By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Hindustan ExpressHindustan Express
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: इंदौरी क्रिकेट को BCCI की मान्यता, सोहम पटवर्धन को मिली कप्तानी
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Hindustan ExpressHindustan Express
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Hindustan Express > Blog > खेल > इंदौरी क्रिकेट को BCCI की मान्यता, सोहम पटवर्धन को मिली कप्तानी
खेल

इंदौरी क्रिकेट को BCCI की मान्यता, सोहम पटवर्धन को मिली कप्तानी

Last updated: 2024/09/02 at 1:35 PM
Share
4 Min Read
इंदौरी क्रिकेट को BCCI की मान्यता, सोहम पटवर्धन को मिली कप्तानी
SHARE

क्रिकेट में हरफनमौला बहुत हुए हैं, जो गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों करते हैं। मगर कुछ ऐसे दुर्लभ प्रतिभा के धनी हरफनमौला होते हैं जो दोनों हाथ से गेंदबाजी करने में सक्षम होते हैं। इंदौर के सोहम पटवर्धन ऐसे ही खिलाड़ी हैं, जिनमें बीसीसीआई भारतीय क्रिकेट का भविष्य देख रही है। यही कारण है कि सोहम को राष्ट्रीय अंडर-19 टीम का कप्तान बनाया गया है।

समित द्रविड़ भी टीम में

सोहम की कप्तानी वाली टीम में पूर्व भारतीय कप्तान राहुल द्रविड़ के बेटे समित द्रविड़ भी शामिल हैं। यह टीम भारत दौरे पर आ रही ऑस्ट्रेलियाई टीम से टक्कर लेगी। सोहम भारतीय जूनियर टीम की कप्तानी करने वाले मप्र के पहले क्रिकेटर हैं जबकि सीके नायडू के बाद राष्ट्रीय कप्तान बनने वाले प्रदेश के दूसरे खिलाड़ी हैं।

टीम की कमान संभाल रहे 

भारत दौरे पर ऑस्ट्रेलिया टीम तीन वनडे और दो टेस्ट (चार दिवसीय) मैच खेलेगी। सोहम चार दिवसीय मैचों में टीम की कमान संभाल रहे हैं। चार दिवसीय मैच तीन सितंबर से 10 अक्टूबर तक चेन्नई में खेले जाएंगे। सोहम इस समय अहमदाबाद में रिलायंस ट्रॉफी टूर्नामेंट में मप्र टीम की कप्तानी कर रहे हैं।

सोहम मुख्यत बाएं हाथ के मध्यक्रम बल्लेबाज हैं। जरूरत होने पर दाएं और बाएं हाथ के बल्लेबाज के अनुसार वे दोनों हाथों से कभी ऑफ स्पिन तो कभी लेफ्ट आर्म स्पिन गेंदबाजी भी करते हैं। कूच बिहार ट्रॉफी में उन्होंने अपनी गेंदबाजी से बल्लेबाजों को काफी छकाया था।

वीनू मांकड़ में शानदार प्रदर्शन 

उल्लेखनीय है कि बाएं हाथ के बल्लेबाज सोहम को बीसीसीआई द्वारा आयोजित वीनू मांकड़ ट्रॉफी में तीन पारियां खेलने को मिली थी, जिसमें उन्होंने 148 और 60 रनों की पारी खेली थी। वहीं कूच बिहार ट्राफी में हरियाणा के खिलाफ 117 रन, राजस्थान के खिलाफ 94 रन और बड़ौदा के खिलाफ प्री-क्वार्टर फाइनल में 43 और 48 रनों की पारी खेली थी। अंडर-23 स्पर्धा में दिल्ली के खिलाफ 90 रनों की पारी खेली थी। कूच बिहार ट्रॉफी में कुल नौ विकेट चटकाए हैं।

क्रिकेट में परिवार की तीसरी पीढ़ी

पिता निखिल रणजी ट्राफी क्रिकेटर रहे हैं। अब बीसीसीआई पैनल अंपायर हैं और आईपीएल में सेवाएं दे रहे हैं। मां रिचा पटवर्धन भी टेबल टेनिस की राष्ट्रीय खिलाड़ी हैं। दादा अशोक पटवर्धन भी मप्र की कप्तानी भी कर चुके हैं। पिता निखिल ने बताया कि कोच देवआशीष निलोसे के साथ ही चंद्रकांत पंडित से उसे लगातार मार्गदर्शन मिलता है। स्पिन गेंदबाजी के गुर नरेंद्र हिरवानी सिखाते हैं, जिससे वह बेहतर हरफनमौला क्रिकेटर के रूप में विकसित हो रहा है।

सोहम पटवर्धन बोले- खरा उतरूंगा

भारतीय टीम से खेलना और कप्तानी करने का मौका मिलना किसी सपने के सच होने जैसा है। मगर यह सिर्फ शुरुआत है। मुझ पर बीसीसीआई ने जो भरोसा जताया है उसपर खरा उतरने और देश को जिताने का प्रयास करूंगा।

देवआशीष निलोसे की तारीफ

कोच और पूर्व रणजी कप्तान ने कहा सोहम मेहनती खिलाड़ी है। अपनी कमजोरी के बारे में पूछता है और सुधारने के लिए लगातार प्रयास करता रहता है। उसका स्तर इतना बेहतर है कि संभागीय मैचों में कई दोहरे और तिहरे शतक लगा चुका है। दोनों हाथ से गेंदबाजी का अभ्यास भी इसलिए किया ताकि जरूरत होने कर विपक्षी बल्लेबाजों को उलझा सके। अब वह इसमें भी पारंगत हो चुका है।

You Might Also Like

T20 वर्ल्ड कप 2026 में दिखेगा ‘मिनी इंडिया’! विदेशी टीमों में छाए भारतीय मूल के खिलाड़ी, एक स्क्वॉड में पूरे 11

IND vs PAK चैंपियंस ट्रॉफी 2025: टिकटों की बिक्री शुरू, कीमत 3 हजार रुपये से शुरू

अभिषेक शर्मा की विस्फोटक बल्लेबाजी पर मेंटर युवराज सिंह ने क्या कहा?

बीपीएल में फ्रेंचाइजी की ओर से फीस का भुगतान न होने से विदेशी खिलाड़ी हो रहे परेशान

बीसीसीआई ने मंधाना को सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेटर का अवार्ड दिया 

September 2, 2024 September 2, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article इंदौरी क्रिकेट को BCCI की मान्यता, सोहम पटवर्धन को मिली कप्तानी इंदौरी क्रिकेट को BCCI की मान्यता, सोहम पटवर्धन को मिली कप्तानी
Next Article “IND vs AUS: Sunil Gavaskar ने की बड़ी भविष्यवाणी, खोला कौन-सी टीम होगी बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी की विजेता” “IND vs AUS: Sunil Gavaskar ने की बड़ी भविष्यवाणी, खोला कौन-सी टीम होगी बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी की विजेता”
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण
प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण
मध्यप्रदेश राज्य
जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं
जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं
छत्तीसगढ़ राज्य
कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन
कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन
छत्तीसगढ़ राज्य
छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज
छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज
छत्तीसगढ़ राज्य
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी प्रकार के विवादों का न्याय क्षेत्र- धौलपुर, जिला- धौलपुर (राजस्थान) होगा।
संपादक - Gaurav Shukla
मोबाइल - 9166652528
ईमेल - contact@hindustanexpress.live

प्रबंध संपादक - Mukesh Rana
मोबाइल - 7239927927

कार्यालय - Dholpur, Rajasthan - 328001
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?