By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Hindustan ExpressHindustan Express
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: अमृतसर के बाद आतंकियों से डील ही था आखिरी ऑप्शन, IC 814 कंधार हाईजैक में कहां हुई चूक, पूर्व RAW चीफ ने बताया…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Hindustan ExpressHindustan Express
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Hindustan Express > Blog > देश > अमृतसर के बाद आतंकियों से डील ही था आखिरी ऑप्शन, IC 814 कंधार हाईजैक में कहां हुई चूक, पूर्व RAW चीफ ने बताया…
देश

अमृतसर के बाद आतंकियों से डील ही था आखिरी ऑप्शन, IC 814 कंधार हाईजैक में कहां हुई चूक, पूर्व RAW चीफ ने बताया…

Last updated: 2024/09/04 at 11:04 AM
Share
6 Min Read
अमृतसर के बाद आतंकियों से डील ही था आखिरी ऑप्शन, IC 814 कंधार हाईजैक में कहां हुई चूक, पूर्व RAW चीफ ने बताया…
SHARE

हाल ही में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई 1999 कंधार हाईजैक की कहानी ने एक बार देश को उस दिल दहला देने वाली घटना की याद दिला दी है।

Contents
हमारी स्थिति के हिसाब से वो अच्छी डील थीअमृतसर में हमसे बड़ी चूक हुईपंजाब डीजीपी से क्या बात हुई?पंजाब डीजीपी ने कहा था- दिल्ली ऑर्डर दे तो ऐक्शन लूंगाISI की भूमिका

इंडियन एयरलाइन्स के विमान आईसी 814 को पाकिस्तानी आतंकवादियों ने हाईजैक कर दिया था और वे विमान को दिल्ली के बजाय अमृतसर, लाहौर और दुबई से होते हुए अफगानिस्तान के काबुल ले गए थे।

करीब आठ दिनों तक विमान में सवार क्रू मेंब सहित 179 यात्रियों की सांसे अटकीं रही। आखिर विमान अपहरण जैसी बड़ी वारदात कैसे हो गई? और क्यों विमान के अमृतसर में 50 मिनट ठहरने के बावजूद भारतीय सुरक्षाकर्मी मौके को भुना नहीं पाए और आखिरकार आतंकियों से डील करनी पड़ी? खुफिया एजेंसी रॉ के तत्कालीन प्रमुख अमरजीत सिंह दुलत ने इस पर विस्तार से जानकारी दी।

IC814 वेबसीरीज में पाकिस्तानी आतंकियों के नाम हिंदू दिए जाने को लेकर देशभर में विवाद चरम पर है। सीरीज को बैन करने की भी मांग उठी है। दरअसल, आतंकियों के सीरीज में नाम- चीफ, डॉक्टर, बर्गर, भोला और शंकर बताए गए हैं।

आतंकियों के नाम भोला और शंकर किए जाने को लेकर विवाद है। गृह मंत्रालय द्वारा इस मामले में समन जारी होने के बाद नेटफ्लिक्स ने स्पष्टीकरण दिया है कि शुरुआत में ही वे आतंकियों के असली नाम कोट करेंगे। यह भी जानकारी देंगे कि आतंकियों ने वे नाम कोड नेम के तौर पर इस्तेमाल किए थे।

हमारी स्थिति के हिसाब से वो अच्छी डील थी

इस सीरीज़ ने कई मुद्दों पर बहस को फिर से हवा दे दी है, जिसमें सरकार और विभिन्न एजेंसियों द्वारा स्थिति को संभालना भी शामिल है। इंडिया टुडे टीवी से बात करते हुए पूर्व रॉ चीफ एएस दुलत ने कंधार हाईजैक की उस घटना को याद करते हुए स्वीकार किया कि निर्णय लेने में हमसें कई गलतियां हुई।

दुलत ने कहा, “जब विमान अमृतसर में उतरा, तो हमारे पास यह सुनिश्चित करने का अवसर था कि यह भारतीय क्षेत्र से बाहर न जाए।

लेकिन जब यह अमृतसर से निकला, तो आतंकियों के साथ डील करने के अलावा कोई विकल्प नहीं था। हमने अपना बेस्ट किया और हमारी परिस्थितियों के अनुसार, वह आतंकियों से अच्छी डील थी।

अमृतसर में हमसे बड़ी चूक हुई

उन्होंने आगे कहा, “कोई निर्णय नहीं लिया गया। मैंने यह बात पहले भी कई बार कही है, यहां तक ​​कि जब यह घटना हुई थी, तब भी कहा था।

अमृतसर में एक बड़ी गलती हुई थी।” काठमांडू से दिल्ली जा रही इंडियन एयरलाइंस की फ्लाइट आईसी 814 को 24 दिसंबर 1999 को भारतीय हवाई क्षेत्र में प्रवेश करते ही पांच आतंकवादियों ने हाईजैक कर लिया था।

विमान को ईंधन भरने के लिए अमृतसर में उतारा गया और 50 मिनट तक वहीं खड़ा रखा गया। इसके बावजूद पंजाब पुलिस और केंद्रीय खुफिया बलों सहित अधिकारी इस बढ़त को हासिल नहीं कर पाए।

दुलत ने कहा, “हम सभी वहां मौजूद थे और हमें फैसला लेना चाहिए था। मैं किसी का नाम लेकर दोष नहीं देना चाहता। इतने सालों के बाद यह उचित नहीं है। मैं भी उतना ही दोषी हूं जितना कोई और।”

पंजाब डीजीपी से क्या बात हुई?

