By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Hindustan ExpressHindustan Express
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: बिलासपुर-टाटानगर एक्सप्रेस 11 दिन रद्द, दिल्ली रूट की ट्रेनों में जनवरी तक नो बर्थ
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Hindustan ExpressHindustan Express
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Hindustan Express > Blog > राज्य > छत्तीसगढ़ > बिलासपुर-टाटानगर एक्सप्रेस 11 दिन रद्द, दिल्ली रूट की ट्रेनों में जनवरी तक नो बर्थ
छत्तीसगढ़राज्य

बिलासपुर-टाटानगर एक्सप्रेस 11 दिन रद्द, दिल्ली रूट की ट्रेनों में जनवरी तक नो बर्थ

News Desk
Last updated: 2025/01/06 at 1:20 PM
News Desk
Share
5 Min Read
बिलासपुर-टाटानगर एक्सप्रेस 11 दिन रद्द, दिल्ली रूट की ट्रेनों में जनवरी तक नो बर्थ
SHARE

रायपुर
नए वर्ष का जश्न मनाने के लिए लोग पहाड़ों और धार्मिक स्थलों पर जा रहे हैं, लेकिन जनवरी तक बिलासपुर से गुजरने वाली एक्सप्रेस और सुपरफास्ट ट्रेनों में पैर रखने तक की जगह नहीं है। वेटिंग लिस्ट 100 से 250 तक पहुंच गई है। हालांकि, जिन लोगों ने एक माह पहले टिकट बुक करा लिया था, उन्हें कंफर्म सीट जरूर मिल गई है।

रेलवे आरक्षण केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली, मुंबई, हावड़ा सहित अन्य रूट की ट्रेनों में लगातार वेटिंग बढ़ रही है। हावड़ा रूट पर चलने वाली आजाद हिंद्र एक्सप्रेस में वेटिंग 256 तक पहुंच गई है, वहीं गीतांजलि एक्सप्रेस में 10 जनवरी तक नो रूम है।

इन ट्रेनों में नो रूम
दिल्ली, मुंबई हावड़ा सहित अन्य रूट की ट्रेनों में इन दिनों वेटिंग बढ़ गई है। हावड़ा रूट पर चलने वाली आजाद हिंद एक्सप्रेस, गीतांजलि एक्सप्रेस, हावड़ा मेल, हावड़ा सुपरफास्ट, शालीमार एक्सप्रेस, हटिया एक्सप्रेस, ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस, सारनाथ, छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस, समता, राजधानी एक्सप्रेस समेत अन्य ट्रेनों में कंफर्म टिकट नहीं मिलने के कारण लोगों को मजबूरी में दूसरे विकल्प का सहारा लेना पड़ रहा है।

रायपुर-बिलासपुर से आठ कुंभ स्पेशल
दक्षिण रेलवे से चलने वाली आठ कुंभ स्पेशल रायपुर-बिलासपुर से छूटकर गोंदिया, बालाघाट के रास्ते चलेंगी। ऐसे में राजनांदगांव तक यात्रियों को प्रयागराज में पुण्य की डुबकी लगाने के लिए आने-जाने में सुविधा होगी। कुल मिलाकर दक्षिण रेलवे के साथ दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से होकर पांच महाकुंभ स्टेशल अलग-अलग तारीखों में प्रयागराज के बीच आना-जाना करेगी।

महाकुंभ 13 जनवरी से 26 फरवरी तक चलेगी, इसलिए रिजर्वेशन सबसे अधिक हो रहा है। रेलवे प्रशासन से जारी शेड्यूल के अनुसार वैसे तो देशभर से महाकुंभ के दौरान 3,000 स्पेशल ट्रेनों सहित 13,000 से अधिक ट्रेनें चलाने को तैयार है।

दक्षिण रेलवे से चलाने वाली पांच महाकुंभ स्पेशल ट्रेनें दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के गोंदिया, बालाघाट और नैनपुर होकर जबलपुर के रास्ते प्रयागराज तक चलेंगी। इससे यात्रियों को कंफर्म बर्थ की सुविधा मिलेगी।

रायगढ़, दुर्ग, बिलासपुर और वाराणसी
रायगढ़-वाराणसी, दुर्ग-वाराणसी एवं बिलासपुर-वाराणसी के मध्य तीन फेरे के लिए ट्रेन नंबर 08251/08252 रायगढ़-वाराणसी-रायगढ़ कुंभ मेला स्पेशल, ट्रेन नंबर 08791/08792 दुर्ग-वाराणसी-दुर्ग कुंभ मेला स्पेशल एवं ट्रेन नंबर 08253/08254 बिलासपुर-वाराणसी-बिलासपुर कुंभ मेला स्पेशल ट्रेन वाया बिलासपुर, कटनी, प्रयागराज के मार्ग से चलाई जा रही है।

