By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Hindustan ExpressHindustan Express
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: भारत बंद का ऐलान, क्या खुलेगा-क्या बंद रहेगा; जानें सब-कुछ…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Hindustan ExpressHindustan Express
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Hindustan Express > Blog > देश > भारत बंद का ऐलान, क्या खुलेगा-क्या बंद रहेगा; जानें सब-कुछ…
देश

भारत बंद का ऐलान, क्या खुलेगा-क्या बंद रहेगा; जानें सब-कुछ…

Last updated: 2024/08/21 at 2:26 AM
Share
3 Min Read
भारत बंद का ऐलान, क्या खुलेगा-क्या बंद रहेगा; जानें सब-कुछ…
SHARE

आरक्षण बचाओं संघर्ष समिति ने आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट के हालिया जजमेंट के खिलाफ, बुधवार 21 अगस्त को संपूर्ण भारत बंद का आह्वान किया है।

Contents
भारत बंद की वजह से क्या-क्या बंद रहने की संभावनाकिस-किस पर असर पड़ने की संभावनाआखिर किन-किन कारणों से किया जा रहा है भारत बंद

नेशनस कॉनफेडरेशन ऑफ दलित एंड आदिवासी ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट का यह जजमेंट दलित और पिछड़ों के खिलाफ है। सरकार को तुरंत इस जजमेंट को रद्द कर देना चाहिए।

बंद का आह्लान करने के साथ-साथ समिति ने अपनी मांगों की एक सूची भी जारी की है, जिसमें प्रमुख मांग एससी,एसटी और पिछड़ों के लिए न्याय और समानता की है और इसके अलावा इन समुदायों को न्यायपालिका में 50 फीसदी आरक्षण देने जैसी मांगें भी शामिल है।

भारत बंद की वजह से क्या-क्या बंद रहने की संभावना

सुप्रीम कोर्ट के जजमेंट की वजह से किए जा रहे भारत बंद पर अभी तक किसी राज्य सरकार की तरफ से कोई दिशा-निर्देश जारी नहीं किए गए हैं।

यूपी और राजस्थान में इन संगठनों की मजबूत पकड़ है इसलिए यहाँ बंद का  असर हो सकता है। ऐसे में पुलिस प्रशासन को अलर्ट पर रखा गया है।

समिति की तरफ से आम लोगों से भी अपील की गई है कि वे अपने घरों से बाहर न निकलें। संगठनों ने कहा है कि देश में कोई भी सार्वजनिक परिवहन नहीं चलेगा, सभी आम जनों से अपील है कि वह अपनी आने वाली पीढ़ी को ध्यान में रखते हुए इस बंद का समर्थन करें।

किस-किस पर असर पड़ने की संभावना

समिति ने आम लोगों के लिए एडवाइजरी जारी करके अपील की है कि मेडिकल सेवाओं,पुलिस और अग्निशामक सेवाओं को छोड़कर बाकी सब चीजों को सुबह 6 बजे से 8 बजे तक बंद रखें। हालांकि ऑफिस, बैंक, पेट्रोल पंप, स्कूल और कॉलेज में काम जारी रहेगा।

बीएसपी, जेएमएम और राजद ने इस बंद को अपना समर्थन दिया है। जी न्यूज के अनुसार,  इस बंद का राजस्थान, केरल और उत्तरप्रदेश में असर दिखने की संभावना है।

आखिर किन-किन कारणों से किया जा रहा है भारत बंद

सुप्रीम कोर्ट के सात जजों की पीठ द्वारा सुनाए गए आरक्षण के अंदर आरक्षण के फैसले को लेकर यह भारत बंद का ऐलान किया गया है।

संगठनों का मानना है कि सुप्रीम कोर्ट का यह फैसला ऐतिहासिक इंदिरा साहनी मामले में नौ जजों की पीठ द्वारा लिए गए फैसले को कमजोर करता है, जिससे आरक्षण की नींव भी कमजोर होती है।

बसपा सुप्रीमो मायावती ने भी केंद्र सरकार से अपील की थी कि वह विशेष सत्र बुलाकर सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले को खत्म कर दे।

मायावती का कहना है कि इस आदेश से दलितों का नुकसान होगा। इसके अलावा एनएसीडीएओआर ने सरकार से अनुरोध किया अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षण पर संसद द्वारा के नए कानून को पारित किया जाए।

The post भारत बंद का ऐलान, क्या खुलेगा-क्या बंद रहेगा; जानें सब-कुछ… appeared first on .

You Might Also Like

हिमालय की गोद से प्राप्त शुद्ध जल से निर्मित टेंसबर्ग, दिल्ली के बीयर बाजार में गुणवत्ता की नई क्रांति…

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का आरोप: AAP ने दिल्ली की जनता को धोखा दिया

ट्रंप ने मेक्सिको, कनाडा और चीन पर लगाया टैरिफ, भारत पर असर की संभावना पर वित्त मंत्री ने दिया बयान

केंद्र सरकार ने जेंडर बजट में 37.5 प्रतिशत की बढ़ोतरी की, 4.49 लाख करोड़ रुपये का हुआ आवंटन

उप राष्ट्रपति धनखड़ ने कहा- अवैध प्रवासियों को नहीं झेल सकता देश, युवाओं से की बड़ी अपील

August 21, 2024 August 21, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article राशिफल: कैसा रहेगा आपका आज का दिन राशिफल: कैसा रहेगा आपका आज का दिन
Next Article अब रूस में भी हर ओर तबाही का मंजर, यूक्रेन से अपना घर बचा रहे पुतिन; लाखों रूसी भागे… अब रूस में भी हर ओर तबाही का मंजर, यूक्रेन से अपना घर बचा रहे पुतिन; लाखों रूसी भागे…
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण
प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण
मध्यप्रदेश राज्य
जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं
जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं
छत्तीसगढ़ राज्य
कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन
कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन
छत्तीसगढ़ राज्य
छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज
छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज
छत्तीसगढ़ राज्य
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी प्रकार के विवादों का न्याय क्षेत्र- धौलपुर, जिला- धौलपुर (राजस्थान) होगा।
संपादक - Gaurav Shukla
मोबाइल - 9166652528
ईमेल - contact@hindustanexpress.live

प्रबंध संपादक - Mukesh Rana
मोबाइल - 7239927927

कार्यालय - Dholpur, Rajasthan - 328001
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?