By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Hindustan ExpressHindustan Express
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: अमेठी का पता नहीं, पर वायनाड सीट से राहुल गांधी का लोकसभा चुनाव लड़ना तय…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Hindustan ExpressHindustan Express
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Hindustan Express > Blog > देश > अमेठी का पता नहीं, पर वायनाड सीट से राहुल गांधी का लोकसभा चुनाव लड़ना तय…
देश

अमेठी का पता नहीं, पर वायनाड सीट से राहुल गांधी का लोकसभा चुनाव लड़ना तय…

Last updated: 2024/01/27 at 1:24 PM
Share
3 Min Read
अमेठी का पता नहीं, पर वायनाड सीट से राहुल गांधी का लोकसभा चुनाव लड़ना तय…
SHARE

आगामी लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी की सीट को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।

वर्तमान में राहुल गांधी केरल की वायनाड सीट से कांग्रेस के लोकसभा सांसद हैं। उनका अगला चुनाव भी इसी सीट से लड़ना तय है। एक कांग्रेस नेता ने इसकी पुष्टी कर दी है।

हालांकि उनकी पूर्व सीट अमेठी को लेकर अभी कुछ पता नहीं है। कांग्रेस सांसद के. मुरलीधरन ने शुक्रवार को कहा कि पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी आगामी लोकसभा चुनाव वायनाड निर्वाचन क्षेत्र से लड़ेंगे। मुरलीधरन ने कहा कि कन्नूर को छोड़कर केरल के सभी मौजूदा सांसदों की अपने वर्तमान निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ने की उम्मीद है।

इससे पहले राहुल गांधी 2004 से लेकर 2014 तक, लगातार तीन बार उत्तर प्रदेश के राय बरेली जिले की अमेठी सीट से लोकसभा सांसद रहे थे।

लेकिन 2019 के चुनावों में वे सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उम्मीदवार स्मृति ईरानी से हार गए। राहुल गांधी ने 2019 में अमेठी और वायनाड, दोनों जगह से चुनाव लड़ा था। वायनाड से उन्हें जीत मिली थी।

कांग्रेस सांसद के. मुरलीधरन यहां संवाददाताओं से कहा, ”मेरा मानना है कि अब तक यही व्यवस्था है। राहुल गांधी वायनाड से चुनाव लड़ेंगे और इसमें कोई बदलाव नहीं है।”

मुरलीधरन ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ में चल रहे मुद्दों को खास तवज्जो नहीं दी। उन्होंने कहा, “विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ में कोई समस्या नहीं है। जब वे केंद्र में आएंगे तो सभी भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ एकजुट होंगे।”

अमेठी से भी लड़ेंगे राहुल गांधी?

पिछले साल नवंबर में यूपी कांग्रेस प्रमुख ने घोषणा की थी कि राहुल गांधी अमेठी से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय ने कहा था कि राहुल गांधी 2024 का लोकसभा चुनाव अमेठी निर्वाचन क्षेत्र से लड़ेंगे। राय ने मुंबई में एक संवाददाता सम्मेलन में उन्होंने कहा, “वे पीढ़ियों से अमेठी के लोगों के लिए काम कर रहे हैं।

राहुल जी निश्चित रूप से अमेठी से चुनाव लड़ेंगे।” हालांकि, बाद में टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए अजय राय ने स्पष्ट किया कि उनके कहने का मतलब यह था कि अमेठी के लोग चाहते हैं कि राहुल वहां से चुनाव लड़ें।  

You Might Also Like

हिमालय की गोद से प्राप्त शुद्ध जल से निर्मित टेंसबर्ग, दिल्ली के बीयर बाजार में गुणवत्ता की नई क्रांति…

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का आरोप: AAP ने दिल्ली की जनता को धोखा दिया

ट्रंप ने मेक्सिको, कनाडा और चीन पर लगाया टैरिफ, भारत पर असर की संभावना पर वित्त मंत्री ने दिया बयान

केंद्र सरकार ने जेंडर बजट में 37.5 प्रतिशत की बढ़ोतरी की, 4.49 लाख करोड़ रुपये का हुआ आवंटन

उप राष्ट्रपति धनखड़ ने कहा- अवैध प्रवासियों को नहीं झेल सकता देश, युवाओं से की बड़ी अपील

January 27, 2024 January 27, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्थानीय विश्राम भवन में किया ध्वजारोहण… रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्थानीय विश्राम भवन में किया ध्वजारोहण…
Next Article रायपुर : फोटो : शहीद जयसिंह के नाती को गोद में लेकर दुलारते मुख्यमंत्री विष्णु देव साय… रायपुर : फोटो : शहीद जयसिंह के नाती को गोद में लेकर दुलारते मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण
प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण
मध्यप्रदेश राज्य
जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं
जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं
छत्तीसगढ़ राज्य
कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन
कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन
छत्तीसगढ़ राज्य
छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज
छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज
छत्तीसगढ़ राज्य
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी प्रकार के विवादों का न्याय क्षेत्र- धौलपुर, जिला- धौलपुर (राजस्थान) होगा।
संपादक - Gaurav Shukla
मोबाइल - 9166652528
ईमेल - contact@hindustanexpress.live

प्रबंध संपादक - Mukesh Rana
मोबाइल - 7239927927

कार्यालय - Dholpur, Rajasthan - 328001
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?