By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Hindustan ExpressHindustan Express
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: पाकिस्तान के 14वें राष्ट्रपति बने आसिफ अली जरदारी, दूसरी बार संभालेंगे कमान…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Hindustan ExpressHindustan Express
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Hindustan Express > Blog > विदेश > पाकिस्तान के 14वें राष्ट्रपति बने आसिफ अली जरदारी, दूसरी बार संभालेंगे कमान…
विदेश

पाकिस्तान के 14वें राष्ट्रपति बने आसिफ अली जरदारी, दूसरी बार संभालेंगे कमान…

Last updated: 2024/03/10 at 11:06 AM
Share
2 Min Read
पाकिस्तान के 14वें राष्ट्रपति बने आसिफ अली जरदारी, दूसरी बार संभालेंगे कमान…
SHARE

आसिफ अली जरदारी पाकिस्तान के 14वें राष्ट्रपति के तौर पर चुने गए हैं। पाकिस्तान की नेशनल असेंबली और प्रांतीय विधानसभाओं के सदस्यों ने शनिवार को राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान किया, जिसमें आसिफ अली जरदारी की जीत हुई है।

जरदारी दूसरी बार पाकिस्तान के राष्ट्रपति बनने वाले पहली शख्सियत हैं। इससे पहले आसिफ अली जरदारी 2008 से 2013 तक राष्ट्रपति पद पर रह चुके हैं।

राष्ट्रपति चुनाव के लिए पाकिस्तान के निचले सदन (नेशनल असेंबली), ऊपरी सदन (सीनेट) और चार प्रांतीय विधानसभाओं में मतदान हुआ और सदस्यों ने सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक अपने मताधिकार का प्रयोग किया। 

सत्तारूढ़ गठबंधन से आसिफ जरदारी और विपक्ष से महमूद खान अचकजई राष्ट्रपति चुनाव में प्रतिस्पर्धा कर रहे थे।

मतदान के बाद सत्तारूढ़ गठबंधन के उम्मीदवार आसिफ अली जरदारी भारी बहुमत से राष्ट्रपति चुने गए, उन्हें संसद से 255 वोट मिले, जबकि सुन्नी यूनियन काउंसिल के महमूद खान अचकजई 119 वोट पाने में कामयाब रहे। संसद में डाले गए वोटों में से एक को खारिज कर दिया गया।

सिंध विधानसभा में, जहां जरदारी की पार्टी (पीपीपी) सत्ता में है, उन्हें सबसे अधिक वोट मिले। वहीं, उन्होंने बलूचिस्तान विधानसभा में डाले गए सभी वोट प्राप्त किए।

उन्होंने अचकजई को पंजाब विधानसभा में भी हराया। खैबर पख्तूनख्वा विधानसभा में, जहां सुन्नी इत्तेहाद काउंसिल/पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी की सरकार है, अचकजई को जरदारी के खिलाफ सबसे ज्यादा वोट मिले।

कारोबारी से नेता बने जरदारी पाकिस्तान की पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो के पति हैं। जरदारी, मौजूदा राष्ट्रपति डॉ. आरिफ अल्वी की जगह लेंगे, जिनका पांच साल का कार्यकाल पिछले साल समाप्त हो गया था।

हालांकि, नये निर्वाचक मंडल का गठन नहीं होने के कारण वह इस पद पर बने रहे। अचकजई अपनी पश्तूनख्वा मिल्ली अवामी पार्टी के प्रमुख हैं और वह सुन्नी इत्तेहाद काउंसिल के मंच से चुनाव लड़ रहे थे, जो जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी (पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ) समर्थित निर्दलीय उम्मीदवारों के इसमें शामिल होने के बाद चर्चा में रही थी।

You Might Also Like

सर्वाइवर ने खोला एप्स्टीन की काली दुनिया का पर्दा: ‘हर दिन 10 लड़कियां आती थीं’

पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

ट्रंप की धमकी से पनामा सेहमा, चीन की BRI परियोजना को आगे न बढ़ाने का किया ऐलान

US Plane Crash: शवों की संख्या बढ़ी, राहत और बचाव कार्य में जुटे अधिकारी

March 10, 2024 March 10, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article चुनाव आयुक्त बनने पर भी हुआ विवाद, SC पहुंचा था मामला; अचानक इस्तीफा देने वाले अरुण गोयल कौन… चुनाव आयुक्त बनने पर भी हुआ विवाद, SC पहुंचा था मामला; अचानक इस्तीफा देने वाले अरुण गोयल कौन…
Next Article 11 साल काटी जेल, पत्नी बेनजीर भुट्टो की हत्या के बाद बदली पाक राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी की किस्मत… 11 साल काटी जेल, पत्नी बेनजीर भुट्टो की हत्या के बाद बदली पाक राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी की किस्मत…
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण
प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण
मध्यप्रदेश राज्य
जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं
जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं
छत्तीसगढ़ राज्य
कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन
कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन
छत्तीसगढ़ राज्य
छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज
छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज
छत्तीसगढ़ राज्य
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी प्रकार के विवादों का न्याय क्षेत्र- धौलपुर, जिला- धौलपुर (राजस्थान) होगा।
संपादक - Gaurav Shukla
मोबाइल - 9166652528
ईमेल - contact@hindustanexpress.live

प्रबंध संपादक - Mukesh Rana
मोबाइल - 7239927927

कार्यालय - Dholpur, Rajasthan - 328001
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?