By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Hindustan ExpressHindustan Express
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: एसईसीएल के निदेशक (वित्त) जी. श्रीनिवासन की सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई दी गई
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Hindustan ExpressHindustan Express
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Hindustan Express > Blog > राज्य > छत्तीसगढ़ > एसईसीएल के निदेशक (वित्त) जी. श्रीनिवासन की सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई दी गई
छत्तीसगढ़राज्य

एसईसीएल के निदेशक (वित्त) जी. श्रीनिवासन की सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई दी गई

Last updated: 2024/07/01 at 7:42 PM
Share
4 Min Read
एसईसीएल के निदेशक (वित्त) जी. श्रीनिवासन की सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई दी गई
SHARE

बिलासपुर

कोलइण्डिया/एसईसीएल से सेवानिवृत्त होने वाले निदेशक (वित्त) जी. श्रीनिवासन को एसईसीएल मुख्यालय प्रशासनिक भवन स्थित प्रांगण में अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक डा. प्रेमसागर मिश्रा, निदेशक तकनीकी (संचालन) एस.एन. कापरी, निदेशक तकनीकी (योजना/परियोजना) फ्रेंकलिन जयकुमार, निदेशक (कार्मिक) बिरंची दास, श्रद्धा महिला मण्डल की अध्यक्षा श्रीमती पूनम मिश्रा, उपाध्यक्षागण-श्रीमती जी. राजी श्रीनिवासन, श्रीमती संगीता कापरी, श्रीमती अनीथा फ्रेंकलिन, निदेशक (वित्त) जी. श्रीनिवासन के पुत्र विग्नेश श्रीनिवासन एवं वैशाख श्रीनिवासन, विभिन्न विभागाध्यक्षों, क्षेत्रीय मुख्य महाप्रबंधक/महाप्रबंधकों, एसईसीएल संचालन समिति, सुरक्षा समिति, कल्याण मण्डल के पदाधिकारियों, सिस्टा/कौंसिल/ओबीसी पदाधिकारियों, सीएमओएआई एवं विभिन्न श्रमसंघ प्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों की उपस्थिति में भावभीनी विदाई दी गई।

इस कार्यक्रम में स्वागतोपरांत निदेशक (वित्त) जी. श्रीनिवासन ने कोलइण्डिया में अपने तीन दशक से अधिक सेवाकाल के दौरान सबके सहयोग के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कोयला क्षेत्र की चुनौतियों को स्वीकार कर अपने लक्ष्य के प्रति प्रतिबद्ध होते हुए निरंतर कार्यरत रहने से सफलता अवश्य प्राप्त होती है। उन्होंने कार्य के दौरान सफलता के लिए कर्तव्यपरायणता एवं समयबद्धता को आवश्यक मूलमंत्र बताया। उन्होंने आने वाले समय में एसईसीएल के उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने एसईसीएल में बिताए अपने पलों को साझा करते हुए एसईसीएल द्वारा दिए गए इस आत्मीय सम्मान के लिए सभी का आभार व्यक्त किया।

अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक डा. प्रेमसागर मिश्रा, निदेशक तकनीकी (संचालन) एस.एन. कापरी, निदेशक तकनीकी (योजना/परियोजना) फ्रेंकलिन जयकुमार, निदेशक (कार्मिक) बिरंची दास ने अपने-अपने उदबोधन में जी. श्रीनिवासन की नम्रता, मिलनसारिता, आत्मीयता, कर्मठता, प्रेरणादायक नेतृत्व, प्रबंधकीय कौशल, नवीनतम प्रौद्योगिकी के उपयोग, बैठकों में कम्पनी के समक्ष आने वाली समस्याओं के निराकरण के लिए तर्कपूर्ण सुझाव एवं त्वरित निर्णय क्षमता आदि का उल्लेख करते हुए उनके साथ कार्य के दौरान आए अनुभव को सबके साथ साझा किया। सभी ने श्रीनिवासन के कम्पनी को अपना विजन प्राप्त करने, समर्थ बनाने तथा विभिन्न नीतिगत निर्णय लेने के लिये बोर्ड को कारगर सुझाव उपलब्ध कराने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका, वित्तीय प्रबंधन के पूर्ण विस्तार के दायित्व के बखूबी निर्वहन करने, वित्तीय संसाधनों के समुचित संग्रहण, निधि की अनुकूलतम उपयोगिता, बजट नियंत्रण और वांछित कापोर्रेट उदेश्यों एवं कम्पनी की लाभदायकता मापदण्डों को प्राप्त करने के उनके प्रयासों का उल्लेख किया। सभी ने उनके सेवानिवृत्ति उपरांत सपरिवार सुखमय भविष्य की ईश्वर से कामना की।

