By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Hindustan ExpressHindustan Express
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: इस साल चार राज्यों के विधानसभा चुनाव तय करेंगे बीजेपी का भविष्य
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Hindustan ExpressHindustan Express
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Hindustan Express > Blog > राजनीती > इस साल चार राज्यों के विधानसभा चुनाव तय करेंगे बीजेपी का भविष्य
राजनीती

इस साल चार राज्यों के विधानसभा चुनाव तय करेंगे बीजेपी का भविष्य

Last updated: 2024/08/13 at 4:15 PM
Share
6 Min Read
इस साल चार राज्यों के विधानसभा चुनाव तय करेंगे बीजेपी का भविष्य
SHARE

नई दिल्ली। इस साल देश के चार राज्यों महाराष्ट्र, जम्मू-कश्मीर, हरियाणा और झारखंड में विधानसभा चुनाव होना हैं। अभी हरियाणा में बीजेपी की सरकार है, वहीं महाराष्ट्र में भी बीजेपी की गठबंधन सरकार है। झारखंड में बीजेपी सत्ता में वापसी करने की कोशिश कर रही है तो जम्मू-कश्मीर में धारा 370 हटाने के बाद पहली बार विधानसभा चुनाव होना है। लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने इस बार 400 पार का नारा जरूर दिया था, लेकिन वह इस आंकड़े तक नहीं पहुंच पाई। लोकसभा चुनाव के बाद अब विधानसभा चुनावों में बीजेपी का प्रदर्शन कैसा रहता है, यह निर्भर करेगा कि बीजेपी आगे की दिशा क्या तय करती है।
हरियाणा में दो बार से लगातार बीजेपी सत्ता पर काबिज है। 2014 में जब पार्टी यहां सत्ता में आई तो मनोहरलाल खट्टर को सीएम बनाया गया था फिर 2019 का विधानसभा चुनाव खट्टर के नेतृत्व में ही लड़ा गया और जेजेपी के साथ मिलकर सरकार बनाई थी लेकिन बाद में यह गठबंधन टूट गया। उसके बाद चुनाव से कुछ ही पहले नायब सिंह सैनी को सीएम बनाकर खट्टर को केंद्र में भेज दिया। अब बीजेपी के पास हरियाणा में कोई बड़ा चेहरा नहीं बचा है। ऐसे में इस बात की संभावना कम ही दिख रही है कि वह किसी को सीएम पद का उम्मीदवार घोषित कर आगे बढ़ेगी।
बीजेपी के लिए हरियाणा इसलिए अहम है क्योंकि यहां बड़ी संख्या में किसान हैं, भारी तादाद में यहां के युवा फौज में जाते हैं। नए कृषि कानून को लेकर किसानों की नाराजगी की चर्चाएं आज भी होती रहती हैं। साथ ही सेना में भर्ती की नई स्कीम अग्निपथ को लेकर विपक्ष का रुख आक्रामक है। राहुल गांधी लोकसभा चुनाव के वक्त से इस मसले को उठा रहे हैं कि यह स्कीम युवाओं के खिलाफ है। हालांकि पीएम मोदी ने करगिल विजय दिवस पर इस स्कीम को लेकर विपक्ष को घेरा, उससे यह संदेश साफ है कि इस स्कीम में फिलहाल कोई बदलाव नहीं होने वाला है। ऐसे में विधानसभा चुनाव में इसका क्या असर होगा, यह देखना होगा। 
2019 लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने राज्य की सभी दस सीटों पर जीत हासिल की थी। लेकिन इस बार बीजेपी के खाते में सिर्फ पांच सीटें ही आईं। वोट शेयर देखें तो 2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी को 58फीसदी वोट मिले जबकि इस लोकसभा चुनाव में उसे 46.06फीसदी मिले। कांग्रेस का वोट शेयर 2019 में 28.42फीसदी था वहीं इस बार 43.73फीसदी रहा। लोकसभा चुनाव में यहां कांग्रेस मजबूत होकर उभरी और बीजेपी के लिए विधानसभा चुनाव की सबसे बड़ी चुनौती बनेगी।
महाराष्ट्र में बीजेपी गठबंधन की सरकार है। लोकसभा चुनाव में इस गठबंधन का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा। बीजेपी को सिर्फ नौ सीटों पर लोकसभा चुनाव में जीती मिली जबकि उसने 28 सीटों पर चुनाव लड़ा था। 2019 विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने राज्य की 106 सीटों पर जीत हासिल की थी। राज्य में कुल 288 विधानसभा सीटें हैं। यहां मराठा आरक्षण एक बड़ा मुद्दा है जो बीजेपी के लिए सिर दर्द बन सकता है। लोकसभा चुनाव में भी बीजेपी को मराठवाड़ा क्षेत्र में सफलता नहीं मिली। वहां की आठ सीटों में से चार सीटों पर चुनाव लड़ा था लेकिन एक भी सीट नहीं जीत सकी।
मराठवाड़ा क्षेत्र में 46 विधानसभा सीटें हैं। 2019 के चुनाव में बीजेपी ने इस क्षेत्र में 16 सीटें जीती थी। एकनाथ शिंदे और अजित पवार की पार्टी के साथ बीजेपी किस तरह तालमेल करती है यह भी आने वाला समय बताएगा। बीजेपी में एक धड़ा ऐसा है जो चाहता है कि महाराष्ट्र में बीजेपी अपने दम पर चुनाव लड़े और चुनाव के बाद बनी स्थिति को देखते हुए गठबंधन का फैसला करे। हालांकि इसे लेकर सभी सहमत नहीं हैं, क्योंकि केंद्र में भी गठबंधन की ही सरकार चल रही है। सूत्रों के मताबिक पार्टी इसे लेकर गुप्त सर्वे भी करवा रही है कि क्या बीजेपी को अकेले चुनाव लड़ना चाहिए।
झारखंड की बात करें तो यहां बीजेपी के सामने सबसे बड़ी चुनौती जनजातीय आबादी को साथ लाने की है। उसके पास आदिवासी नेता तो हैं लेकिन हेमंत सोरेन के मुकाबले का चेहरा नहीं है। लोकसभा चुनाव में बीजेपी जनजाति आरक्षित पांच सीटों में से एक भी सीट नहीं जीत सकी। झारखंड में 81 विधानसभा सीटें हैं, जिनमें से 28 सीटें अनुसूचित जनजाति के प्रत्याशियों के लिए आरक्षित हैं। 
वहीं अगर जम्मू-कश्मीर को देखें तो यह चुनाव बीजेपी के लिए साख का सवाल होगा। धारा 370 हटने के बाद का यह पहला विधानसभा चुनाव होगा और इसके नतीजे बताएंगे कि असल में लोगों बीजेपी के इस कदम से खुश है या नही। परिसीमन के बाद जम्मू रीजन में विधानसभा सीटों की संख्या 37 से बढ़कर 43 तो कश्मीर में 46 से बढ़कर 47 हो गई। 24 सीटें पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में हैं। यह माना जा रहा है कि बीजेपी जम्मू रीजन की सभी 43 सीटों पर या उससे ज्यादातर सीटों पर अकेले ही चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। पिछले कुछ समय में जिस तरह से जम्मू रीजन में आतंकी हमले बढ़े हैं, उससे भी बीजेपी के इस नैरेटिव को झटका लगा है कि धारा 370 हटाने के बाद जम्मू-कश्मीर में शांति आ गई है।

