम विवाह अधिनियम… UCC की राह पर असम, हिमंता सरमा की कैबिनेट ने खत्म किया मुस्लिम विवाह अधिनियम…
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण
प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण
मध्यप्रदेश राज्य
जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं
जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं
छत्तीसगढ़ राज्य
कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन
कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन
छत्तीसगढ़ राज्य
छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज
छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज
छत्तीसगढ़ राज्य
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी प्रकार के विवादों का न्याय क्षेत्र- धौलपुर, जिला- धौलपुर (राजस्थान) होगा।
संपादक - Gaurav Shukla
मोबाइल - 9166652528
ईमेल - contact@hindustanexpress.live

प्रबंध संपादक - Mukesh Rana
मोबाइल - 7239927927

कार्यालय - Dholpur, Rajasthan - 328001
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?