By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Hindustan ExpressHindustan Express
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: बलौदाबाजार नगर में भारी गहमा-गहमी के बाद भाजपा और कांग्रेस ने अलग-अलग स्थानों पर ली शपथ
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Hindustan ExpressHindustan Express
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Hindustan Express > Blog > राज्य > छत्तीसगढ़ > बलौदाबाजार नगर में भारी गहमा-गहमी के बाद भाजपा और कांग्रेस ने अलग-अलग स्थानों पर ली शपथ
छत्तीसगढ़राज्य

बलौदाबाजार नगर में भारी गहमा-गहमी के बाद भाजपा और कांग्रेस ने अलग-अलग स्थानों पर ली शपथ

News Desk
Last updated: 2025/03/09 at 12:50 PM
News Desk
Share
4 Min Read
बलौदाबाजार नगर में भारी गहमा-गहमी के बाद भाजपा और कांग्रेस ने अलग-अलग स्थानों पर ली शपथ
SHARE

बलौदाबाजार

बलौदाबाजार नगर में शनिवार का दिन भारी गहमा-गहमी वाला रहा. एक ओर जिला पंचायत में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद को लेकर भाजपा कार्यालय में जमकर बवाल हुआ, तो दूसरी तरफ नगरपालिका शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस पार्षदों ने आमंत्रण पत्र में उनके वरिष्ठ नेताओं के नाम नहीं होने पर नाराजगी जताते हुए अलग से नगरपालिका कार्यालय में शपथ ग्रहण किया. इन सबके बीच नवनिर्वाचित अध्यक्ष अशोक जैन ने कहा कि नगरपालिका क्षेत्र की जनता ने पहले दो बार और एक बार मेरी पत्नी, स्वर्गीय अंजु जैन को नेतृत्व प्रदान किया था. अब पुनः चौथी बार मुझे नगर विकास का दायित्व सौंपा गया है. इस बार ट्रिपल इंजन की सरकार बनी है, इसलिए काम ऐसा होगा कि भाजपा के साथ मेरा भी नाम हो.

बलौदाबाजार नगर पालिका के अध्यक्ष और पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह शनिवार को आयोजित किया गया. यह कार्यक्रम राजनैतिक विवादों में घिरा रहा. बता दें कि जहां नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद के लिए जीते भाजपा प्रत्याशी और पार्षदों को शपथ दिलाने की व्यवस्था जिला ऑडिटोरियम में की गई थी, जहां प्रदेश के राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष शिवरतन शर्मा समेत अन्य नेताओं की मौजूदगी में शपथ ग्रहण का आयोजन किया गया. वहीं कांग्रेस पार्षदों को नगर पालिका के सभाकक्ष में पूर्व विधायक जनक राम वर्मा, कांग्रेस नेता शैलेश नितिन त्रिवेदी, पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश यदु, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रूपेश ठाकुर सहित अन्य की मौजूदगी में शपथ दिलाई गई. दरअसल यह विवाद की स्थिति आमंत्रण पत्र में कांग्रेस नेताओं का नाम नहीं होने के बाद बनी.

अलग-अलग शपथग्रहण
बलौदाबाजार एसडीएम अमित गुप्ता ने दोनों स्थानों पर अध्यक्ष सहित पार्षदों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई. हालांकि इस दौरान कांग्रेस ने भाजपा के प्रभाव में प्रशासन पर काम करने का आरोप लगाया. कांग्रेस नेताओं का कहना था कि आमंत्रण पत्र में उनके नेताओं का सम्मान नहीं किया गया, जिसके चलते उन्होंने ऑडिटोरियम में आयोजित शपथ ग्रहण का बहिष्कार कर दिया. कांग्रेस ने कलेक्टर से अलग से शपथ ग्रहण समारोह आयोजित कराने की मांग की थी, जिसे मानते हुए नगर पालिका के सभाकक्ष में कांग्रेस पार्षदों के लिए शपथ समारोह आयोजित करने की व्यवस्था की गई. हालांकि इस घटनाक्रम के बाद अब शहर में राजनीतिक माहौल गरमा गया है.

राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा ने कहा कि इस समय हमारे छत्तीसगढ़ में डबल इंजन की सरकार थी और अब नगर पालिका में जीतने के बाद ट्रिपल इंजन की सरकार बन गई है. उन्होंने कांग्रेस के बहिष्कार पर कहा कि यह आयोजन प्रशासन के तरफ से किया गया था, जिसमें सभी को आना चाहिए था.

नवनिर्वाचित अध्यक्ष अशोक जैन ने कहा कि नगर पालिका की जो मूलभूत समस्याएं हैं सड़क, बिजली, पानी को उसे दूर करने का काम किया जाएगा. कांग्रेस के बहिष्कार पर उन्होंने कहा कि यह उनकी सोच है सभी को आमंत्रण दिया गया था.

इस विवाद पर कांग्रेस नेता शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा कि भाजपा के इशारे पर प्रशासन ने आमंत्रण पत्र में कांग्रेस नेताओं का नाम नहीं था. और भाजपा ने नगर की स्वस्थ परंपरा को दूषित करने का प्रयास किया है हम धन्यवाद देते हैं कलेक्टर दीपक सोनी को जिन्होंने हमारी मांग मानकर अलग से शपथग्रहण कराया. कांग्रेस विकास की सोच रखती है नगर का विकास होगा और यदि गलत हुआ तो पुरजोर विरोध करेंगे.

You Might Also Like

प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण

जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं

कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन

छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज

CM मोहन यादव का बयान: Union Budget दूरदर्शी, रेलवे में क्रांति की उम्मीद

News Desk March 9, 2025 March 9, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article कवर्धा में 10 मार्च को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय प्रशिक्षुता मेला का आयोजन कवर्धा में 10 मार्च को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय प्रशिक्षुता मेला का आयोजन
Next Article बलौदाबाजार नगर में भारी गहमा-गहमी के बाद भाजपा और कांग्रेस ने अलग-अलग स्थानों पर ली शपथ बलौदाबाजार नगर में भारी गहमा-गहमी के बाद भाजपा और कांग्रेस ने अलग-अलग स्थानों पर ली शपथ
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण
प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण
मध्यप्रदेश राज्य
जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं
जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं
छत्तीसगढ़ राज्य
कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन
कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन
छत्तीसगढ़ राज्य
छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज
छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज
छत्तीसगढ़ राज्य
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी प्रकार के विवादों का न्याय क्षेत्र- धौलपुर, जिला- धौलपुर (राजस्थान) होगा।
संपादक - Gaurav Shukla
मोबाइल - 9166652528
ईमेल - contact@hindustanexpress.live

प्रबंध संपादक - Mukesh Rana
मोबाइल - 7239927927

कार्यालय - Dholpur, Rajasthan - 328001
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?