पूर्व रॉ प्रमुख ने अपहरण की स्थिति पर पंजाब के तत्कालीन पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) सरबजीत सिंह के साथ अपनी लंबी बातचीत के बारे में बताया। उन्होंने कहा, “मैंने पंजाब के डीजीपी से बातचीत की, जिन्होंने मुझे बताया कि वह केपीएस गिल नहीं हैं और वह अपनी नौकरी को दांव पर नहीं लगाने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री (प्रकाश सिंह बादल) ने उनसे कहा है कि वह अमृतसर में खून-खराबा नहीं चाहते हैं। यहां तक ​​कि दिल्ली भी यही संकेत दे रही थी। डीजीपी ने कहा कि वे विमान पर हमला कर सकते हैं, लेकिन उन्हें नहीं पता कि कितने लोग हताहत हो सकते हैं। इसलिए खून-खराबे के नाम पर कोई भी फैसला नहीं लेना चाहता था।”

पंजाब डीजीपी ने कहा था- दिल्ली ऑर्डर दे तो ऐक्शन लूंगा

दुलत ने कहा कि पंजाब पुलिस को यह बताया जाना जरूरी था कि विमान अमृतसर से बाहर न जाए, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। दिलचस्प बात यह है कि डीजीपी सरबजीत सिंह ने आधिकारिक तौर पर कहा था कि यदि उन्हें दिल्ली से स्पष्ट निर्देश मिलते तो वे निर्णय लेते। इस पर दुलत ने कहा, “मैं उनसे सहमत हूं। लेकिन उन्होंने क्या किया होगा, मुझे नहीं पता। वह सही थे जब उन्होंने कहा था कि वह दिल्ली से निर्देश मिलने का इंतजार कर रहे हैं, जो कभी नहीं हुआ।”

ISI की भूमिका

जब विमान अपहरण में आईएसआई की भूमिका के बारे में पूछा गया तो दुलत ने कहा कि पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी निश्चित रूप से इसमें शामिल थी।

उन्होंने कहा, “इसमें निश्चित रूप से आईएसआई की भूमिका थी, इसमें कोई संदेह नहीं है। यह हमारी रिपोर्टों से सिद्ध नहीं हुआ है, लेकिन एक पाकिस्तानी पत्रकार की भी रिपोर्ट थी, जो कंधार में था। उसने बताया कि आईएसआई की भूमिका और उसने पूरे ऑपरेशन को कैसे नियंत्रित किया? यह बहुत स्पष्ट रूप से समझा जा सकता है।”

The post अमृतसर के बाद आतंकियों से डील ही था आखिरी ऑप्शन, IC 814 कंधार हाईजैक में कहां हुई चूक, पूर्व RAW चीफ ने बताया… appeared first on .

You Might Also Like

हिमालय की गोद से प्राप्त शुद्ध जल से निर्मित टेंसबर्ग, दिल्ली के बीयर बाजार में गुणवत्ता की नई क्रांति…

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का आरोप: AAP ने दिल्ली की जनता को धोखा दिया

ट्रंप ने मेक्सिको, कनाडा और चीन पर लगाया टैरिफ, भारत पर असर की संभावना पर वित्त मंत्री ने दिया बयान

केंद्र सरकार ने जेंडर बजट में 37.5 प्रतिशत की बढ़ोतरी की, 4.49 लाख करोड़ रुपये का हुआ आवंटन

उप राष्ट्रपति धनखड़ ने कहा- अवैध प्रवासियों को नहीं झेल सकता देश, युवाओं से की बड़ी अपील

September 4, 2024 September 4, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article अब भारतीय इलाकों को अपने बैंक नोट पर छापेगा नेपाल, नक्शा जारी कर दिखा चुका है हिमाकत… अब भारतीय इलाकों को अपने बैंक नोट पर छापेगा नेपाल, नक्शा जारी कर दिखा चुका है हिमाकत…
Next Article कर्नाटक सरकार ने डेंगू बुखार को घोषित किया महामारी कर्नाटक सरकार ने डेंगू बुखार को घोषित किया महामारी
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण
प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण
मध्यप्रदेश राज्य
जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं
जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं
छत्तीसगढ़ राज्य
कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन
कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन
छत्तीसगढ़ राज्य
छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज
छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज
छत्तीसगढ़ राज्य
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी प्रकार के विवादों का न्याय क्षेत्र- धौलपुर, जिला- धौलपुर (राजस्थान) होगा।
संपादक - Gaurav Shukla
मोबाइल - 9166652528
ईमेल - contact@hindustanexpress.live

प्रबंध संपादक - Mukesh Rana
मोबाइल - 7239927927

कार्यालय - Dholpur, Rajasthan - 328001
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?