By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Hindustan ExpressHindustan Express
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: कनाडा सरकार पर बड़ा संकट, साथी दल NDP ने वापस लिया समर्थन; क्या जाएगी जस्टिन ट्रूडो की कुर्सी…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Hindustan ExpressHindustan Express
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Hindustan Express > Blog > विदेश > कनाडा सरकार पर बड़ा संकट, साथी दल NDP ने वापस लिया समर्थन; क्या जाएगी जस्टिन ट्रूडो की कुर्सी…
विदेश

कनाडा सरकार पर बड़ा संकट, साथी दल NDP ने वापस लिया समर्थन; क्या जाएगी जस्टिन ट्रूडो की कुर्सी…

Last updated: 2024/09/05 at 10:25 AM
Share
4 Min Read
कनाडा सरकार पर बड़ा संकट, साथी दल NDP ने वापस लिया समर्थन; क्या जाएगी जस्टिन ट्रूडो की कुर्सी…
SHARE

कनाडाई सरकार खतरे में है और जस्टिन ट्रूडो कभी भी सत्ता से बेदखल हो सकते हैं।

Contents
अल्पमत में कनाडा सरकार, अब क्या करेंगे ट्रूडोअभी चुनाव हुए तो हार जाएंगे ट्रूडो

साथी दल के समर्थन वापस लेने के बाद उनकी पार्टी अल्पमत में आ गई है। कनाडा में वामपंथी झुकाव वाली पार्टी एनडीपी के प्रमुख जगमीत सिंह ने ट्रूडो की लिबरल पार्टी से अपना समझौता खत्म कर दिया।

दोनों दल 2022 से गठबंधन में थे। ट्रूडो ने कई मौकों पर जगमीत सिंह को अपना सच्चा साथी बताया है। सिंह के अचानक समर्थन वापस लेने से ट्रूडो सकते में हैं।

एनडीपी के इस कदम से ट्रूडो की सरकार कभी भी गिर सकती है। हालांकि ट्रूडो ने विश्वास जताया है कि वे किसी भी हाल में अपनी सरकार गिरने नहीं देंगे।

बता दें कि हाल ही में जारी हुए सर्वेक्षणों से पता चलता है कि अगर अभी कनाडा में चुनाव हुए तो ट्रूडो की लिबरल पार्टी बुरी तरह हार जाएगी।

बुधवार को जस्टिन ट्रूडो की अल्पमत लिबरल सरकार को सत्ता में बनाए रखने में मदद करने वाले दल एनडीपी ने अपना समर्थन वापस ले लिया।

अब ट्रूडो को अपनी सरकार सुचारू रूप से चलाने के लिए नए गठबंधनों का प्रयास करना होगा। लेकिन एनडीपी के इस कदम से ट्रूडो की सरकार जाएगी या बचेगी, संसद के निचले सदन में विश्वास मत हासिल करने के लिए ट्रूडो के अन्य विपक्षी सांसदों के समर्थन पर निर्भर करता है। कनाडा के नियमों के मुताबिक, अक्टूबर 2025 के अंत तक चुनाव होने हैं।

अल्पमत में कनाडा सरकार, अब क्या करेंगे ट्रूडो

ट्रूडो ने संवाददाताओं से कहा, “2025 में ही चुनाव होगा, मुझे ऐसी उम्मीद है कि अगली शरद ऋतु तक नहीं, क्योंकि इस बीच, हम कनाडाई लोगों के लिए काम करने जा रहे हैं। मुझे वास्तव में उम्मीद है कि एनडीपी राजनीति पर ध्यान केंद्रित करने के बजाय इस पर ध्यान केंद्रित करेगी कि हम कनाडाई लोगों के लिए कैसे काम कर सकते हैं, जैसा कि हमने पिछले वर्षों में किया है।”

अभी चुनाव हुए तो हार जाएंगे ट्रूडो

गौरतलब है कि 52 वर्षीय ट्रूडो ने पहली बार नवंबर 2015 में पीएम का पदभार संभाला था। लेकिन पिछले दो वर्षों में उन्हें विपक्ष के अलावा जनता की बेरुखी का सामना भी करना पड़ा है।

हाल ही में मंहगाई और आवास संकट के लिए राजनेता और जनता ट्रूडो सरकार को दोषी ठहराते हैं। हाल ही में हुए सर्वेक्षणों से पता चलता है कि अगर अभी चुनाव हुए तो ट्रूडो की लिबरल पार्टी बुरी तरह हार जाएगी।

साल 2022 में लिबरल पार्टी और जगमीत सिंह की एनडीपी के बीच 2025 तक साथ रहने का समझौता हुआ था लेकिन, सर्वेक्षणों के परिणाम और ट्रूडो सरकार के प्रति लोगों के गुस्से को देखते हुए एनडीपी ने अपना समर्थन वापस ले लिया।

The post कनाडा सरकार पर बड़ा संकट, साथी दल NDP ने वापस लिया समर्थन; क्या जाएगी जस्टिन ट्रूडो की कुर्सी… appeared first on .

You Might Also Like

सर्वाइवर ने खोला एप्स्टीन की काली दुनिया का पर्दा: ‘हर दिन 10 लड़कियां आती थीं’

पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

ट्रंप की धमकी से पनामा सेहमा, चीन की BRI परियोजना को आगे न बढ़ाने का किया ऐलान

US Plane Crash: शवों की संख्या बढ़ी, राहत और बचाव कार्य में जुटे अधिकारी

September 5, 2024 September 5, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article सैम पित्रोदा ने राहुल को बताया राजीव गांधी से अच्छा विचारक सैम पित्रोदा ने राहुल को बताया राजीव गांधी से अच्छा विचारक
Next Article यात्री संख्या में वृद्धि के मद्देनजर,पाँच विशेष ट्रेनों का परिचालन यात्री संख्या में वृद्धि के मद्देनजर,पाँच विशेष ट्रेनों का परिचालन
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण
प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण
मध्यप्रदेश राज्य
जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं
जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं
छत्तीसगढ़ राज्य
कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन
कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन
छत्तीसगढ़ राज्य
छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज
छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज
छत्तीसगढ़ राज्य
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी प्रकार के विवादों का न्याय क्षेत्र- धौलपुर, जिला- धौलपुर (राजस्थान) होगा।
संपादक - Gaurav Shukla
मोबाइल - 9166652528
ईमेल - contact@hindustanexpress.live

प्रबंध संपादक - Mukesh Rana
मोबाइल - 7239927927

कार्यालय - Dholpur, Rajasthan - 328001
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?