इस अवसर पर श्रद्धा महिला मण्डल की उपाध्यक्षा श्रीमती जी. राजी श्रीनिवासन ने उनके व्यक्तित्व के गुणों को रेखांकित करते हुए कहा कि उन्होंने कैरियर और परिवार दोनों को बहुत ही सामंजस्य से संचालित किया है और इसीलिए वे दोनों क्षेत्रों में सफल हैं। श्री विग्नेश श्रीनिवासन ने कहा कि वे मेरे लिए रोल माडल हैं, उन्होंने अपने लगन व मेहनत से अपना मुकाम बनाया है तथा वे इस बात के प्रेरणास्त्रोत हैं कि मेहनत और लगन से कोई भी व्यक्ति सफलता अर्जित कर सकता है। श्रमसंघ पदाधिकारीगण सुजीत कुमार सिंह (बीएमएस), गोपाल नारायण सिंह (एसईकेएमसी), वी.एम. मनोहर (सीटू), के. पाण्डेय (सीएमओएआई) ने भी संबोधित करते हुए उनकी सहजता, सरलता, कार्यदक्षता, निर्णय क्षमता, मानवीय मूल्यों को समझने की क्षमता का उल्लेख किया।
कार्यक्रम के प्रारंभ में स्वागत उद्बोधन सीडीएन सिंह क्षेत्रीय वित्त प्रबंधक दीपका क्षेत्र ने दिया।

कार्यक्रम में मानपत्र का पठन उप महाप्रबंधक (वित्त) आनंद बक्षी ने किया, जिसे अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक एवं निदेशक मण्डल द्वारा श्रीनिवासन को भेंट किया गया। कार्यक्रम में जनसंपर्क विभाग द्वारा संग्रहित फोटो एलबम एवं प्रेस कतरने प्रस्तुत की गयी जिसे निदेशक मण्डल द्वारा जी. श्रीनिवासन को भेंट किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रबंधक (कार्मिक/औसं) वरूण शर्मा एवं प्रबंधक (सीएमसी) सी. अनुराधा ने किया। अंत में धन्यवाद ज्ञापित जनसंपर्क अधिकारी डा. सनीश चन्द्र ने किया। समारोह में बड़ी संख्या में कम्पनी कर्मी उपस्थित रहे।

You Might Also Like

प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण

जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं

कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन

छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज

CM मोहन यादव का बयान: Union Budget दूरदर्शी, रेलवे में क्रांति की उम्मीद

July 1, 2024 July 1, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article बलौदाबाजार-भाटापारा कलेक्टर ने आदेश जारी कर अपराधी को किया जिला बदर बलौदाबाजार-भाटापारा कलेक्टर ने आदेश जारी कर अपराधी को किया जिला बदर
Next Article Delhi: मानहानि के मामले में मेधा पाटकर को पांच महीने कारावास की सजा, बोलीं- कोर्ट के फैसले को दूंगी चुनौती Delhi: मानहानि के मामले में मेधा पाटकर को पांच महीने कारावास की सजा, बोलीं- कोर्ट के फैसले को दूंगी चुनौती
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण
प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण
मध्यप्रदेश राज्य
जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं
जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं
छत्तीसगढ़ राज्य
कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन
कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन
छत्तीसगढ़ राज्य
छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज
छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज
छत्तीसगढ़ राज्य
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी प्रकार के विवादों का न्याय क्षेत्र- धौलपुर, जिला- धौलपुर (राजस्थान) होगा।
संपादक - Gaurav Shukla
मोबाइल - 9166652528
ईमेल - contact@hindustanexpress.live

प्रबंध संपादक - Mukesh Rana
मोबाइल - 7239927927

कार्यालय - Dholpur, Rajasthan - 328001
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?