बिलासपुर-टाटानगर एक्सप्रेस 11 दिन रद
रेलवे ने एक बार फिर से यात्रियों की परेशानी बढ़ा दी है। चक्रधरपुर और रांची रेल मंडल के विभिन्न सेक्शनों में अधोसंरचना का काम कराने रेलवे ने ब्लॉक लिया है। इसके कारण दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से गुजरने वाली बिलासपुर-टाटानगर एक्सप्रेस को दोनों तरफ से 11 दिनों के लिए रद कर दिया गया जबकि तीन ट्रेनों को परिवर्तित रूट से चलाया जाएगा।

रेलवे मंडल के अधिकारियों ने बताया कि चार जनवरी और छह से 15 जनवरी तक बिलासपुर से रवाना होने वाली ट्रेन नंबर 18114 बिलासपुर- टाटानगर एक्सप्रेस रद रहेगी। वहीं पांच जनवरी और सात से 16 जनवरी तक टाटानगर से रवाना होने वाली ट्रेन नंबर 18113 टाटानगर-बिलासपुर एक्सप्रेस रद रहेगी। इससे हजारों यात्रियों को परेशानी होगी।

उतर रेलवे के जम्मू तवी स्टेशन में यार्ड रिमाडलिंग समेत अन्य काम कराने रेलवे ने पावर ब्लाक लिया है। इसके चलते सात से दस जनवरी तक जम्मू जाने वाली चार एक्सप्रेस ट्रेनों को रद कर दिया है।

रेलवे मंडल से मिली जानकारी के अनुसार, सात जनवरी को दुर्ग से चलने वाली ट्रेन नंबर 12549 दुर्ग-उधमपुर एक्सप्रेस, आठ जनवरी को दुर्ग से चलने वाली ट्रेन नंबर 20847 दुर्ग-उधमपुर एक्सप्रेस, नौ जनवरी को उधमपुर से चलने वाली ट्रेन नंबर 12550 उधमपुर-दुर्ग एक्सप्रेस और 10 जनवरी को उधमपुर से चलने वाली 20848 उधमपुर-दुर्ग एक्सप्रेस रद रहेगी।

बदले रूट से दौड़ेंगी ये ट्रेनें

  • आठ जनवरी को हैदराबाद से चलने वाली ट्रेन नंबर 07255 हैदराबाद-पटना स्पेशल एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग राउरकेला-सिनी-चांडिल-मूरी-कोटशिला जंक्शन होकर चलेगी।
  • 11 जनवरी को मालदा डाऊन से चलने वाली ट्रेन नंबर 13425 मालदाडाऊन-सूरत एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग से कोटशिला जंक्शन-मूरी-चांडिल-सिनी-राउरकेला होकर चलेगी।
  • सात जनवरी को रक्सौल से चलने वाली ट्रेन नंबर 07052 रक्सौल-सिकंदराबाद स्पेशल एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग से कोटशिला जंक्शन-मूरी-चांडिल-सिनी-राउरकेला होकर चलेगी।

 

You Might Also Like

प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण

जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं

कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन

छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज

CM मोहन यादव का बयान: Union Budget दूरदर्शी, रेलवे में क्रांति की उम्मीद

News Desk January 6, 2025 January 6, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article पटना के आलमगंज में मिला 500 साल पुराना शिव मंदिर, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़ पटना के आलमगंज में मिला 500 साल पुराना शिव मंदिर, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
Next Article चक्रधरपुर-चाईबासा मार्ग पर सवारी गाड़ी का एक्सीडेंट, दर्जनों लोग घायल चक्रधरपुर-चाईबासा मार्ग पर सवारी गाड़ी का एक्सीडेंट, दर्जनों लोग घायल
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण
प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण
मध्यप्रदेश राज्य
जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं
जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं
छत्तीसगढ़ राज्य
कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन
कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन
छत्तीसगढ़ राज्य
छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज
छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज
छत्तीसगढ़ राज्य
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी प्रकार के विवादों का न्याय क्षेत्र- धौलपुर, जिला- धौलपुर (राजस्थान) होगा।
संपादक - Gaurav Shukla
मोबाइल - 9166652528
ईमेल - contact@hindustanexpress.live

प्रबंध संपादक - Mukesh Rana
मोबाइल - 7239927927

कार्यालय - Dholpur, Rajasthan - 328001
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?