By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Hindustan ExpressHindustan Express
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: प्री-मानसून के बीच देशभर में कहीं आंधी-बारिश से मिली राहत तो कहीं झुलसी धूप
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Hindustan ExpressHindustan Express
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Hindustan Express > Blog > देश > प्री-मानसून के बीच देशभर में कहीं आंधी-बारिश से मिली राहत तो कहीं झुलसी धूप
देश

प्री-मानसून के बीच देशभर में कहीं आंधी-बारिश से मिली राहत तो कहीं झुलसी धूप

Last updated: 2024/06/15 at 5:36 PM
Share
3 Min Read
प्री-मानसून के बीच देशभर में कहीं आंधी-बारिश से मिली राहत तो कहीं झुलसी धूप
SHARE

उत्तर भारत के अधिकांश हिस्सों में शनिवार को भीषण गर्मी का दौर जारी रहा और तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया। दिल्ली के नरेला में अधिकतम तापमान 44 डिग्री और उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस रहा। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने 15 जून को दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, झारखंड और पंजाब में लू से लेकर गंभीर लू की चेतावनी जारी की है।इसके अलावा, आईएमडी ने कहा कि आज जम्मू, हिमाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल और बिहार में लू चलने की संभावना है।

Contents
उत्तर प्रदेश में जारी रहेगा लू का कहरराजस्थान में बदला मौसम का मिजाज

इससे पहले शुक्रवार को आईएमडी ने कहा था कि दक्षिण-पश्चिम मानसून अगले चार दिनों में बिहार, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा और पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों में आगे बढ़ने वाला है। मौसम बुलेटिन के अनुसार, हिमाचल प्रदेश और जम्मू संभाग में आने वाले सोमवार तक, मध्य प्रदेश में रविवार तक और छत्तीसगढ़ में आज लू चलने की संभावना है।मौसम विभाग ने आज कहा कि पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों, हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली, पूर्वी मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, दक्षिण बिहार के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान 44-46 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।

उत्तर प्रदेश में जारी रहेगा लू का कहर

उत्तर प्रदेश को लेकर मौसम विभाग ने कहा है कि 18 जून तक अभी की तरह सभी जिलों में दिन में और रात में गर्म हवाएं चलेंगी। अभी तक मौसम विभाग का आकलन था कि 29 जून तक कानपुर में मानसून दस्तक दे सकता है, लेकिन रेमल चक्रवात की वजह से जो मानसून तेजी से उत्तर प्रदेश की ओर बढ़ रहा था, वह अब पश्चिम बंगाल और बिहार के बीच अटक गया है। इस वजह से गर्म हवाओं की रफ्तार तेज हो गई है।

राजस्थान में बदला मौसम का मिजाज

इस बीच, राजस्थान में आज मौसम का मिजाज बदला है। यहां मौसम में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है, कभी बादल तो कभी तेज धूप देखने को मिल रहा है। वहीं, कई जिलों में आंधी और कहीं-कहीं हल्की बूंदाबादी देखने को मिल रही है। अनुमान जताया जा रहा है कि आने वाले दिनों में प्री-मानसून बारिश देखने को मिलेगी।मौसम विभाग के अनुसार, आगामी दिनों में बादल छाने और बूंदाबांदी के आसार है लेकिन भीषण गर्मी और उमस से जून के अंतिम सप्ताह में राहत मिलने के आसार हैं। आईएमडी ने राजस्थान के 17 जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी (येलो अलर्ट) जारी की है। मौसम विभाग के मुताबिक, इन जिलों में 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है।

You Might Also Like

हिमालय की गोद से प्राप्त शुद्ध जल से निर्मित टेंसबर्ग, दिल्ली के बीयर बाजार में गुणवत्ता की नई क्रांति…

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का आरोप: AAP ने दिल्ली की जनता को धोखा दिया

ट्रंप ने मेक्सिको, कनाडा और चीन पर लगाया टैरिफ, भारत पर असर की संभावना पर वित्त मंत्री ने दिया बयान

केंद्र सरकार ने जेंडर बजट में 37.5 प्रतिशत की बढ़ोतरी की, 4.49 लाख करोड़ रुपये का हुआ आवंटन

उप राष्ट्रपति धनखड़ ने कहा- अवैध प्रवासियों को नहीं झेल सकता देश, युवाओं से की बड़ी अपील

June 15, 2024 June 15, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article आतंकी हमले के अंदेशे के चलते सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम   आतंकी हमले के अंदेशे के चलते सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम  
Next Article इस राज्य में 3 रुपये प्रति लीटर महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल इस राज्य में 3 रुपये प्रति लीटर महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण
प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण
मध्यप्रदेश राज्य
जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं
जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं
छत्तीसगढ़ राज्य
कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन
कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन
छत्तीसगढ़ राज्य
छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज
छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज
छत्तीसगढ़ राज्य
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी प्रकार के विवादों का न्याय क्षेत्र- धौलपुर, जिला- धौलपुर (राजस्थान) होगा।
संपादक - Gaurav Shukla
मोबाइल - 9166652528
ईमेल - contact@hindustanexpress.live

प्रबंध संपादक - Mukesh Rana
मोबाइल - 7239927927

कार्यालय - Dholpur, Rajasthan - 328001
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?