By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Hindustan ExpressHindustan Express
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: बेन स्टोक्स ने तोड़ा 43 साल पुराना रिकॉर्ड, ENG vs WI के तीसरे टेस्ट में ओपनिंग कर मचाया धमाल
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Hindustan ExpressHindustan Express
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Hindustan Express > Blog > खेल > बेन स्टोक्स ने तोड़ा 43 साल पुराना रिकॉर्ड, ENG vs WI के तीसरे टेस्ट में ओपनिंग कर मचाया धमाल
खेल

बेन स्टोक्स ने तोड़ा 43 साल पुराना रिकॉर्ड, ENG vs WI के तीसरे टेस्ट में ओपनिंग कर मचाया धमाल

Last updated: 2024/07/29 at 12:14 PM
Share
3 Min Read
SHARE

इंग्लैंड क्रिकेट टीम के कप्तान बेन स्टोक्स (Ben Stokes) ने लीजेंड ऑलराउंडर इयान बोथम का 43 साल पुराना रिकॉर्ड धराशायी किया। बेन स्टोक्स ने 24 गेंद का सामना करते हुए वेस्टइंडीज के खिलाफ अर्धशतक जड़ा था।

इंग्लैंड की टीम ने वेस्टइंडीज को तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के आखिरी मैच में 10 विकेट से जीत हासिल की और सीरीज 3-0 से अपने नाम की। तीसरे टेस्ट मैच में बेन स्टोक्स का बल्ला जमकर गरजा। उन्होंने 28 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 57 रन जोड़े।

Ben Stokes ने ओपनिंग करते हुए 24 गेंद पर जड़ी तूफानी फिफ्टी
दरअसल, इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज के बीच खेले गए तीसरे टेस्ट मैच में बेन स्टोक्स ओपनिंग करने उतरे। मैच के तीसरे दिन वेस्टइंडीज ने मेजबानों के सामने जीत के लिए मात्र 81 रन का टारगेट रखा था। इस स्कोर का पीछा करने कप्तान स्टोक्स बेन डकेट के साथ उतरे।

बेन स्टोक्स को ओपनिंग करते देख हर कोई हैरान रह गया। स्टोक्स ने ओपनिंग करते हुए बल्ले से तबाही मचाई और 24 गेंदों का सामना करते हुए रिकॉर्डतोड़ फिफ्टी लगाई। स्टोक्स ने इंग्लैंड के लिए टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज फिफ्टी जड़ी। उन्होंने 28 गेंदों पर 9 चौके और 2 छक्कों की मदद से 57 रन की पारी खेली। इस दौरान उनका स्ट्राइकर रेट 203 का था।

फिफ्टी जड़ने के साथ ही बेन स्टोक्स ने कई रिकॉर्ड्स अपने नाम किए। वह इंग्लैंड के लिए सबसे तेज फिफ्टी पूरी करने वाले बल्लेबाज बने। वहीं, टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में गेंदों के लिहाज में संयुक्त रूप से ये तीसरे सबसे तेज अर्धशतक था। पाकिस्तान के मिस्बाह उल हक के नाम टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक 21 गेंद में जड़ने का है। बेन स्टोक्स ने इस दौरान जैक्स कैलिस के रिकॉर्ड की बराबरी की, जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में तीसरी सबसे तेज फिफ्टी (24 गेंदों में) जड़ी।

बेन स्टोक्स से पहले इंग्लैंड के लिए सबसे तेज अर्धशतक महान ऑलराउंडर इयान बॉथम के नाम था, जिन्होंने 1981 में भारत के खिलाफ 28 गेंदों में फिफ्टी बनाई थी। ऐसे में स्टोक्स ने तूफानी पारी खेलकर इयान का 43 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ डाला।

टेस्ट मैचों में सबसे तेज अर्धशतक

4.2 ओवर- इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज, ट्रेंट ब्रिज, 2024

4.2 ओवर- इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज, एजबेस्टन, 2024

4.3 ओवर- इंग्लैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका- द ओवल- 1994

5 ओवर- इंग्लैंड बनाम श्रीलंका, ओल्ड ट्रैफर्ड- 2002

5.2 ओवर- श्रीलंका बनाम पाकिस्तान, कराची, 2004

You Might Also Like

T20 वर्ल्ड कप 2026 में दिखेगा ‘मिनी इंडिया’! विदेशी टीमों में छाए भारतीय मूल के खिलाड़ी, एक स्क्वॉड में पूरे 11

IND vs PAK चैंपियंस ट्रॉफी 2025: टिकटों की बिक्री शुरू, कीमत 3 हजार रुपये से शुरू

अभिषेक शर्मा की विस्फोटक बल्लेबाजी पर मेंटर युवराज सिंह ने क्या कहा?

बीपीएल में फ्रेंचाइजी की ओर से फीस का भुगतान न होने से विदेशी खिलाड़ी हो रहे परेशान

बीसीसीआई ने मंधाना को सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेटर का अवार्ड दिया 

July 29, 2024 July 29, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article आर्यन खान ने दिल्ली में खरीदी नई प्रॉपर्टी, शाह रुख और गौरी से जुड़ी दिलचस्प जानकारी आर्यन खान ने दिल्ली में खरीदी नई प्रॉपर्टी, शाह रुख और गौरी से जुड़ी दिलचस्प जानकारी
Next Article केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया से मिले राजनांदगांव विधायक और विस अध्यक्ष डॉ रमन सिंह केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया से मिले राजनांदगांव विधायक और विस अध्यक्ष डॉ रमन सिंह
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण
प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण
मध्यप्रदेश राज्य
जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं
जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं
छत्तीसगढ़ राज्य
कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन
कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन
छत्तीसगढ़ राज्य
छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज
छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज
छत्तीसगढ़ राज्य
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी प्रकार के विवादों का न्याय क्षेत्र- धौलपुर, जिला- धौलपुर (राजस्थान) होगा।
संपादक - Gaurav Shukla
मोबाइल - 9166652528
ईमेल - contact@hindustanexpress.live

प्रबंध संपादक - Mukesh Rana
मोबाइल - 7239927927

कार्यालय - Dholpur, Rajasthan - 328001
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?