By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Hindustan ExpressHindustan Express
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: स्वास्थ्य संबंधी समस्या होगी तब ही लूंगा राष्ट्रपति चुनाव से नाम वापस: बाइडन
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Hindustan ExpressHindustan Express
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Hindustan Express > Blog > विदेश > स्वास्थ्य संबंधी समस्या होगी तब ही लूंगा राष्ट्रपति चुनाव से नाम वापस: बाइडन
विदेश

स्वास्थ्य संबंधी समस्या होगी तब ही लूंगा राष्ट्रपति चुनाव से नाम वापस: बाइडन

Last updated: 2024/07/18 at 5:15 PM
Share
3 Min Read
स्वास्थ्य संबंधी समस्या होगी तब ही लूंगा राष्ट्रपति चुनाव से नाम वापस: बाइडन
SHARE

वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन राष्ट्रपति चुनाव में अपनी दावेदारी को वापस लेने की अटकलों को नकारते रहे हैं। पिछले कुछ दिनों से उनकी पार्टी के ही सांसदों ने उन्हें अपना नाम वापस लेने की सलाह दी है। इस बीच अब बाइडेन ने कहा है कि वह अपनी दावेदारी तभी वापस लेंगे जब उन्हें कोई स्वास्थ्य संबंधी समस्या होगी। यह पहली बार है जब बाइडेन ने पिछले महीने पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के खिलाफ बहस में अपने खराब प्रदर्शन के बाद अपनी दावेदारी वापस लेने की बात की है। 
एक रिपोर्ट के मुताबिक 81 वर्षीय बाइडेन से पूछा गया कि क्या ऐसा कुछ हो सकता है जिससे वह 2024 नवंबर में होने वाले चुनाव से अपना नाम वापस ले लें तो बाइडेन ने कहा, अगर मेरी स्वास्थ्य संबंधी समस्या सामने आती है। डॉक्टर मेरे पास आते हैं और कहते हैं कि आपको बड़ी समस्या है। हालांकि राष्ट्रपति जो बाइडेन ने यह साफ नहीं किया कि वह किस तरह की स्वास्थ्य संबंधी समस्या की बात कर रहे हैं।
बाइडेन ने इससे पहले कई बार कहा है कि वह दूसरा कार्यकाल पूरा करने के लिए स्वस्थ और तंदुरुस्त हैं। वह ट्रम्प को हराने के लिए सबसे उपयुक्त दावेदार हैं। वह बार-बार इस बात पर जोर दे रहे हैं क्योंकि पिछले कुछ दिनों से उनके उम्र और मानसिक स्वास्थ्य पर लगातार बहस चल रही है। 
बाइडेन ने यह भी कहा कि वह 2020 के चुनाव में ट्रांजिशनल उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़े थे और उन्हें उम्मीद थी कि वह अपने से कम उम्र के किसी और को इस बार यह जिम्मेदारी सौंपेंगे लेकिन मौजूदा राजनीतिक परिदृश्य को देखते हुए उन्होंने फिर से चुनाव लड़ने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि उम्र बढ़ने के साथ थोड़ी सी समझदारी ही आती है। उन्होंने अपनी योग्यता साबित कर दी है कि वे देश के लिए काम कर सकते हैं। 
अपने राष्ट्रपति कार्यकाल के दौरान बाइडेन ने तीन बार फिजिकल एग्जामिनेशन करवाए हैं जिनमें न्यूरोलॉजिकल जांच भी शामिल है। इस बीच अमेरिकी प्रतिनिधि एडम शिफ बाइडेन से फिर से चुनाव ना लड़ने की मांग करने वाले सबसे हाई-प्रोफाइल हाउस डेमोक्रेट बन गए हैं। उन्होंने चिंताओं का हवाला देते हुए कहा कि बाइडेन पांच नवंबर के चुनाव में ट्रम्प को नहीं हरा पाएंगे। इस महीने की शुरुआत में तीन में से एक डेमोक्रेट या 32 प्रतिशत सांसदों ने कहा था कि बाइडेन को इस रेस से हट जाना चाहिए।

You Might Also Like

सर्वाइवर ने खोला एप्स्टीन की काली दुनिया का पर्दा: ‘हर दिन 10 लड़कियां आती थीं’

पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

ट्रंप की धमकी से पनामा सेहमा, चीन की BRI परियोजना को आगे न बढ़ाने का किया ऐलान

US Plane Crash: शवों की संख्या बढ़ी, राहत और बचाव कार्य में जुटे अधिकारी

July 18, 2024 July 18, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article 180 फुट ऊंचा ताजिया हाईटेंशन विद्युत लाइन में छूने से लगी आग, एक की मौत 180 फुट ऊंचा ताजिया हाईटेंशन विद्युत लाइन में छूने से लगी आग, एक की मौत
Next Article फिलीपींस, भारत से लैंड अटैक ब्रह्मोस मिसाइल खरीदेगा, चीन की तरह करेगा तैनात  फिलीपींस, भारत से लैंड अटैक ब्रह्मोस मिसाइल खरीदेगा, चीन की तरह करेगा तैनात 
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण
प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण
मध्यप्रदेश राज्य
जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं
जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं
छत्तीसगढ़ राज्य
कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन
कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन
छत्तीसगढ़ राज्य
छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज
छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज
छत्तीसगढ़ राज्य
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी प्रकार के विवादों का न्याय क्षेत्र- धौलपुर, जिला- धौलपुर (राजस्थान) होगा।
संपादक - Gaurav Shukla
मोबाइल - 9166652528
ईमेल - contact@hindustanexpress.live

प्रबंध संपादक - Mukesh Rana
मोबाइल - 7239927927

कार्यालय - Dholpur, Rajasthan - 328001
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?