By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Hindustan ExpressHindustan Express
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: बांग्लादेश ने रिहा किया खतरनाक आतंकी, भारत के लिए खतरे की घंटी; अल-कायदा से जुड़े हैं तार…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Hindustan ExpressHindustan Express
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Hindustan Express > Blog > विदेश > बांग्लादेश ने रिहा किया खतरनाक आतंकी, भारत के लिए खतरे की घंटी; अल-कायदा से जुड़े हैं तार…
विदेश

बांग्लादेश ने रिहा किया खतरनाक आतंकी, भारत के लिए खतरे की घंटी; अल-कायदा से जुड़े हैं तार…

Last updated: 2024/08/28 at 11:06 AM
Share
4 Min Read
बांग्लादेश ने रिहा किया खतरनाक आतंकी, भारत के लिए खतरे की घंटी; अल-कायदा से जुड़े हैं तार…
SHARE

बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने एक खूंखार आतंकवादी को रिहा करने का फैसला किया है।

अलकायदा से जुड़े आतंकवादी संगठन अंसारुल्लाह बांग्ला टीम के प्रमुख जशीमुद्दीन रहमानी को रिहा कर दिया गया है।

यह भारत के लिए चिंता का विषय है क्योंकि यह आतंकवादी संगठन स्लीपर सेल की मदद से भारतीय सीमा के निकट जिहादी नेटवर्क बनाने की कोशिश कर रहा है।

ढाका ट्रिब्यून की रिपोर्ट के मुताबिक, एक सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर की हत्या के मामले में जेल में बंद रहमानी को सोमवार को पैरोल पर रिहा कर दिया गया है।

पिछले महीनों में असम में अंसारुल्लाह बांग्ला टीम से जुड़े कई आतंकवादियों की गिरफ्तारियां हुई हैं।

गुवाहटी रेलवे स्टेशन के बाहर इस आतंकवादी समूह के दो आतंकवादियों की गिरफ्तारी हुई थी। इस समूह का सीधा संबंध अल कायदा से माना जाता है।

बांग्लादेशी अखबार के मुताबिक 2013 में सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर राजीब हैदर की हत्या के मामले में रहमानी को 5 साल की सजा सुनाई गई थी, जिसके बाद उसके खिलाफ आतंकवादी गतिविधियों का पता चला था।

रहमानी के संगठन एबीटी को 2015 में प्रतिबंधित कर दिया गया था, इसके बाद इसने अपने संगठन का नाम बदल कर अंसार अल इस्लाम कर लिया। बांग्लादेशी सरकार ने 2017 में इस पर भी प्रतिबंध लगा दिया था।

इंडिया टुडे में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत में आतंक की साजिश रचने वाले लश्कर-ए-तैयबा ने कथित तौर पर भारत के पूर्वोत्तर राज्यों में आतंकी घटनाओं को अंजाम देने के लिए एबीटी के साथ साझेदारी की है।

इन दोनों आतंकवादी संगठनों ने भारत विरोधी साजिशों की शुरुआत 2021 के आखिर से शुरु कर दी थी। असम पुलिस ने कई मौकों पर एबीटी से जुड़े आतंकियों को गिरफ्तार किया है, जिससे इन राज्य में यह समूह कोई बड़ा हमला करने में असफल रहा।

5 अगस्त को देशभर में हुए हिंसक प्रदर्शन के बाद शेख हसीना को देश छोड़कर जाना पड़ा था,जिसके बाद सेना के सहयोग से बनाई गई अंतरिम सरकार लगातार उनके फैसलों को पलटने पर लगी हुई है।

शेख हसीना को भारत का मित्र माना जाता था। उनके शासन काल में भारत को बांग्लादेश की तरफ से कभी भी आतंकी घटनाओं का ज्यादा सामना नहीं करना पड़ा था।

शेख हसीना ने बांग्लादेश की धरती का उपयोग कभी भारत विरोधी गतिविधियों के लिए नहीं होने दिया। भारत सरकार ने भी हसीना का लगातार समर्थन ही किया।

लेकिन इस महीने बांग्लादेश में हुए सत्ता परिवर्तन के बाद से ही वहां पर भारत विरोधी और हिंदू विरोधी भावनाओं के भड़काने की कोशिश की गई।

पीएम मोदी ने भी अंतरिम सरकार के प्रमुख यूनुस ने फोन पर बात करके बांग्लादेशी हिन्दूओं पर हो रहे हमलों को लेकर अपनी चिंता जाहिर की थी।

The post बांग्लादेश ने रिहा किया खतरनाक आतंकी, भारत के लिए खतरे की घंटी; अल-कायदा से जुड़े हैं तार… appeared first on .

You Might Also Like

सर्वाइवर ने खोला एप्स्टीन की काली दुनिया का पर्दा: ‘हर दिन 10 लड़कियां आती थीं’

पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

ट्रंप की धमकी से पनामा सेहमा, चीन की BRI परियोजना को आगे न बढ़ाने का किया ऐलान

US Plane Crash: शवों की संख्या बढ़ी, राहत और बचाव कार्य में जुटे अधिकारी

August 28, 2024 August 28, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article ‘पुरुषों का वर्चस्व कायम, बदलनी होगी मानसिकता’, बदलापुर रेप केस पर हाई कोर्ट की नसीहत… ‘पुरुषों का वर्चस्व कायम, बदलनी होगी मानसिकता’, बदलापुर रेप केस पर हाई कोर्ट की नसीहत…
Next Article आरोपी की पहचान के लिए होगी परेड, बदलापुर कांड की जांच में जुटी SIT ने क्या बताया… आरोपी की पहचान के लिए होगी परेड, बदलापुर कांड की जांच में जुटी SIT ने क्या बताया…
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण
प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण
मध्यप्रदेश राज्य
जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं
जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं
छत्तीसगढ़ राज्य
कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन
कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन
छत्तीसगढ़ राज्य
छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज
छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज
छत्तीसगढ़ राज्य
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी प्रकार के विवादों का न्याय क्षेत्र- धौलपुर, जिला- धौलपुर (राजस्थान) होगा।
संपादक - Gaurav Shukla
मोबाइल - 9166652528
ईमेल - contact@hindustanexpress.live

प्रबंध संपादक - Mukesh Rana
मोबाइल - 7239927927

कार्यालय - Dholpur, Rajasthan - 328001
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?