By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Hindustan ExpressHindustan Express
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: मेजर जनरल सुधीर शर्मा के मार्गदर्शन में बनाई गई एके 203 असॉल्ट राइफलें सीमा पर भारतीय सेना के जवानों तक पहुंचीं
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Hindustan ExpressHindustan Express
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Hindustan Express > Blog > राज्य > छत्तीसगढ़ > मेजर जनरल सुधीर शर्मा के मार्गदर्शन में बनाई गई एके 203 असॉल्ट राइफलें सीमा पर भारतीय सेना के जवानों तक पहुंचीं
छत्तीसगढ़राज्य

मेजर जनरल सुधीर शर्मा के मार्गदर्शन में बनाई गई एके 203 असॉल्ट राइफलें सीमा पर भारतीय सेना के जवानों तक पहुंचीं

Last updated: 2024/09/16 at 8:20 PM
Share
2 Min Read
SHARE

 

रायपुर

छत्तीसगढिय़ा मूल के बेटे पाटन के मेजर जनरल सुधीर शर्मा ने सेना में सेवा देते हुए अपनी एक और बड़ी उपलब्धि से राष्ट्र के साथ राज्य का नाम भी रोशन किया है। उनके नेतृत्व और मार्गदर्शन में बनाई जा रही 35000 एके 203 असॉल्ट राइफलें (शेर) सीमावर्ती इलाकों में भारतीय सेना के जवानों के हाथों में पहुंच गई हैं। दिसंबर 2024 तक सेना को 20000 और राइफलें मिलेंगी।

मेजर जनरल सुधीर शर्मा को एक गहन चयन प्रक्रिया के बाद अगस्त 2023 से भारत सरकार द्वारा इंडो रशियन राइफल्स प्राइवेट लिमिटेड के सीईओ और एमडी के रूप में नियुक्त किया गया है। यह रक्षा मंत्रालय के तहत एक संवेदनशील और रणनीतिक परियोजना है। इस कंपनी के पास रूस की कलाश्निकोव कंपनी से प्रौद्योगिकी हस्तांतरण के साथ भारत में 601427 एके 203 राइफल बनाने का आॅर्डर है। एके 203 का उत्पादन संयंत्र अमेठी में है। स्वदेशीकरण की सावधानीपूर्वक प्रक्रिया के बाद अगले एक साल के भीतर राइफलें 100 प्रतिशत भारत में बनाई जाएंगी। इसके बाद फैक्ट्री हर दिन 600 से ज्यादा राइफलें बनाने में सक्षम होगी। ये राइफलें भारत में होमलैंड सिक्योरिटी और राज्य पुलिस बलों को भी बेची जाएंगी। इन्हें मेक इन इंडिया प्रोजेक्ट के तहत मित्र विदेशी देशों में भी निर्यात किया जाएगा।

मेजर जनरल सुधीर शर्मा के नेतृत्व और मार्गदर्शन में आईआरआरपीएल द्वारा बनाई गई एके 203 दुनिया की सर्वश्रेष्ठ असॉल्ट राइफलों में से एक होगी। 800 मीटर की रेंज और 700 राउंड प्रति मिनट की फायरिंग दर के साथ, यह आतंकवाद विरोधी और पारंपरिक आॅपरेशन दोनों में हमारी सेना के जवानों के लिए एक घातक हथियार होगा।

बता दें कि मेजर जनरल सुधीर शर्मा पाटन (छत्तीसगढ़) के रहने वाले हैं और उनके माता-पिता दुर्ग के बोरसी में रहते हैं। वह पिछले 36 वर्षों से सेना में हैं और उनके पास आतंकवाद विरोधी अभियानों, मानव प्रबंधन, कूटनीति और परियोजना प्रबंधन का व्यापक अनुभव है।

You Might Also Like

प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण

जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं

कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन

छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज

CM मोहन यादव का बयान: Union Budget दूरदर्शी, रेलवे में क्रांति की उम्मीद

September 16, 2024 September 16, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article छत्तीसगढ़-उत्तर बस्तर कांकेर में कलेक्टर ने सरपंचों से किया संवाद, स्वच्छता ही सेवा अभियान की दी जानकारी छत्तीसगढ़-उत्तर बस्तर कांकेर में कलेक्टर ने सरपंचों से किया संवाद, स्वच्छता ही सेवा अभियान की दी जानकारी
Next Article छत्तीसगढ़-रायगढ़ में चक्रधर समारोह में झूमे श्रोता, पद्मश्री अनुज शर्मा ने सुनाए सुमधुर गीत छत्तीसगढ़-रायगढ़ में चक्रधर समारोह में झूमे श्रोता, पद्मश्री अनुज शर्मा ने सुनाए सुमधुर गीत
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण
प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण
मध्यप्रदेश राज्य
जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं
जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं
छत्तीसगढ़ राज्य
कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन
कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन
छत्तीसगढ़ राज्य
छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज
छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज
छत्तीसगढ़ राज्य
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी प्रकार के विवादों का न्याय क्षेत्र- धौलपुर, जिला- धौलपुर (राजस्थान) होगा।
संपादक - Gaurav Shukla
मोबाइल - 9166652528
ईमेल - contact@hindustanexpress.live

प्रबंध संपादक - Mukesh Rana
मोबाइल - 7239927927

कार्यालय - Dholpur, Rajasthan - 328001
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?