By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Hindustan ExpressHindustan Express
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: अमेरिकी यूनिवर्सिटीज में गूंज रहे इजरायल विरोधी नारे, अब तक 300 अरेस्ट; बुलानी पड़ी पुलिस…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Hindustan ExpressHindustan Express
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Hindustan Express > Blog > विदेश > अमेरिकी यूनिवर्सिटीज में गूंज रहे इजरायल विरोधी नारे, अब तक 300 अरेस्ट; बुलानी पड़ी पुलिस…
विदेश

अमेरिकी यूनिवर्सिटीज में गूंज रहे इजरायल विरोधी नारे, अब तक 300 अरेस्ट; बुलानी पड़ी पुलिस…

Last updated: 2024/05/02 at 11:01 AM
Share
3 Min Read
अमेरिकी यूनिवर्सिटीज में गूंज रहे इजरायल विरोधी नारे, अब तक 300 अरेस्ट; बुलानी पड़ी पुलिस…
SHARE

अमेरिका को यूं तो इजरायल का समर्थक माना जाता है, लेकिन वहां के विश्वविद्यालयों में इन दिनों फिलिस्तीन के सपोर्ट में नारे गूंज रहे हैं।

इजरायल के खिलाफ बुधवार को तो आंदोलन और तेज हो गए। इसके चलते न्यूयॉर्क से लेकर लॉस एंजिलिस तक तमाम विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में पुलिस को बुलाना पड़ गया।

फिलिस्तीन समर्थक आंदोलनकारियों ने कई जगहों पर कब्जा जमा लिया था और हटने के लिए तैयार ही नहीं थे। अंत में पुलिस की मदद से उन्हें कई जगहों पर हटाना पड़ा। अब तक 300 लोगों को अकेले न्यूयॉर्क में ही अरेस्ट भी किया जा चुका है।

न्यूयॉर्क के मेयर एरिक एडम्स ने कहा कि सिटी कॉलेज ऑफ न्यूयॉर्क और कोलंबिया यूनिवर्सिटी से मंगलवार की रात को 300 लोगों को अरेस्ट किया गया है।

इसके साथ ही पुलिस ने कोलंबिया यूनिवर्सिटी की एक इमारत को खाली कराया, जिसे बीते दो दिनों से फिलिस्तीन समर्थकों ने घेर रखा था।

इसके अलावा यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफॉर्निया में भी पुलिस ने सख्त ऐक्शन लिया। पुलिस यहां बुधवार को सुबह पहुंची और भीड़ को बाहर किया।

दरअसल एक तरफ इजरायल के विरोध में प्रदर्शन हो रहे हैं तो वहीं उसके समर्थक भी अब सड़कों पर उतर रहे हैं। इसके चलते अमेरिका में हिंसा होने का भी डर है। इसी के चलते अब जाकर प्रशासन मुस्तैद हो गया है। 

अमेरिका की ही तुलाने यूनिवर्सिटी और यूनिवर्सिटी ऑफ ऐरिजोना में भी ऐसा ही हालात रहे हैं। एरिजोना यूनिवर्सिटी में तो पुलिस को स्प्रे छिड़कना पड़ गया ताकि आंदोलनकारी तितर-बितर हो जाएं। इसके बाद भी बड़ी संख्या में लोग डटे रहे।

कई लोगों ने तो साफ कहा कि हम ऐक्शन के बाद भी पीछे नहीं हटेंगे। इन लोगों का कहना था कि अमेरिका में बोलने की आजादी है।

हमें आंदोलन से रोका नहीं जा सकता। बता दें कि अमेरिकी विश्वविद्यालयों में प्रदर्शन के चलते इजरायल से भी उसके संबंध खराब हो रहे हैं।

इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने पिछले दिनों कहा था कि अमेरिका में तो अब इजरायल की बर्बादी के नारे लग रहे हैं। इन लोगों को बाइडेन सरकार रोक नहीं पा रही।

You Might Also Like

सर्वाइवर ने खोला एप्स्टीन की काली दुनिया का पर्दा: ‘हर दिन 10 लड़कियां आती थीं’

पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

ट्रंप की धमकी से पनामा सेहमा, चीन की BRI परियोजना को आगे न बढ़ाने का किया ऐलान

US Plane Crash: शवों की संख्या बढ़ी, राहत और बचाव कार्य में जुटे अधिकारी

May 2, 2024 May 2, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article भीषण गर्मी के चलते इस राज्य में मतदान का समय बदला, कांग्रेस की मांग पर EC ने लिया फैसला… भीषण गर्मी के चलते इस राज्य में मतदान का समय बदला, कांग्रेस की मांग पर EC ने लिया फैसला…
Next Article पहले RBI का कड़ा फैसला, अब बैंक के बड़े अधिकारी ने दिया इस्ताफा, शेयर धड़ाम… पहले RBI का कड़ा फैसला, अब बैंक के बड़े अधिकारी ने दिया इस्ताफा, शेयर धड़ाम…
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण
प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण
मध्यप्रदेश राज्य
जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं
जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं
छत्तीसगढ़ राज्य
कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन
कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन
छत्तीसगढ़ राज्य
छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज
छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज
छत्तीसगढ़ राज्य
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी प्रकार के विवादों का न्याय क्षेत्र- धौलपुर, जिला- धौलपुर (राजस्थान) होगा।
संपादक - Gaurav Shukla
मोबाइल - 9166652528
ईमेल - contact@hindustanexpress.live

प्रबंध संपादक - Mukesh Rana
मोबाइल - 7239927927

कार्यालय - Dholpur, Rajasthan - 328001
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?