By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Hindustan ExpressHindustan Express
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: ऐश्वर्या की शिक्षा की राह अब होगी और आसान
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Hindustan ExpressHindustan Express
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Hindustan Express > Blog > राज्य > छत्तीसगढ़ > ऐश्वर्या की शिक्षा की राह अब होगी और आसान
छत्तीसगढ़राज्य

ऐश्वर्या की शिक्षा की राह अब होगी और आसान

News Desk
Last updated: 2025/07/28 at 5:51 PM
News Desk
Share
3 Min Read
ऐश्वर्या की शिक्षा की राह अब होगी और आसान
SHARE

सामाजिक संगठन ने तकनीकी शिक्षा के लिए प्रतिभाशाली छात्रा को दिया लेपटाप

रायपुर,

संकल्प, समर्पण और सहयोग जब एक साथ मिलते हैं, तो किसी की ज़िंदगी बदल सकती है। ऐसा ही प्रेरणादायक उदाहरण आज धमतरी में देखने को मिला, जब एक ग़रीब लेकिन प्रतिभाशाली छात्रा ऐश्वर्या गंगबेर को उसकी पढ़ाई की निरंतरता बनाए रखने के लिए एक लैपटॉप प्रदान किया गया।

ऐश्वर्या गंगबेर एक ग़रीब परिवार से हैं, लेकिन कठिन परिस्थितियों के बावजूद उन्होंने शिक्षा को अपना लक्ष्य बना रखा है। वर्तमान में वह रुद्री स्थित भोपालराव पवार पॉलिटेक्निक कॉलेज में सिविल इंजीनियरिंग के द्वितीय वर्ष की छात्रा हैं। ऐश्वर्या के पिता मूर्ति बनाने का काम करते हैं। किसी तरह अपनी बेटी की पढ़ाई का खर्च उठा रहे हैं। परंतु, तकनीकी शिक्षा के इस दौर में लैपटॉप जैसे आवश्यक संसाधन की कमी ऐश्वर्या की पढ़ाई में बाधा बन रही थी।

जब यह बात जनदर्शन कार्यक्रम में कलेक्टर के संज्ञान में आई, तो उन्होंने छात्रा की मदद के लिए तत्परता दिखाई। ‘साथी समूह’ के माध्यम से समाजसेवियों ने छात्रा की मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाया। आज सोमवार को कलेक्टर की उपस्थिति में साथी समूह के सक्रिय सदस्य श्री आकाश कटारिया, श्री अंकित लाठ एवं श्री निश्चल बोहरा के सहयोग से ऐश्वर्या को एक नया लैपटॉप प्रदान किया गया। यह केवल एक इलेक्ट्रॉनिक उपकरण नहीं, बल्कि ऐश्वर्या के सपनों को उड़ान देने का माध्यम बन गया है।

यह पहल केवल एक छात्रा की मदद भर नहीं है, बल्कि यह सामाजिक सहयोग, मानवीय संवेदना और शिक्षा के प्रति हमारे दायित्व का जीता-जागता उदाहरण है। ऐसे सामाजिक प्रयास से हर प्रतिभा को उसका हक मिल सकता है।’ इस अवसर पर कलेक्टर ने कहा कि ऐसे होनहार बच्चों को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी केवल शासन की नहीं, बल्कि समाज के हर सक्षम व्यक्ति की भी है। उन्होंने कहा कि ‘‘प्रतिभा संसाधनों की मोहताज नहीं होती, बस सही समय पर थोड़ा सहारा मिलने से बड़ी उड़ान भर सकती है।
साथी समूह के सदस्यों ने भी आश्वस्त किया कि भविष्य में भी वे जरूरतमंद बच्चों की सहायता के लिए तत्पर रहेंगे। ऐश्वर्या और उसके परिवार ने इस सहयोग के लिए कलेक्टर एवं सभी दानदाताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।

You Might Also Like

प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण

जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं

कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन

छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज

CM मोहन यादव का बयान: Union Budget दूरदर्शी, रेलवे में क्रांति की उम्मीद

News Desk July 28, 2025 July 28, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया ‘गौ विज्ञान परीक्षा अभियान 2025’ का शुभारंभ…. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया ‘गौ विज्ञान परीक्षा अभियान 2025’ का शुभारंभ….
Next Article छत्तीसगढ़ में मॉनसून मेहरबान: अब तक 595.2 मिमी औसत बारिश दर्ज छत्तीसगढ़ में मॉनसून मेहरबान: अब तक 595.2 मिमी औसत बारिश दर्ज
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण
प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण
मध्यप्रदेश राज्य
जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं
जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं
छत्तीसगढ़ राज्य
कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन
कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन
छत्तीसगढ़ राज्य
छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज
छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज
छत्तीसगढ़ राज्य
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी प्रकार के विवादों का न्याय क्षेत्र- धौलपुर, जिला- धौलपुर (राजस्थान) होगा।
संपादक - Gaurav Shukla
मोबाइल - 9166652528
ईमेल - contact@hindustanexpress.live

प्रबंध संपादक - Mukesh Rana
मोबाइल - 7239927927

कार्यालय - Dholpur, Rajasthan - 328001
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?