By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Hindustan ExpressHindustan Express
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: AI वाले कैमरे, चप्पे-चप्पे पर स्नाइपर-कमांडो, एंटी ड्रोन सिस्टम भी एक्टिव; PM मोदी के शपथ ग्रहण को G-20 जैसी सुरक्षा…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Hindustan ExpressHindustan Express
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Hindustan Express > Blog > देश > AI वाले कैमरे, चप्पे-चप्पे पर स्नाइपर-कमांडो, एंटी ड्रोन सिस्टम भी एक्टिव; PM मोदी के शपथ ग्रहण को G-20 जैसी सुरक्षा…
देश

AI वाले कैमरे, चप्पे-चप्पे पर स्नाइपर-कमांडो, एंटी ड्रोन सिस्टम भी एक्टिव; PM मोदी के शपथ ग्रहण को G-20 जैसी सुरक्षा…

Last updated: 2024/06/09 at 10:12 AM
Share
4 Min Read
AI वाले कैमरे, चप्पे-चप्पे पर स्नाइपर-कमांडो, एंटी ड्रोन सिस्टम भी एक्टिव; PM मोदी के शपथ ग्रहण को G-20 जैसी सुरक्षा…
SHARE

राष्ट्रपति भवन में रविवार शाम को होने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीसरे शपथ ग्रहण समारोह में देश-विदेश से अनेक मेहमान पहुंचेंगे।

इसे ध्यान में रखते हुए दिल्ली पुलिस ने जी-20 की तर्ज पर सुरक्षा व्यवस्था की है। दिल्ली एयरपोर्ट से लेकर विदेशी मेहमानों के ठहरने वाले होटलों और वहां से राष्ट्रपति भवन तक के रूट पर पैनी नजर रखी जा रही है।

समारोह में आने वाले अधिकांश विदेशी मेहमान रविवार सुबह दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे। वहां से उन्हें कड़ी सुरक्षा के बीच होटल तक पहुंचाया जाएगा।

विदेशी अतिथियों के लिए नई दिल्ली स्थित बड़े होटलों को बुक किया गया है। इन होटलों में पुलिस का कड़ा पहरा होगा। प्रत्येक होटल की सुरक्षा का जिम्मा डीसीपी स्तर के अधिकारी को दिया जाएगा।

होटल से शाम को विदेशी मेहमान राष्ट्रपति भवन जाएंगे। होटल से लेकर राष्ट्रपति भवन तक न केवल पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे बल्कि उनके रूट पर कैमरों से निगरानी रखी जाएगी।

इसके लिए एआई से लैस कैमरों का इस्तेमाल किया जा रहा है। इन कैमरों के समक्ष अगर किसी भी प्रकार की गड़बड़ी दिखेगी तो वह तुरंत अलर्ट भेजेंगे। होटल के साथ ही राष्ट्रपति भवन के आसपास पुलिस द्वारा सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त रहेंगे।

सुरक्षा बंदोबस्त को लेकर स्पेशल कमिश्नर स्तर के अधिकारी खुद जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। दिल्ली पुलिस के सुरक्षा, यातायात, नई दिल्ली जिला पुलिस, एयरपोर्ट पुलिस आदि मिलकर समारोह की सुरक्षा का जिम्मा संभालेंगे।

वहीं, केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियां भी यहां पर तैनात रहेंगी। राष्ट्रपति भवन और उसके आसपास के क्षेत्र में दो हजार से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। इसके अलावा सादे कपड़ों में भी पुलिसकर्मी गश्त करेंगे।

ऊंची इमारतों से भी निगरानी की जाएगी : सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए दिल्ली पुलिस द्वारा नई दिल्ली की ऊंची इमारतों पर स्नाइपर का इस्तेमाल किया जाएगा।

यह स्नाइपर वीवीआईपी रूट के अलावा राष्ट्रपति भवन के आसपास के क्षेत्र पर भी नजर रखेंगे। उन्हें अगर कुछ संदिग्ध दिखा तो वह तुरंत इसकी सूचना रूट पर खड़े पुलिसकर्मियों को देंगे। आवश्यकता पड़ने पर वह गोली चलाने के लिए भी आजाद होंगे।

