By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Hindustan ExpressHindustan Express
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: रिपोर्ट में बड़ा दावा- कैंसर से जूझ रहीं केट मिडलटन नहीं लौटेंगी शाही कामकाज पर
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Hindustan ExpressHindustan Express
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Hindustan Express > Blog > विदेश > रिपोर्ट में बड़ा दावा- कैंसर से जूझ रहीं केट मिडलटन नहीं लौटेंगी शाही कामकाज पर
विदेश

रिपोर्ट में बड़ा दावा- कैंसर से जूझ रहीं केट मिडलटन नहीं लौटेंगी शाही कामकाज पर

Last updated: 2024/06/06 at 12:34 PM
Share
4 Min Read
रिपोर्ट में बड़ा दावा- कैंसर से जूझ रहीं केट मिडलटन नहीं लौटेंगी शाही कामकाज पर
SHARE

ब्रिटेन के राजकुमार प्रिंस विलियम की पत्नी प्रिंसेस ऑफ वेल्स केट मिडलटन कैंसर से जूझ रही हैं और फिलहाल उनका इलाज चल रहा है। उम्मीद जताई जा रही थी कि कुछ दिनों में वह वापस शाही कामकाजों को देखने लगेंगी, लेकिन शायद अब ऐसा नहीं होगा। अमेरिकी मीडिया की मुताबिक मिडलटन शायद कभी अपने शाही कर्तव्यों पर वापस नहीं आएंगी।

कार्यक्रमों में रहती थीं सबसे आगे
एक रिपोर्ट में सूत्रों का हवाला देते हुए कहा कि वह शायद कभी उस भूमिका में वापस नहीं आएंगी, जिसमें लोगों ने उन्हें पहले देखा था। एक समय था जब वेल्स की राजकुमारी अपने पति प्रिंस विलियम के साथ शाही कार्यक्रमों में सबसे आगे रहती थीं। अब अंदरूनी सूत्रों का कहना है कि केट ने हाल ही में कीमोथेरेपी करवाई है। इसलिए वह वर्तमान में इस बात पर ध्यान दे रही हैं कि जब वह वापस आएंगी तो क्या कर पाएंगी। यहां तक कि शाही विशेषज्ञ रिचर्ड फिट्जविलियम्स का कहना है कि अगर केट अपने शाही कर्तव्यों पर वापस आती हैं, तो यह फैसला पूरी तरह से डॉक्टरों की सलाह पर लिया जाएगा। पिछले महीने की शुरुआत में, एक सूत्र ने बताया था कि केट मिडलटन इस साल कोई शाही कामकाज में शामिल नहीं होंगी। सूत्र ने कहा था कि केट के लिए कोई प्लान नहीं है। वह शायद इस साल सार्वजनिक रूप से दिखाई नहीं दे सकती है। इस दावे के कुछ हफ्तों बाद अब एक रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें कहा गया है कि 42 साल की मिडलटन सार्वजनिक रूप से दिखाई नहीं देंगी। 

मार्च में कैंसर होने का लगा पता 
दरअसल, केट मिडलटन पेट की सर्जरी के लिए अस्पताल में भर्ती हुईं थी, लेकिन सर्जरी के दौरान ही उन्हें कैसर से पीड़ित होने का पता चला। मार्च में केट मिडलटन ने सार्वजनिक बयान जारी कर कहा कि वह कैंसर का इलाज करा रही हैं और जब तक उनकी तबीयत ठीक नहीं हो जाती, वे सार्वजनिक जिम्मेदारियों से दूर रहेंगी।

राजकुमारी को मिला जनता का अभूतपूर्व समर्थन
केट मिडलटन ने एक वीडियो संदेश जारी कर कहा था, मैं ठीक हूं और हर दिन मजबूत हो रही हूं। केट ने कहा था कि सर्जरी से उबरने के दौरान आपके समर्थन और शुभकामना संदेशों के लिए मैं व्यक्तिगत रूप से धन्यवाद कहना चाहती हूं। ये दो महीने हमारे पूरे परिवार के लिए अविश्वसनीय रूप से कठिनाई भरे रहे हैं। उन्होंने आगे कहा, मेरे पास एक शानदार मेडिकल टीम है, जिसने मेरी बहुत देखभाल की है। इसके लिए मैं मेडिकल टीम की बहुत आभारी हूं।

कैंसर के बारे में बच्चों को बताने में लगा था समय
केट मिडलटन अपने बच्चों को भी इस बारे में बता चुकी हैं कि वह कैंसर से जूझ रही हैं। उन्होंने कहा था कि हमें अपने बच्चों जॉर्ज, शार्लेट और लुइस को सब कुछ समझाने में काफी समय लगा। हमें बच्चों इस तरह बताना था कि उन पर इसका असर न पड़े। केट ने अपने बच्चों को भरोसा दिलाया है कि वे जल्दी ठीक हो जाएंगी।

You Might Also Like

सर्वाइवर ने खोला एप्स्टीन की काली दुनिया का पर्दा: ‘हर दिन 10 लड़कियां आती थीं’

पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

ट्रंप की धमकी से पनामा सेहमा, चीन की BRI परियोजना को आगे न बढ़ाने का किया ऐलान

US Plane Crash: शवों की संख्या बढ़ी, राहत और बचाव कार्य में जुटे अधिकारी

June 6, 2024 June 6, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article अजब-गजब: घटती जन्म दर से परेशान जापान का फैसला, डेटिंग एप लॉन्च करने की तैयारी; मस्क बोले- मैं बहुत खुश अजब-गजब: घटती जन्म दर से परेशान जापान का फैसला, डेटिंग एप लॉन्च करने की तैयारी; मस्क बोले- मैं बहुत खुश
Next Article इस्राइली सेना ने गाजा में एक स्कूल के अंदर हमास के ठिकानों को बनाया निशाना, हमले में 32 की मौत इस्राइली सेना ने गाजा में एक स्कूल के अंदर हमास के ठिकानों को बनाया निशाना, हमले में 32 की मौत
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण
प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण
मध्यप्रदेश राज्य
जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं
जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं
छत्तीसगढ़ राज्य
कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन
कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन
छत्तीसगढ़ राज्य
छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज
छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज
छत्तीसगढ़ राज्य
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी प्रकार के विवादों का न्याय क्षेत्र- धौलपुर, जिला- धौलपुर (राजस्थान) होगा।
संपादक - Gaurav Shukla
मोबाइल - 9166652528
ईमेल - contact@hindustanexpress.live

प्रबंध संपादक - Mukesh Rana
मोबाइल - 7239927927

कार्यालय - Dholpur, Rajasthan - 328001
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?