By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Hindustan ExpressHindustan Express
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: बड़ी गलती हो गई, राफा हमले पर बेंजामिन नेतन्याहू ने जताया अफसोस; खाई यह कसम…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Hindustan ExpressHindustan Express
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Hindustan Express > Blog > विदेश > बड़ी गलती हो गई, राफा हमले पर बेंजामिन नेतन्याहू ने जताया अफसोस; खाई यह कसम…
विदेश

बड़ी गलती हो गई, राफा हमले पर बेंजामिन नेतन्याहू ने जताया अफसोस; खाई यह कसम…

Last updated: 2024/05/28 at 11:52 AM
Share
4 Min Read
बड़ी गलती हो गई, राफा हमले पर बेंजामिन नेतन्याहू ने जताया अफसोस; खाई यह कसम…
SHARE

राफा में इजरायली हमले में 45 मासूमों की जान जाने के बाद इजरायली प्रधानमंत्री ने अपनी गलती कबूल की है।

उन्होंने कहा कि यह एक दुखद गलती थी जिसकी वजह से राफा में विस्थापित फिलिस्तीनियों की टेंट में आग लग गई।  इस घटना के बाद इजरायल को एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आलोचना का सामना करना पड़ा।

गाजा पट्टी में आम लोगों की मौत को लेकर इजरायल के करीबी भी आलोचना करते रहे हैं। इसमें अमेरिका भी शामिल है। वहीं बेंजामिन नेतन्याहू ने राफा में आम लोगों की मौत पर अफसोस जताने के बाद भी कसम खाई है कि युद्ध नहीं रुकेगा।

नेतन्याहू ने कहा कि इजरायल सफेद झंडा तब तक नहीं लहराएगा जब तक जीत नहीं हो जाती। 

बीते सप्ताह अंतरराष्ट्रीय कोर्ट ने भी कहा था कि राफा में तत्काल युद्ध रोक दिया जाए। हालांकि इजरायल ने कोर्ट का आदेश भी मानने से इनकार कर दिया।

इजरायल का कहना है कि वह अंतरराष्ट्रीय कानून के तहत ही आत्मरक्षा के लिए युद्ध लड़ रहा है। इजरायल ने का कहना है कि उसकी सुरक्षा के लिए हमास का पूरी तरह से खात्मा जरूरी है। 

इजरायली सेना ने कहा था कि आम नागरिकों की हत्या के मामले में जांच की जाएगी। उसने कहा था कि सेना वहीं हमला करती है जहां हमास का अड्डा होता है या फिर हमास के आतंकी छिपे होते हैं।

वहीं गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार अब तक गाजा में 36 हजार लोगों की मौत हो चुकी है। गाजा में इतने ज्यादा हमास के आतंकी कभी मौजूद नहीं थे। 

नेतन्याहू ने सोमवार को संसद में कहा, हमारी पूरी कोशिश रहती है कि आम नागरिकों को नुकसान ना हो। इसके बावजूद बीती रात एक दुखद गलती हो गई।

टेंट में आग लगने के बाद मौके पर पहुंचे मोहम्मद अबूसा ने बताया कि वहां के हालात बयान करने लायक नहीं थे। लोगों को निकाला गया तो उनके शव जल चुके थे। बच्चों को टुकड़ों में बाहर किया गया। फिलिस्तीनी स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक इस आग में 45 लोग स्वाहा हो गए। 

बताया गया कि इस आग में कम से कम महिलाओं, आठ बच्चों और तीन बुजुर्गों की मौत हो गई। वहीं तीन बच्चे ऐसी हालत में हैं जिन्हें पहचाना नहीं जा सकता।  

वहीं एक अलग मामले में एजिप्ट की सेना का कहना  है कि गोलीबारी में इजरायल के एक सैनिक की मौत हो गई। बता दें कि राफा एजिप्ट के बॉर्डर पर स्थित गाजा का शहर है।

यहां 10 लाख से ज्यादा लोग रहते हैं। कह सकते हैं कि गाजा की आधी आबादी इसी इलाके में रहती  है। गाजा के हमले के बाद लोग भागकर यहां आए थे और टेंट में रह रहे हैं। 

The post बड़ी गलती हो गई, राफा हमले पर बेंजामिन नेतन्याहू ने जताया अफसोस; खाई यह कसम… appeared first on .

You Might Also Like

सर्वाइवर ने खोला एप्स्टीन की काली दुनिया का पर्दा: ‘हर दिन 10 लड़कियां आती थीं’

पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

ट्रंप की धमकी से पनामा सेहमा, चीन की BRI परियोजना को आगे न बढ़ाने का किया ऐलान

US Plane Crash: शवों की संख्या बढ़ी, राहत और बचाव कार्य में जुटे अधिकारी

May 28, 2024 May 28, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article शराब पी और फिर रात भर सांसद का शव काटता रहा, कसाई ने बताई उस रात की पूरी कहानी… शराब पी और फिर रात भर सांसद का शव काटता रहा, कसाई ने बताई उस रात की पूरी कहानी…
Next Article ज्यादा गरमी ले सकती है जान! डॉक्टरों ने बताया ब्रेन स्ट्रोक का खतरा; जान लीजिए लक्षण… ज्यादा गरमी ले सकती है जान! डॉक्टरों ने बताया ब्रेन स्ट्रोक का खतरा; जान लीजिए लक्षण…
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण
प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण
मध्यप्रदेश राज्य
जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं
जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं
छत्तीसगढ़ राज्य
कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन
कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन
छत्तीसगढ़ राज्य
छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज
छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज
छत्तीसगढ़ राज्य
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी प्रकार के विवादों का न्याय क्षेत्र- धौलपुर, जिला- धौलपुर (राजस्थान) होगा।
संपादक - Gaurav Shukla
मोबाइल - 9166652528
ईमेल - contact@hindustanexpress.live

प्रबंध संपादक - Mukesh Rana
मोबाइल - 7239927927

कार्यालय - Dholpur, Rajasthan - 328001
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?