You Might Also Like

राहुल गांधी के भाषण पर लोकसभा में बवाल, स्पीकर की ओर फेंके गए कागज

कर्नाटक के बाद अब तेलंगाना में कांग्रेस की किरकिरी, रेड्डी सरकार पर संकट?

फिर भड़के हरियाणा के कद्दावर नेता अनिल विज बोले- मंत्री पद छीन लो…गाड़ी भी ले लो

कर्नाटक में सीएम की कुर्सी को लेकर खींचतान, डीके ने खेला खेल

पीएम मोदी का बड़ा संदेश कहा- थाली-घंटी बजाते हुए वोट डालने जाएं

August 13, 2024 August 13, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article एनसीएएचपी तीन साल बाद भी लागू नहीं……केंद्र और राज्यों पर भड़का सुप्रीम कोर्ट  एनसीएएचपी तीन साल बाद भी लागू नहीं……केंद्र और राज्यों पर भड़का सुप्रीम कोर्ट 
Next Article शेख हसीना की सीक्रेट जेल आईना घर मैं अमानवीय यातनाएं शेख हसीना की सीक्रेट जेल आईना घर मैं अमानवीय यातनाएं
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण
प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण
मध्यप्रदेश राज्य
जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं
जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं
छत्तीसगढ़ राज्य
कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन
कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन
छत्तीसगढ़ राज्य
छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज
छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज
छत्तीसगढ़ राज्य
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी प्रकार के विवादों का न्याय क्षेत्र- धौलपुर, जिला- धौलपुर (राजस्थान) होगा।
संपादक - Gaurav Shukla
मोबाइल - 9166652528
ईमेल - contact@hindustanexpress.live

प्रबंध संपादक - Mukesh Rana
मोबाइल - 7239927927

कार्यालय - Dholpur, Rajasthan - 328001
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?