By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Hindustan ExpressHindustan Express
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: बम से उड़ाने की धमकी के बाद इंदौर एयरपोर्ट पर अलर्ट, ई-मेल में लिखा- “अब तुम्हारे साथ गेम शुरू”
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Hindustan ExpressHindustan Express
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Hindustan Express > Blog > राज्य > मध्यप्रदेश > बम से उड़ाने की धमकी के बाद इंदौर एयरपोर्ट पर अलर्ट, ई-मेल में लिखा- “अब तुम्हारे साथ गेम शुरू”
मध्यप्रदेशराज्य

बम से उड़ाने की धमकी के बाद इंदौर एयरपोर्ट पर अलर्ट, ई-मेल में लिखा- “अब तुम्हारे साथ गेम शुरू”

Last updated: 2024/10/05 at 12:26 PM
Share
3 Min Read
SHARE

इंदौर के देवी अहिल्या इंटरनेशनल एयरपोर्ट को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इस साल यह चौथी बार है जब एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। धमकी देने वाले ने डार्क वेब का इस्तेमाल किया है। इससे पहले इंदौर, भोपाल और देश के 50 अन्य एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिल चुकी है।

ई-मेल के जरिए दी धमकी

पुलिस के अनुसार, ये धमकी इंदौर एयरपोर्ट के एक स्टाफ को मिली, जो अज्ञात ईमेल आईडी Generalshiva@rediffmail से आया है।

इस मेल में लिखा है- 'याद रखना दुनिया के सबसे ताकतवर देशों से हम अकेले टक्कर ले चुके हैं। अब न तुम भाग सकते ना बच सतके, गेम शुरू हो गया है। इस मेल के अंत में जय महाकाल जय आदिशक्ति भी लिखा हुआ है। पुलिस जांच में जुटी है।

आधा दर्जन उड़ानों का बदलेगा समय

देवी अहिल्याबाई होलकर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर रनवे का सुधार कार्य किया जाना है। नवंबर माह से यह कार्य शुरू हो सकता है। इसके लिए देर रात और सुबह संचालित होने वाली आधा दर्जन उड़ानों का शेड्यूल बदल गया है।यह उड़ाने विंटर सीजन की शुरुआत 27 अक्टूबर से बदले समय पर संचालित होगी।

इसमें पुणे और बेंगलुरु से आने वाली देर रात्रि की उड़ाने और सुबह की इंदौर से बेंगलुरु, मुंबई, जयपुर और जबलपुर जाने वाली उड़ाने बदले समय पर संचालित होगी।

2754 मीटर लंबे रनवे का होगा सुधार 

इंदौर एयरपोर्ट पर 2754 मीटर लंबे रनवे का रूटीन सुधार कार्य किया जाना है। यह कार्य रात्रि 12 बजे से सुबह 6 बजे तक किया जाएगा। करीब एक साल चलने वाले कार्य से देर रात संचालित होने वाली उड़ानें प्रभावित हो रही थी। विमान कंपनियों ने देर रात्रि संचालित होने वाली उड़ानों का समय बदल दिया है।

इससे अंतरराष्ट्रीय शारजाह उडान का समय भी बदल रहा है और यह उड़ान इंदौर से 15 मिनट पहले रात्रि 11.55 बजे रवाना होगी। 6ई 284 फ्लाईट पुणे से रात्रि 1.40 बजे रवाना होकर रात्रि 2.50 बजे इंदौर पहुंचती थी, लेकिन विंटर सीजन से यह उड़ान सुबह 5 बजे पुणे से रवाना होकर सुबह 6.10 बजे इंदौर आएगी। इसी तरह फ्लाईट 6ई 748 बेंगलुरु से रात्रि 10.40 बजे रवाना होकर 12.25 बजे इंदौर आती थी। 27 अक्टूबर से यह उड़ान एक घंटा पहले रात्रि 11.20 बजे इंदौर आ जाएगी।
 

You Might Also Like

प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण

जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं

कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन

छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज

CM मोहन यादव का बयान: Union Budget दूरदर्शी, रेलवे में क्रांति की उम्मीद

October 5, 2024 October 5, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article विदाई से पहले छत्तीसगढ़ में मानसून का आखिरी प्रहार, अगले दो दिन जोरदार बारिश का अलर्ट विदाई से पहले छत्तीसगढ़ में मानसून का आखिरी प्रहार, अगले दो दिन जोरदार बारिश का अलर्ट
Next Article दिल्ली लाल किले के सामने हेरिटेज पार्क बनाने की नई योजना दिल्ली लाल किले के सामने हेरिटेज पार्क बनाने की नई योजना
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण
प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण
मध्यप्रदेश राज्य
जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं
जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं
छत्तीसगढ़ राज्य
कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन
कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन
छत्तीसगढ़ राज्य
छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज
छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज
छत्तीसगढ़ राज्य
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी प्रकार के विवादों का न्याय क्षेत्र- धौलपुर, जिला- धौलपुर (राजस्थान) होगा।
संपादक - Gaurav Shukla
मोबाइल - 9166652528
ईमेल - contact@hindustanexpress.live

प्रबंध संपादक - Mukesh Rana
मोबाइल - 7239927927

कार्यालय - Dholpur, Rajasthan - 328001
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?