तीन स्तर पर सुरक्षा व्यवस्था की गई : एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि चूंकि यह आयोजन राष्ट्रपति भवन के अंदर होना है, इसलिए परिसर के अंदर और बाहर तीन स्तरीय सुरक्षा होगी।

बाहरी घेरे पर दिल्ली पुलिस के जवान तैनात रहेंगे। उसके बाद अर्धसैनिक बल के जवान और भीतरी घेरे में राष्ट्रपति भवन की आंतरिक सुरक्षा के जवान तैनात रहेंगे।

अधिकारी ने कहा कि अर्धसैनिक बलों और दिल्ली सशस्त्रत्त् पुलिस के जवानों की पांच कंपनी सहित लगभग 2500 पुलिस कर्मियों को कार्यक्रम स्थल के आसपास तैनात रहेंगे।

कार्यक्रम के दौरान नो फ्लाइंग जोन रहेगा

पुलिस कमिश्ननर द्वारा शपथ समारोह के दौरान नई दिल्ली इलाके को नो फ्लाइंग जोन घोषित किया गया है। कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रपति भवन एवं इसके आसपास ड्रोन, विमान, पैरा ग्लाइडर आदि के उड़ाने पर पूरी तरह से पाबंदी रहेगी।

इसे रोकने के लिए राष्ट्रपति भवन के समीप विशेष टीमों अत्याधुनिक हथियारों के साथ तैनात किया जाएगा। दूसरी ओर चेतावनी दी गई है कि यदि किसी ने नियमों का उल्लंघन किया तो उस पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी।

The post AI वाले कैमरे, चप्पे-चप्पे पर स्नाइपर-कमांडो, एंटी ड्रोन सिस्टम भी एक्टिव; PM मोदी के शपथ ग्रहण को G-20 जैसी सुरक्षा… appeared first on .

You Might Also Like

हिमालय की गोद से प्राप्त शुद्ध जल से निर्मित टेंसबर्ग, दिल्ली के बीयर बाजार में गुणवत्ता की नई क्रांति…

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का आरोप: AAP ने दिल्ली की जनता को धोखा दिया

ट्रंप ने मेक्सिको, कनाडा और चीन पर लगाया टैरिफ, भारत पर असर की संभावना पर वित्त मंत्री ने दिया बयान

केंद्र सरकार ने जेंडर बजट में 37.5 प्रतिशत की बढ़ोतरी की, 4.49 लाख करोड़ रुपये का हुआ आवंटन

उप राष्ट्रपति धनखड़ ने कहा- अवैध प्रवासियों को नहीं झेल सकता देश, युवाओं से की बड़ी अपील

June 9, 2024 June 9, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article ₹187 पर जा सकता है टाटा का यह शेयर, खरीदने की मची लूट, इस खबर का है असर!… ₹187 पर जा सकता है टाटा का यह शेयर, खरीदने की मची लूट, इस खबर का है असर!…
Next Article अमित शाह, राजनाथ सिंह को अहम मंत्रालय; इन नए चेहरों को मिलेगी मोदी मंत्रिमंडल में एंट्री?… अमित शाह, राजनाथ सिंह को अहम मंत्रालय; इन नए चेहरों को मिलेगी मोदी मंत्रिमंडल में एंट्री?…
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण
प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण
मध्यप्रदेश राज्य
जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं
जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं
छत्तीसगढ़ राज्य
कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन
कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन
छत्तीसगढ़ राज्य
छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज
छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज
छत्तीसगढ़ राज्य
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी प्रकार के विवादों का न्याय क्षेत्र- धौलपुर, जिला- धौलपुर (राजस्थान) होगा।
संपादक - Gaurav Shukla
मोबाइल - 9166652528
ईमेल - contact@hindustanexpress.live

प्रबंध संपादक - Mukesh Rana
मोबाइल - 7239927927

कार्यालय - Dholpur, Rajasthan - 328001
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?