By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Hindustan ExpressHindustan Express
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: रायपुर से भाजपा सांसद ने होटलों में वेज और नॉनवेज के लिए अलग-अलग किचन के होने पर जोर दिया
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Hindustan ExpressHindustan Express
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Hindustan Express > Blog > राज्य > छत्तीसगढ़ > रायपुर से भाजपा सांसद ने होटलों में वेज और नॉनवेज के लिए अलग-अलग किचन के होने पर जोर दिया
छत्तीसगढ़राज्य

रायपुर से भाजपा सांसद ने होटलों में वेज और नॉनवेज के लिए अलग-अलग किचन के होने पर जोर दिया

Last updated: 2024/07/21 at 8:16 PM
Share
3 Min Read
रायपुर से भाजपा सांसद ने होटलों में वेज और नॉनवेज के लिए अलग-अलग किचन के होने पर जोर दिया
SHARE

रायपुर
छत्तीसगढ़ के रायपुर से भाजपा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने होटलों में वेज और नॉनवेज के लिए अलग-अलग किचन के होने पर जोर दिया। उन्होंने पत्रकारवार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि- अमेरिका, इंग्लैंड और जापान में हिंदुस्तानी होटल लिखा होता है, लेकिन उसको चलाने वाले बांग्लादेशी या पाकिस्तानी होते हैं। ऐसी स्थिति हमारे देश में नहीं बननी चाहिए और इसके लिए प्रयास किया जाना चाहिए। जहां भी वेज-नॉनवेज दोनों मिलता है, तो स्पष्ट रूप से लिखा होना चाहिए।

प्रशासन की टीम ने बड़े खाद्य संस्थानों में दी दबिश
दूसरी तरफ रायपुर में खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम ने शनिवार को कई बड़े खाद्य संस्थानों में दबिश दी। टीम की जांच में ने फेमस कंपनी के पिज्जा, फ्राइड चिकन और मोमोस की गुणवत्ता सही नहीं मिली है। जांच के बाद केएफसी और पिज्जा हट को नोटिस दिया गया है। वहीं, मोमोस अड्डा को बंद करवा दिया गया। मेग्नेटो माल स्थित केएफसी में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने जांच में पाया कि खाद्य पदार्थ को तलने वाले तेल का उपयोग गुणवत्ता समाप्त होने के बाद भी किया जा रहा था।

एक ही फ्रीजर में रखा था वेज और नॉनवेज
इसके अलावा सिटी सेंटर मॉल स्थित पिज्जा हट में भी बड़ी गड़बड़ी देखने को मिली। यहां वेज और नानवेज के लिए अलग फ्रीजर नहीं मिला। एजेंसी से पेस्ट कंट्रोल नहीं कराया गया। इसके अलावा यहां काम करने वाले कर्मचारियों का मेडिकल जांच रिपोर्ट नहीं पाया गया। जबकि हर छह माह में कर्मचारियों की मेडिकल जांच कराना आवश्यक है। इस संबंध में 14 दिन में सुधार करने का नोटिस जारी किया गया है।

टीम ने यहां की कार्रवाई
1. पिज्जा हट
– वेज एवं नानवेज के लिए अलग फ्रीजर नहीं पाया गया।
– एजेंसी से पेस्ट कंट्रोल प्रोग्राम कराया जाना नहीं पाया गया।
– संस्था के कार्यरत कर्मियों का मेडिकल जांच रिपोर्ट नहीं पाया गया।
– इस संबंध में 14 दिन में इंप्रूवमेंट नोटिस जारी किया गया।

2. मोमोस अड्डा
– एक्सपायर्ड सूजी आटा लगभग 4 किलोग्राम पाया गया।
– एजेंसी से पेस्ट कंट्रोल प्रोग्राम कराया जाना नहीं पाया गया।
– मोमोस के लिए मैदा में गंदगी पाए जाने पर लगभग 25 किलोग्राम मैदा को नष्ट कराया गया साथ ही नमूना जांच के लैब भेजा गया।
– वैध खाद्य लाइसेंस नहीं पाए जाने पर दुकान बंद रखने का निर्देश दिया।

3. जन्नत बेकरी
– अस्वच्छ स्थितियों में रखे गए लगभग 100 किलोग्राम कच्चे माल को तत्काल नष्ट कराया गया।

4. अमानत बेकरी
– अस्वच्छ स्थितियों में रखे गए लगभग 650 किलोग्राम क्रीम रोल खमीर को तत्काल नष्ट कराया गया।

You Might Also Like

प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण

जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं

कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन

छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज

CM मोहन यादव का बयान: Union Budget दूरदर्शी, रेलवे में क्रांति की उम्मीद

July 21, 2024 July 21, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article छत्तीसगढ़-रायगढ़ पहुंचे मंत्री नेताम, कोई भी काम नहीं होगा बाधित छत्तीसगढ़-रायगढ़ पहुंचे मंत्री नेताम, कोई भी काम नहीं होगा बाधित
Next Article छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मिले निर्देश कलेक्टर ने बताए, मलेरिया से निपटने के हरसंभव उपाय करने को कहा छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मिले निर्देश कलेक्टर ने बताए, मलेरिया से निपटने के हरसंभव उपाय करने को कहा
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण
प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण
मध्यप्रदेश राज्य
जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं
जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं
छत्तीसगढ़ राज्य
कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन
कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन
छत्तीसगढ़ राज्य
छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज
छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज
छत्तीसगढ़ राज्य
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी प्रकार के विवादों का न्याय क्षेत्र- धौलपुर, जिला- धौलपुर (राजस्थान) होगा।
संपादक - Gaurav Shukla
मोबाइल - 9166652528
ईमेल - contact@hindustanexpress.live

प्रबंध संपादक - Mukesh Rana
मोबाइल - 7239927927

कार्यालय - Dholpur, Rajasthan - 328001
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?