By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Hindustan ExpressHindustan Express
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: ‘आदिपुरुष’ के विवादों और असफलता के बाद कृति सेनन ने फिल्म को लेकर की बात, कहा…..
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Hindustan ExpressHindustan Express
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Hindustan Express > Blog > राज्य > छत्तीसगढ़ > ‘आदिपुरुष’ के विवादों और असफलता के बाद कृति सेनन ने फिल्म को लेकर की बात, कहा…..
छत्तीसगढ़राज्य

‘आदिपुरुष’ के विवादों और असफलता के बाद कृति सेनन ने फिल्म को लेकर की बात, कहा…..

Last updated: 2024/08/14 at 4:02 PM
Share
3 Min Read
‘आदिपुरुष’ के विवादों और असफलता के बाद कृति सेनन ने फिल्म को लेकर की बात, कहा…..
SHARE

'आदिपुरुष' के विवादों और असफलता के बाद कृति सेनन ने हाल ही में फिल्म को लेकर बात की। इस फिल्म ने रिलीज के बाद से ही धार्मिक भावनाओं को आहत करने और कहानी के गलत चित्रण को लेकर खूब आलोचना झेली। कृति ने फिल्म में माता सीता का किरदार निभाया था। एक्ट्रेस ने अपने हालिया इंटरव्यू में फिल्म के फेल होने पर प्रतिक्रिया दी।

कृति सेनन ने फिल्म की असफलता पर चर्चा करते हुए कहा कि इससे उन्हें काफी निराशा हुई थी। फिल्मफेयर के साथ बातचीत में एक्ट्रेस ने कहा, "आपको बेहद दुख होता है और आप ये सोचकर रोते हैं कि आखिर क्या गलत हुआ।"

ठेस पहुंचाने का नहीं था इरादा

धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लिए आदिपुरुष की आलोचना पर कृति सेनन ने कहा कि ऐसा करने का उनका कभी इरादा नहीं था। एक्ट्रेस ने कहा, "इरादा कभी किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं है। हर प्रोजेक्ट के पीछे हमेशा अच्छा इरादा होता है। हालांकि, हमें इस रियलिटी का सामना करना चाहिए कि कभी-कभी चीजें ठीक से काम नहीं करती हैं, और इन अनुभवों से सीखना बहुत जरूरी है।"

काम पर फोकस करती हैं कृति

कृति सेनन ये भी कहा कि कई चीजें उनके काबू में नहीं होती। एक्ट्रेस ने आगे कहा, "एक अभिनेता के रूप में, सबसे अच्छा तरीका है ध्यान केंद्रित रखना, कोशिश करना और अगले प्रोजेक्ट पर फोकस करना। मेरे नियंत्रण से परे कई चीजें हैं, लेकिन मैं ये सुनिश्चित करने का प्रयास करती हूं कि मैं अपनी भूमिका को अपनी क्षमता के अनुसार पूरा करूं।"

परिवार करता है आलोचना

कृति ने आलोचना को लेकर कहा कि उन्हें अपने परिवार से ईमानदार प्रतिक्रिया मिलती है, लेकिन वे ट्रोल को गंभीरता से नहीं लेती हैं। एक्ट्रेस ने कहा,  "घर पर, साथ में मेरी फिल्में देखने के बाद, हम अगली सुबह चाय पीते हैं, जहां मेरा परिवार मुझे ईमानदारी से रिव्यू देता है कि उन्हें क्या पसंद आया और क्या नहीं। मेरा मानना है कि रचनात्मक आलोचना फायदेमंद होती है, लेकिन ये महत्वपूर्ण है कि सभी प्रकार की आलोचनाओं को खुद पर ज्यादा हावी न होने दें।" 

You Might Also Like

प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण

जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं

कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन

छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज

CM मोहन यादव का बयान: Union Budget दूरदर्शी, रेलवे में क्रांति की उम्मीद

August 14, 2024 August 14, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article भारत-बांग्लादेश के बीच पहला टी-20 मैच ग्वालियर में, महाआर्यमन सिंधिया बोले- दादा जी का सपना पूरा हुआ भारत-बांग्लादेश के बीच पहला टी-20 मैच ग्वालियर में, महाआर्यमन सिंधिया बोले- दादा जी का सपना पूरा हुआ
Next Article प्रदेश के 69 पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों को मिलेंगे राष्ट्रपति पुलिस पदक, सीएम बोले- यह गर्व की बात प्रदेश के 69 पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों को मिलेंगे राष्ट्रपति पुलिस पदक, सीएम बोले- यह गर्व की बात
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण
प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण
मध्यप्रदेश राज्य
जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं
जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं
छत्तीसगढ़ राज्य
कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन
कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन
छत्तीसगढ़ राज्य
छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज
छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज
छत्तीसगढ़ राज्य
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी प्रकार के विवादों का न्याय क्षेत्र- धौलपुर, जिला- धौलपुर (राजस्थान) होगा।
संपादक - Gaurav Shukla
मोबाइल - 9166652528
ईमेल - contact@hindustanexpress.live

प्रबंध संपादक - Mukesh Rana
मोबाइल - 7239927927

कार्यालय - Dholpur, Rajasthan - 328001
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?