By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Hindustan ExpressHindustan Express
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: यूनियन कार्बाइड के जहरीले कचरे को ले जाने के लिए भोपाल और पीथमपुर के बीच 250 किलोमीटर लंबा ग्रीन कॉरिडोर बनाया जाएगा
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Hindustan ExpressHindustan Express
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Hindustan Express > Blog > राज्य > मध्यप्रदेश > यूनियन कार्बाइड के जहरीले कचरे को ले जाने के लिए भोपाल और पीथमपुर के बीच 250 किलोमीटर लंबा ग्रीन कॉरिडोर बनाया जाएगा
मध्यप्रदेशराज्य

यूनियन कार्बाइड के जहरीले कचरे को ले जाने के लिए भोपाल और पीथमपुर के बीच 250 किलोमीटर लंबा ग्रीन कॉरिडोर बनाया जाएगा

News Desk
Last updated: 2024/12/30 at 5:00 PM
News Desk
Share
4 Min Read
यूनियन कार्बाइड के जहरीले कचरे को ले जाने के लिए भोपाल और पीथमपुर के बीच 250 किलोमीटर लंबा ग्रीन कॉरिडोर बनाया जाएगा
SHARE

भोपाल: 40 ​​साल बाद वो दिन आ ही गया जिसका सभी को इंतजार था। यूनियन कार्बाइड फैक्ट्री में मौजूद 337 टन जहरीले कचरे को पीथमपुर स्थित रामकी फैक्ट्री में निपटाने की पूरी तैयारी के साथ तैयारियां शुरू हो गई हैं। रविवार सुबह से ही अधिकारियों ने अपनी टीम के साथ फैक्ट्री में डेरा डाल दिया और कर्मचारियों को निर्देश देने शुरू कर दिए। कंटेनर भी लाइन में लगा दिए गए हैं, ये सभी कंटेनर एक साथ 250 किलोमीटर लंबे ग्रीन कॉरिडोर से गुजरेंगे। अधिकारियों ने अभी इनके बारे में समय की घोषणा नहीं की है। हालांकि दावा किया जा रहा है कि जैसे ही कंटेनर तैयार हो जाएंगे, जिला पुलिस और जिला प्रशासन के अधिकारियों की मदद से तत्काल निर्णय लेकर ग्रीन कॉरिडोर बनाया जाएगा।

फैक्ट्री के आसपास जमा हो गई थी भीड़

बता दें कि रविवार को देर रात तक कचरा पैक कर कंटेनरों में अपलोड करने का काम जारी रहा। इस दौरान जिला प्रशासन, नगर निगम, स्वास्थ्य विभाग, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारी मौजूद रहे। वहीं, दिनभर कचरा उठाने की प्रक्रिया देखने के लिए फैक्ट्री के आसपास लोगों की भीड़ जमा रही।

ये है संभावित रूट

कंटेनर पर यूनिक नंबर सूत्रों के अनुसार कंटेनरों को पीथमपुर ले जाने के लिए बनाया जाने वाला कॉरिडोर संभावित रूट पर बनाया जा सकता है। इसके लिए फैक्ट्री से निकलकर कंटेनर करोंद मंडी होते हुए करोंद चौराहा पहुंचेंगे, यहां से गांधीनगर से फंदा टोल नाका से आगे इंदौर बायपास होते हुए पीथमपुर के लिए रवाना होंगे।

सभी कंटेनरों पर यूनिक नंबर होगा, जिससे जिले के पुलिस और प्रशासन के अधिकारी उनकी पहचान की पुष्टि कर सकेंगे। इसके लिए जिलों के पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को अलर्ट कर दिया गया है। देर रात तक कंटेनर भरने का काम जारी रहा। इस दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही।

सुबह ही कंपनी के अधिकारी पहुंच गए थे

रविवार सुबह ही रामकी कंपनी गैस कंपनी के अधिकारी फैक्ट्री पहुंच गए थे। यहां स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए एंबुलेंस और डॉक्टरों की टीम तैनात की गई है। वे कचरा पैक करने वाले कर्मचारियों के स्वास्थ्य का ध्यान रख रहे हैं। सभी कर्मचारियों को सुरक्षा किट, मास्क आदि दिए गए हैं। इसके बाद भी अगर किसी की तबीयत खराब होती है तो उसका तुरंत मौके पर ही इलाज किया जाएगा।

गैस पीड़ित संगठनों ने कहा खत्म नहीं होगा कचरा

कचरा हटाने का अभियान शुरू होने की खबर मिलते ही गैस पीड़ित संगठनों के सदस्य भी वहां पहुंच गए। उनका दावा है कि 337 टन कचरा यहां मौजूद कचरे का एक प्रतिशत भी नहीं है। भोपाल ग्रुप फॉर इंफॉर्मेशन एंड एक्शन की रचना ढींगरा ने बताया कि यहां एक तालाब में जहरीला कचरा डाला गया है। साथ ही 36 एकड़ जमीन में जहरीला कचरा दबा हुआ है। ऐसे में परिसर से कचरा इतनी आसानी से खत्म नहीं होगा।

You Might Also Like

प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण

जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं

कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन

छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज

CM मोहन यादव का बयान: Union Budget दूरदर्शी, रेलवे में क्रांति की उम्मीद

News Desk December 30, 2024 December 30, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article कृति सेनन ने प्रमोशन की कठिनाइयों पर बोला- फिल्म ‘भेड़िया’ के समय रोने लगी थी….. कृति सेनन ने प्रमोशन की कठिनाइयों पर बोला- फिल्म ‘भेड़िया’ के समय रोने लगी थी…..
Next Article फिल्म ‘पुष्पा 2’ ने चौथे वीकेंड पर भी किया शानदार कलेक्शन  फिल्म ‘पुष्पा 2’ ने चौथे वीकेंड पर भी किया शानदार कलेक्शन 
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण
प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण
मध्यप्रदेश राज्य
जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं
जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं
छत्तीसगढ़ राज्य
कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन
कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन
छत्तीसगढ़ राज्य
छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज
छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज
छत्तीसगढ़ राज्य
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी प्रकार के विवादों का न्याय क्षेत्र- धौलपुर, जिला- धौलपुर (राजस्थान) होगा।
संपादक - Gaurav Shukla
मोबाइल - 9166652528
ईमेल - contact@hindustanexpress.live

प्रबंध संपादक - Mukesh Rana
मोबाइल - 7239927927

कार्यालय - Dholpur, Rajasthan - 328001
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?