By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Hindustan ExpressHindustan Express
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: राफा के रिहायशी इलाकों में आधी रात को घुसे इजरायली टैंक, कत्लेआम में 8 मासूमों की चली गई जान…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Hindustan ExpressHindustan Express
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Hindustan Express > Blog > विदेश > राफा के रिहायशी इलाकों में आधी रात को घुसे इजरायली टैंक, कत्लेआम में 8 मासूमों की चली गई जान…
विदेश

राफा के रिहायशी इलाकों में आधी रात को घुसे इजरायली टैंक, कत्लेआम में 8 मासूमों की चली गई जान…

Last updated: 2024/06/20 at 11:16 AM
Share
3 Min Read
राफा के रिहायशी इलाकों में आधी रात को घुसे इजरायली टैंक, कत्लेआम में 8 मासूमों की चली गई जान…
SHARE

गाजा के बाद इजरायली सेना ने अब राफा शहर में हमले तेज कर दिए हैं।

एक दिन पहले बेंजामिन नेतन्याहू ने अपनी सेना को एक महीने की मोहलत देते हुए आदेश दिया था कि वे इस दौरान राफा से भी हमास का हर जर्रा मिटा दें। नेतन्याहू की सेना के मुताबिक, अब राफा में हमास की संख्या 2 हजार से थोड़ा ज्यादा है।

हमास के खिलाफ इजरायली सेना कहर बनकर टूट चुकी है। देर रात इजरायली टैंक रिहायशी इलाकों में घुस गए और अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी। इस कत्लेआम में आठ मासूमों की जान चली गई।

समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, राफा के लोगों और फिलिस्तीनी चिकित्सकों के अनुसार, इजरायली टैंक बुधवार को गाजा पट्टी के राफा शहर के पश्चिमी हिस्से में अंदर तक आ गए।

अंधाधुंध गोलीबारी में 8 लोगों की मौत हो गई है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि टैंक आधी रात को रिहायशी इलाकों में हमले के बाद उन स्थानों पर भी गए जहां, विस्थापितों के लिए राहत शिविर बनाए गए थे।

इजरायली हमलावरों ने तंबुओं पर भी भारी गोलीबारी की। रिपोर्ट के अनुसार, इजरायल का यह हमला राफा के तटीय क्षेत्र के पश्चिम में अल-मवासी इलाके में हुआ है।

हर दिन खतरनाक हो रही जंग
इजरायल और हमास के बीच युद्ध को आठ महीने से ऊपर का वक्त हो गया है और अभी तक लड़ाई खत्म होने के कोई संकेत नहीं मिले हैं।

तमाम देश और अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों के भरसक प्रयास के बावजूद इजरायल और हमास के बीच शांति समझौता दूर की कौड़ी बन गया है। इजरायल का करीबी और ताकतवर देश अमेरिका भी युद्धविराम नहीं कर पाया है। 

रसद के इंतजार में थे मासूम, इजरायली सेना कर दी फायरिंग
हमास से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि गाजा पट्टी के दक्षिणी हिस्से राफा में इजरायली सेना ने हमले तेज कर दिए हैं। इससे आम नागरिकों की बड़े पैमाने पर मौत हो रही है। हमास को टारगेट करने के चक्कर में आईडीएफ मासूमों को भी निशाना बना रही है।

ऐसा बताया जा रहा है कि बुधवार को तंबुओं और रिहायशी इलाकों पर हुए हमले में इजरायली सेना ने 12 फिलिस्तीनियों को मार डाला।

सूत्रों ने बताया कि ये लोग घटना के दौरान सलाहुद्दीन रोड पर केरेम शालोम क्रॉसिंग के जरिए आ रहे सहायता सामान की प्रतिक्षा कर रहे थे, इस दौरान इजरायल ने इन पर हमला कर दिया।

हमास पर हावी इजरायली सेना
गौरतलब है कि इज़रायली सेनाओं ने गाजा के अधिकांश हिस्से को बर्बाद कर दिया है और अधिकांश फ़िलिस्तीनी क्षेत्र पर कब्ज़ा कर लिया है, लेकिन अभी तक हमास का सफाया करने और इज़रायली बंधकों को मुक्त कराने के लिए आईडीएफ संघर्ष कर रही है। 

The post राफा के रिहायशी इलाकों में आधी रात को घुसे इजरायली टैंक, कत्लेआम में 8 मासूमों की चली गई जान… appeared first on .

You Might Also Like

सर्वाइवर ने खोला एप्स्टीन की काली दुनिया का पर्दा: ‘हर दिन 10 लड़कियां आती थीं’

पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

ट्रंप की धमकी से पनामा सेहमा, चीन की BRI परियोजना को आगे न बढ़ाने का किया ऐलान

US Plane Crash: शवों की संख्या बढ़ी, राहत और बचाव कार्य में जुटे अधिकारी

June 20, 2024 June 20, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article हज यात्रियों पर गर्मी का सितम, अब तक 900 से ज्यादा मौतें; 90 भारतीयों ने भी गंवाई जान… हज यात्रियों पर गर्मी का सितम, अब तक 900 से ज्यादा मौतें; 90 भारतीयों ने भी गंवाई जान…
Next Article ईओयू की जांच तेज, जोधपुर जाएगी टीम, नौ में एक अभ्यर्थी पहुंचा आर्थिक अपराध इकाई कार्यालय ईओयू की जांच तेज, जोधपुर जाएगी टीम, नौ में एक अभ्यर्थी पहुंचा आर्थिक अपराध इकाई कार्यालय
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण
प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण
मध्यप्रदेश राज्य
जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं
जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं
छत्तीसगढ़ राज्य
कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन
कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन
छत्तीसगढ़ राज्य
छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज
छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज
छत्तीसगढ़ राज्य
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी प्रकार के विवादों का न्याय क्षेत्र- धौलपुर, जिला- धौलपुर (राजस्थान) होगा।
संपादक - Gaurav Shukla
मोबाइल - 9166652528
ईमेल - contact@hindustanexpress.live

प्रबंध संपादक - Mukesh Rana
मोबाइल - 7239927927

कार्यालय - Dholpur, Rajasthan - 328001
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?