By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Hindustan ExpressHindustan Express
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: पाक सेना के साथ झड़प में 2 तालिबान कमांडरों समेत 8 की मौत, अफगान नागरिक भी घायल…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Hindustan ExpressHindustan Express
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Hindustan Express > Blog > विदेश > पाक सेना के साथ झड़प में 2 तालिबान कमांडरों समेत 8 की मौत, अफगान नागरिक भी घायल…
विदेश

पाक सेना के साथ झड़प में 2 तालिबान कमांडरों समेत 8 की मौत, अफगान नागरिक भी घायल…

Last updated: 2024/09/10 at 10:58 AM
Share
4 Min Read
पाक सेना के साथ झड़प में 2 तालिबान कमांडरों समेत 8 की मौत, अफगान नागरिक भी घायल…
SHARE

पाकिस्तान की सेना और अफगानिस्तान के लड़ाकों के बीच में हुए खूनी संघर्ष में 2 कमांडरों समेत 8 अफगानी लड़ाकों की मौत हो गई है।

Contents
वीरान हुआ बार्डर, सुरक्षित स्थानों की तरफ लोगों ने किया पलायनपाक-अफगान सीमा पर लगातार अशांति

अफगानिस्तान के कोश्त प्रांत के जाजू मैदान इलाके में हुई इस घटना में 16 और अफगान लड़ाकों के घायल होने की खबर है। यह इलाका पाकिस्तान और अफगानिस्तान की सीमा पर पड़ता है।

यहां से पाकिस्तान का खैबर पख्तून्ख्वा इलाका जुड़ता है। पिछले एक सप्ताह में यह पाक सेना और अफगान तालिबान के बीच में दूसरी बड़ी झड़प है।

इस घटना की पुष्टि पाकिस्तान के मीडिया की तरफ से की गई है तो वहीं अफगानिस्तान की तरफ से जारी एक बयान में कहा गया है कि सीमापार से बिना किसी बात के अकारण ही गोलीबारी शुरू कर दी गई, जिसके कारण कई स्थानीय निवासियों की मौत हो गई और उन्हें अपनी जगह छोड़कर भागना पड़ा।

इस घटना पर पाकिस्तान का कहना है कि झड़प तब शुरू हुई जब तालिबान की तरफ से गैर-कानूनी रूप से सीमा पर चेक-प्वाइंट लगाने की कोशिश की जा रही थी।

हमने उन्हें रोकने की कोशिश की तो उन्होंने बिना किसी कारण के गोलीबारी शुरू कर दी। इसके बाद हमें भी इसका जवाब देना पड़ा और झड़प में उनके दो कमांडर खलील और जान मुहम्मद समेत आठ तालिबानी लड़ाकों की मौत हो गई।

वीरान हुआ बार्डर, सुरक्षित स्थानों की तरफ लोगों ने किया पलायन

लगातार होने वाली इन झड़पों के कारण पाक-अफगान बॉर्डर वीरान हो गया है। यहां पर रहने वाले लोग इन लड़ाईयों के कारण सुरक्षित स्थान की तलाश में यह जगह छोड़कर जा चुके हैं।

जाजी मैदान के स्थानीय निवासी के मुताबिक, हाल में हुई इस झड़प में उनके यहां दो लोगों की मौत हुई है, जिसमें एक महिला शामिल है, जबकि 11 अन्य लोग घायल हुए हैं।

उनके अनुसार, दोनों तरफ से लगातार गोलीबारी होती रही। कई गोलियां अभी भी हमारे घरों की दीवारों में धंसी हुई हैं। अब आगे क्या होगा किसी को नहीं पता।

सोशल मीडिया पर भी इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में इस इलाके में होती भारी गोलीबारी देखी जा सकती है।

पाक-अफगान सीमा पर लगातार अशांति

पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच की सीमा पर लगातार दोनों पक्षों की तरफ से गोलीबारी होती रहती है। अफगानिस्तान में जबसे तालिबान शासन में आया है तब से यह बॉर्डर पाकिस्तान के लिए सरदर्द बना हुआ है।

क्योंकि तालिबान इस सीमा को नहीं मानता। इन दोनों देशों के बीच में व्यापारिक रूप से 18 बॉर्डर क्रासिंग है। इनमें से चमन और तोर्काम सबसे ज्यादा व्यस्त रहते हैं।

लेकिन लगातार चलने वाली इन लड़ाईयों की वजह से तोर्काम बार्डर पिछले तीन दिनों से बंद है। अफगानिस्तान की तरफ से कहा गया है कि वह इस बात की जांच कर रहा है कि क्या पाकिस्तान एयरफोर्स ने उसके एयरस्पेस का उल्लंघन किया है।

पाकिस्तान की तरफ से लगातार अफगान तालिबान के ऊपर यह आरोप लगाए जाते हैं कि वह पाकिस्तान में आतंक फैलाने वाले तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान का सपोर्ट करता है।

यह टीटीपी पाकिस्तान में आतंक फैलाता है और अफगान तालिबान की ही तरह पाकिस्तान में भी तालिबानी राज लाना चाहता है।

The post पाक सेना के साथ झड़प में 2 तालिबान कमांडरों समेत 8 की मौत, अफगान नागरिक भी घायल… appeared first on .

You Might Also Like

सर्वाइवर ने खोला एप्स्टीन की काली दुनिया का पर्दा: ‘हर दिन 10 लड़कियां आती थीं’

पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

ट्रंप की धमकी से पनामा सेहमा, चीन की BRI परियोजना को आगे न बढ़ाने का किया ऐलान

US Plane Crash: शवों की संख्या बढ़ी, राहत और बचाव कार्य में जुटे अधिकारी

September 10, 2024 September 10, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article पुलिस का चॉपर, 2000 जवान तब जाकर गिरफ्तार हुआ पादरी, सेक्सुअल हैरेसमेंट का है आरोप… पुलिस का चॉपर, 2000 जवान तब जाकर गिरफ्तार हुआ पादरी, सेक्सुअल हैरेसमेंट का है आरोप…
Next Article महायुति में सब सुखी! अमित शाह ने किया बड़ा वादा, एकनाथ शिंदे ने तो भेज भी दी डिमांड… महायुति में सब सुखी! अमित शाह ने किया बड़ा वादा, एकनाथ शिंदे ने तो भेज भी दी डिमांड…
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण
प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण
मध्यप्रदेश राज्य
जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं
जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं
छत्तीसगढ़ राज्य
कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन
कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन
छत्तीसगढ़ राज्य
छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज
छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज
छत्तीसगढ़ राज्य
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी प्रकार के विवादों का न्याय क्षेत्र- धौलपुर, जिला- धौलपुर (राजस्थान) होगा।
संपादक - Gaurav Shukla
मोबाइल - 9166652528
ईमेल - contact@hindustanexpress.live

प्रबंध संपादक - Mukesh Rana
मोबाइल - 7239927927

कार्यालय - Dholpur, Rajasthan - 328001
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?