By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Hindustan ExpressHindustan Express
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: पीथमपुर में 1100 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक पार्क
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Hindustan ExpressHindustan Express
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Hindustan Express > Blog > राज्य > मध्यप्रदेश > पीथमपुर में 1100 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक पार्क
मध्यप्रदेशराज्य

पीथमपुर में 1100 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक पार्क

News Desk
Last updated: 2025/01/31 at 7:00 PM
News Desk
Share
4 Min Read
पीथमपुर में 1100 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक पार्क
SHARE

इंदौर: धार और पीथमपुर में करीब 255 एकड़ में मध्य भारत के सबसे बड़े और प्रदेश के पहले मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक पार्क बनाने की राह की सभी बाधाएं दूर हो गई हैं। अब विकास कार्य तेज गति से चल रहे हैं। करीब 1100 करोड़ की लागत से बन रहे पार्क को 2026 के अंत तक पूरा कर शुरू करने का दावा किया जा रहा है। लॉजिस्टिक पार्क शुरू होने से पीथमपुर और आसपास के उद्योगों को अपने उत्पाद भेजने के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। यह भी दावा किया जा रहा है कि परिवहन लागत करीब 30 फीसदी कम होगी। इसके बाद रतलाम और उज्जैन में लॉजिस्टिक पार्क बनाए जाएंगे, जिसके लिए सर्वे शुरू हो गया है।

देश में पांच जगहों पर मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक पार्क बनाने की घोषणा सालों पहले की गई थी, लेकिन जमीन अधिग्रहण में दिक्कत के कारण पीथमपुर का पार्क अन्य शहरों से काफी पीछे रह गया। बेंगलुरु, चेन्नई, गुवाहाटी और नागपुर में पार्क बनाने का काम चल रहा है। यह पार्क एमपीआईडीसी और एनएचएआई मिलकर बना रहे हैं, वहीं निर्माण एजेंसी भी तय हो गई है। यह पार्क पीथमपुर के सागौर, खेड़ा, जमोड़ी और अकोलिया गांव की करीब 255 एकड़ जमीन पर बनाया जा रहा है। इस पर करीब 1100 करोड़ रुपए खर्च होंगे।

2 हजार से ज्यादा उद्योगों को मिल सकेगा फायदा

सांसद शंकर लालवानी के मुताबिक जमीन अधिग्रहण के बाद पार्क का निर्माण शुरू हो गया है। पीथमपुर और आसपास के इलाकों में करीब 2 हजार उद्योग हैं। कई निर्यात करते हैं। बंदरगाह तक परिवहन में दिक्कत आ रही थी। केंद्र सरकार की भारत माला योजना के तहत यहां पार्क बनाया जा रहा है। यहां से सड़क, रेल और हवाई मार्ग से उत्पादों को गंतव्य तक पहुंचाया जाएगा। पास में ही स्टेशन है, जहां से पार्क तक रेलवे लाइन बिछेगी तो एयर कार्गो से भी सामान भेजना आसान होगा।

इसे घटाकर 8-10 रुपए प्रति किमी करने की तैयारी

विशेषज्ञों के मुताबिक अभी उद्योगों को सबसे ज्यादा खर्च परिवहन पर करना पड़ रहा है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर परिवहन की औसत लागत 7 रुपए प्रति किलोमीटर है, लेकिन यहां यह 14 रुपए प्रति किलोमीटर के आसपास है, जिससे उद्योग परेशान हैं। अधिकारियों का दावा है कि मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक पार्क बनने से यह लागत 8 से 10 रुपए प्रति किलोमीटर या इससे भी कम हो जाएगी और उद्योगों को अच्छा लाभ मिलेगा।

टीही के नजदीक, एयर कार्गो से होगा फायदा

एमपीआईडीसी के कार्यकारी निदेशक राजेश राठौर के अनुसार कंपनी बुनियादी विकास कार्य कर रही है। यहां आधुनिक मशीनों से लोडिंग-अनलोडिंग की व्यवस्था होगी। कस्टम, कंटेनर डिपो आदि सुविधाएं होंगी, जिससे उत्पादों का निर्यात आसान होगा। पहला चरण 2026 के अंत तक पूरा हो जाएगा और परिचालन शुरू हो जाएगा। अभी उद्योगों को निर्यात के लिए अपना माल मुंबई आदि बंदरगाहों से भेजना पड़ता है, लेकिन अब यह सीधे पीथमपुर से होगा और उन्हें काफी सुविधा मिलेगी।

रतलाम में मिली मंजूरी, उज्जैन में सर्वे

अधिकारियों ने बताया कि केंद्र सरकार की योजना के तहत मुंबई-दिल्ली एक्सप्रेस-वे बनाया जा रहा है। यह एक्सप्रेस-वे रतलाम से होकर गुजर रहा है। रतलाम एक्सप्रेस-वे के पास लॉजिस्टिक पार्क बनाने की मंजूरी मिल गई है। साथ ही उज्जैन में भी लॉजिस्टिक पार्क बनाया जाएगा। एमपीआईडीसी के राजेश राठौर के अनुसार उज्जैन के लॉजिस्टिक पार्क के लिए सर्वे भी शुरू हो गया है। जल्द ही इसके नतीजे सामने आएंगे।

You Might Also Like

प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण

जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं

कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन

छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज

CM मोहन यादव का बयान: Union Budget दूरदर्शी, रेलवे में क्रांति की उम्मीद

News Desk January 31, 2025 January 31, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article EOW उज्जैन की कार्यवाही: जनपद आलोट जिला रतलाम के सहायक लेखा अधिकारी मनीष ललावत को 15 हज़ार की रिश्वत लेते रंगे हाँथो पकड़ा EOW उज्जैन की कार्यवाही: जनपद आलोट जिला रतलाम के सहायक लेखा अधिकारी मनीष ललावत को 15 हज़ार की रिश्वत लेते रंगे हाँथो पकड़ा
Next Article अभिभाषण के बाद Sonia Gandhi ने राष्ट्रपति को लेकर दिया बड़ा बयान अभिभाषण के बाद Sonia Gandhi ने राष्ट्रपति को लेकर दिया बड़ा बयान
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण
प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण
मध्यप्रदेश राज्य
जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं
जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं
छत्तीसगढ़ राज्य
कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन
कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन
छत्तीसगढ़ राज्य
छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज
छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज
छत्तीसगढ़ राज्य
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी प्रकार के विवादों का न्याय क्षेत्र- धौलपुर, जिला- धौलपुर (राजस्थान) होगा।
संपादक - Gaurav Shukla
मोबाइल - 9166652528
ईमेल - contact@hindustanexpress.live

प्रबंध संपादक - Mukesh Rana
मोबाइल - 7239927927

कार्यालय - Dholpur, Rajasthan - 328001
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?