By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Hindustan ExpressHindustan Express
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: आज भी मेरी आलमारी है; पाकिस्तान में अपने घर पहुंचकर भावुक हुए थे आडवाणी, बंटवारे में छोड़ आए थे…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Hindustan ExpressHindustan Express
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Hindustan Express > Blog > देश > आज भी मेरी आलमारी है; पाकिस्तान में अपने घर पहुंचकर भावुक हुए थे आडवाणी, बंटवारे में छोड़ आए थे…
देश

आज भी मेरी आलमारी है; पाकिस्तान में अपने घर पहुंचकर भावुक हुए थे आडवाणी, बंटवारे में छोड़ आए थे…

Last updated: 2024/02/04 at 1:49 AM
Share
4 Min Read
आज भी मेरी आलमारी है; पाकिस्तान में अपने घर पहुंचकर भावुक हुए थे आडवाणी, बंटवारे में छोड़ आए थे…
SHARE

वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी को शनिवार को भारत रत्न देने की घोषणा की गई।

पूर्व उपप्रधानमंत्री को देश के सर्वोच्च सम्मान से नवाजने की खबर सामने आते ही उन्हें बधाई देने वालों का तांता लग गया। पीएम मोदी ने भी इसको लेकर ट्वीट किया। वहीं, लालकृष्ण आडवाणी के जीवन से जुड़े वाकए और जिंदगी के किस्सों का दौर शुरू हो गया।

ऐसा ही एक वाकया 2005 का है जब लालकृष्ण आडवाणी काफी अरसे बाद पाकिस्तान स्थित अपने जन्मस्थान पर पहुंचे थे। अविभाजित भारत में पैदा हुए आडवाणी उस स्थान पर पहुंचकर काफी भावुक हो गए थे। 

कराची का मोहट्टा पैलेस
आडवाणी का जन्म 1927 में पाकिस्तान के कराची स्थित पारसी कॉलोनी में हुआ था। वह यहां पर मोहट्टा पैलेस में रहा करते थे।

साल 1947 में आजादी के बाद जब देश का बंटवारा हुआ तो वह अपने परिवार के साथ भारत चले आए थे। जून 2005 में लालकृष्ण आडवाणी पाकिस्तान के दौरे पर गए थे।

इस यात्रा का जिक्र पाकिस्तान के अखबार डॉन ने किया है। इसके मुताबिक आडवाणी ने पत्रकारों से कहा था कि 58 साल बाद अपने जन्मस्थान पर आकर मैं काफी ज्यादा भावुक हो गया हूं।

इस दौरान स्थानीय लोगों ने बड़ी गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत किया था। आडवाणी ने भी लोगों की तरफ हाथ हिलाकर जवाब दिया था।

नॉस्टैल्जिक फील
बचपन में जिस घर में आडवाणी रहते थे वह दो-मंजिला बिल्डिंग थी। जब वह 2005 में वहां पहुंचे थे तो यह बिल्डिंग पांच मंजिला हो चुकी थी।

पुराने मोहल्ले में पहुंचकर आडवाणी ने कहा था कि मैंने अपने बचपन का एक बड़ा हिस्सा यहां पर बिताया है। आज यहां वापस आकर मैं बेहद नॉस्टैल्जिक फील कर रहा हूं।

आडवाणी ने कहा कि मैं यह देखकर हैरान हूं कि यहां से जाते वक्त जो बेड और आलमारी मैं छोड़ गया था वह आज भी ठीक-ठाक हालत में है।

लालकृष्ण आडवाणी के साथ उनकी पत्नी कमला, बेटी प्रेब्ता, बेटा जयंत और बहू गीतिका भी मौजूद थीं।

पीएम मोदी ने लिखी यह बात
इससे पहले पीएम मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा कि हमारे समय के सबसे सम्मानित राजनेताओं में शामिल आडवाणी का भारत के विकास में महान योगदान है।

उन्होंने अपने जीवन में जमीनी स्तर पर काम करने से शुरुआत कर हमारे उपप्रधानमंत्री के रूप में देश की सेवा की। प्रधानमंत्री ने कहा कि आडवाणी को भारत रत्न से सम्मानित किया जाना मेरे लिए एक बहुत ही भावुक क्षण है।

उन्होंने कहा कि आडवाणी जी ने अपने सार्वजनिक जीवन में दशकों तक सेवा करते हुए पारदर्शिता और अखंडता के प्रति अटूट प्रतिबद्धता जताई और राजनीतिक नैतिकता में एक अनुकरणीय मानक स्थापित किया।

उन्होंने राष्ट्र की एकता और सांस्कृतिक पुनरुत्थान को आगे बढ़ाने की दिशा में अद्वितीय प्रयास किए हैं। मोदी ने सबसे लंबे समय तक भाजपा के अध्यक्ष रहे आडवाणी से बात कर उन्हें बधाई दी।

You Might Also Like

हिमालय की गोद से प्राप्त शुद्ध जल से निर्मित टेंसबर्ग, दिल्ली के बीयर बाजार में गुणवत्ता की नई क्रांति…

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का आरोप: AAP ने दिल्ली की जनता को धोखा दिया

ट्रंप ने मेक्सिको, कनाडा और चीन पर लगाया टैरिफ, भारत पर असर की संभावना पर वित्त मंत्री ने दिया बयान

केंद्र सरकार ने जेंडर बजट में 37.5 प्रतिशत की बढ़ोतरी की, 4.49 लाख करोड़ रुपये का हुआ आवंटन

उप राष्ट्रपति धनखड़ ने कहा- अवैध प्रवासियों को नहीं झेल सकता देश, युवाओं से की बड़ी अपील

February 4, 2024 February 4, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नारायणपुर जिले में प्रथम आगमन पर आत्मीय स्वागत… रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नारायणपुर जिले में प्रथम आगमन पर आत्मीय स्वागत…
Next Article रायपुर : समर्थन मूल्य पर धान खरीदी: रविवार 4 फरवरी को भी होगी किसानों से धान खरीदी… रायपुर : समर्थन मूल्य पर धान खरीदी: रविवार 4 फरवरी को भी होगी किसानों से धान खरीदी…
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण
प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण
मध्यप्रदेश राज्य
जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं
जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं
छत्तीसगढ़ राज्य
कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन
कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन
छत्तीसगढ़ राज्य
छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज
छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज
छत्तीसगढ़ राज्य
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी प्रकार के विवादों का न्याय क्षेत्र- धौलपुर, जिला- धौलपुर (राजस्थान) होगा।
संपादक - Gaurav Shukla
मोबाइल - 9166652528
ईमेल - contact@hindustanexpress.live

प्रबंध संपादक - Mukesh Rana
मोबाइल - 7239927927

कार्यालय - Dholpur, Rajasthan - 328001
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?