By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Hindustan ExpressHindustan Express
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: खालिस्तानी संगठन सिख्स फॉर जस्टिस पर 5 साल के लिए बढ़ेगा बैन, पन्नू है इसका सरगना…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Hindustan ExpressHindustan Express
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Hindustan Express > Blog > देश > खालिस्तानी संगठन सिख्स फॉर जस्टिस पर 5 साल के लिए बढ़ेगा बैन, पन्नू है इसका सरगना…
देश

खालिस्तानी संगठन सिख्स फॉर जस्टिस पर 5 साल के लिए बढ़ेगा बैन, पन्नू है इसका सरगना…

Last updated: 2024/07/08 at 11:11 AM
Share
4 Min Read
खालिस्तानी संगठन सिख्स फॉर जस्टिस पर 5 साल के लिए बढ़ेगा बैन, पन्नू है इसका सरगना…
SHARE

अमेरिका में बैठे खालिस्तानी आतंकी गुरूपतवंत सिंह पन्नू के संगठन सिख्स फॉर जस्टिस के खिलाफ सरकार यूएपीए के तहत और पांच साल का बैन लगाने की तैयारी में है।

नेशनल इंवेस्टिगेटिंग एजेंसी (NIA) ने पन्नू और उसके संगठन एसएफजे के खिलाफ जांच जारी रखी थी, जिसमें एनआईए को इनके खिलाफ कुछ नए सबूत मिले हैं, जिसके बाद सरकार ने इस पर एक बार फिर से बैन लगाने की तैयारी कर ली है।

2019 में लगा था पहला बैन
एनआईए ने पन्नू और एसएफजे के खिलाफ आधा दर्जन से ज्यादा केसों में छानबीन की है, जिसके चलते पंजाब और चंड़ीगढ़ स्थित पन्नू की संपत्ति को भी सील कर दिया गया था।

एसएफजे को पहली बार 2019 में यूएपीए एक्ट के अंदर 5 साल के लिए बैन किया गया था। बुधवार को उसका 5 साल का बैन खत्म होने वाला है, ऐसे में सरकार नए सबूत मिलने के बाद बैन खत्म होने के पहले ही नया बैन लगाने की तैयारी में है।

एजेंसी के अनुसार, पन्नू पंजाब और पूरे भारत में युवाओं को इंटरनेट के जरिए भारत के खिलाफ भड़काने की कोशिश करता है और आतंकी घटनाओं में शामिल होने के लिए उकसाता है।

वहीं पन्नू का संगठन भी सोशल मीडिया का गलत इस्तेमाल करते युवाओं को भड़काने की कोशिश करता है।

पंजाब में आतंक फैलाने की है साजिश
एनआईए की जांच के अनुसार पन्नू ही एसएफजे का कर्ताधर्ता है। वह पिछले कई सालों से लगातार पंजाब और बाकी क्षेत्रों के गैंगस्टर और युवाओं को सोशल मीडिया के जरिए “खालिस्तान” की आजादी के लिए लड़ाई लड़ने के लिए उकसाकर भारत की एकता और अखंड़ता को चुनौती देता है।

पन्नू लगातार भारतीय डिप्लोमैट और सरकार को धमकियां देने के कारण खबरों में बना रहता है।

मॉडल जेल टिफिन बम में भी शामिल था एसएफजे
 अप्रैल 2022 में हुए मॉडल जेल टिफिन बम मामले में भी एसएफजे शामिल था, इस साजिश को जर्मनी के निवासी मुल्तानी, जो कि इसी संगठन का सदस्य था, के द्वारा अंजाम दिया गया था।

एजेंसी के मुताबिक मुल्तानी लगातार पन्नू के संपर्क में था। वह लगातार पाकिस्तान और भारत में बैठे खलिस्तानी सपोर्टरों के साथ मिलकर युवाओं को आतंकी घटनाओं में शामिल होने, हिंसा को बढ़ाने और पंजाब में धार्मिक उन्माद फैलाने के लिए सोशल मीडिया पर सक्रिय था।

इसके साथ ही वह लगातार फंड्स का भी लेन-देन कर रहा था, जिससे हथियारों को तस्करी करके पाकिस्तान से भारत लाने की व्यवस्था होती थी।

कुछ दिन पहले ही एक भारतीय नागरिक निखिल गुप्ता को चेक रिपब्लिक से गिरफ्तार करके अमेरिका को सौंप दिया गया था। गुप्ता पर आरोप है कि वह एक भारतीय अधिकारी के साथ मिलकर पन्नू की हत्या की योजना बना रहा था।

अमेरिकी न्याय विभाग के अनुसार, मर्डर के लिए बनाया गया यह प्लान भारतीय अधिकारियों द्वारा एक अमेरिकी नागरिक की हत्या के लिए था। यह राजनीति में फ्रीडम ऑफ स्पीच के अमेरिकी मूल अधिकार के के विरुद्ध है।

The post खालिस्तानी संगठन सिख्स फॉर जस्टिस पर 5 साल के लिए बढ़ेगा बैन, पन्नू है इसका सरगना… appeared first on .

You Might Also Like

हिमालय की गोद से प्राप्त शुद्ध जल से निर्मित टेंसबर्ग, दिल्ली के बीयर बाजार में गुणवत्ता की नई क्रांति…

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का आरोप: AAP ने दिल्ली की जनता को धोखा दिया

ट्रंप ने मेक्सिको, कनाडा और चीन पर लगाया टैरिफ, भारत पर असर की संभावना पर वित्त मंत्री ने दिया बयान

केंद्र सरकार ने जेंडर बजट में 37.5 प्रतिशत की बढ़ोतरी की, 4.49 लाख करोड़ रुपये का हुआ आवंटन

उप राष्ट्रपति धनखड़ ने कहा- अवैध प्रवासियों को नहीं झेल सकता देश, युवाओं से की बड़ी अपील

July 8, 2024 July 8, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article आज से तीन दिन के विदेश दौरे पर पीएम मोदी आज से तीन दिन के विदेश दौरे पर पीएम मोदी
Next Article  स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम में महिलाओं को कैंसर की दी जानकारी  स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम में महिलाओं को कैंसर की दी जानकारी
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण
प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण
मध्यप्रदेश राज्य
जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं
जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं
छत्तीसगढ़ राज्य
कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन
कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन
छत्तीसगढ़ राज्य
छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज
छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज
छत्तीसगढ़ राज्य
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी प्रकार के विवादों का न्याय क्षेत्र- धौलपुर, जिला- धौलपुर (राजस्थान) होगा।
संपादक - Gaurav Shukla
मोबाइल - 9166652528
ईमेल - contact@hindustanexpress.live

प्रबंध संपादक - Mukesh Rana
मोबाइल - 7239927927

कार्यालय - Dholpur, Rajasthan - 328001
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?