By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Hindustan ExpressHindustan Express
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: अमेरिका में डोनाल्ड ट्रम्प पर चली गोली, कान से निकला खून; एक व्यक्ति की मौत…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Hindustan ExpressHindustan Express
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Hindustan Express > Blog > विदेश > अमेरिका में डोनाल्ड ट्रम्प पर चली गोली, कान से निकला खून; एक व्यक्ति की मौत…
विदेश

अमेरिका में डोनाल्ड ट्रम्प पर चली गोली, कान से निकला खून; एक व्यक्ति की मौत…

Last updated: 2024/07/14 at 11:58 AM
Share
3 Min Read
अमेरिका में डोनाल्ड ट्रम्प पर चली गोली, कान से निकला खून; एक व्यक्ति की मौत…
SHARE

पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की शनिवार को पेंसिल्वेनिया में आयोजित एक रैली के दौरान गोली चलने की खबर सामने आ रही है।

गोलियों की आवाज जैसी तेज आवाजें सुनाई देने के बाद सीक्रेट सर्विस के एजेंटों के द्वारा उन्हें मंच से उतार दिया गया।

जब सुरक्षा एजेंटों से घिरे ट्रम्प को मंच से उतारा जा रहा था तो उनके दाहिने कान के आसपास खून देखा गया। हालांकि वह खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं। हालांकि, इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई है।

अमेरिका में नवंबर में राष्ट्रपति चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में इससे पहले पूर्व राष्ट्रपति पर हुए हमले अमेरिकी नागरिकों की चिंता बढ़ाने वाली है।

इस बीच सीक्रेट सर्विस ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा है कि पूर्व राष्ट्रपति सुरक्षित हैं। प्रवक्ता स्टीवन चेउंग ने एक बयान में कहा, “राष्ट्रपति ट्रंप ने इस घटना के बाद त्वरित कार्रवाई के लिए सुरक्षा एजेंसियों को धन्यवाद दिया। वह ठीक हैं और एक स्थानीय अस्पताल में उनकी जांच की जा रही है। अधिक जानकारी बाद में दी जाएगी।”

पेंसिल्वेनिया के बटलर में जब ट्रम्प रैली को संबोधित कर रहे थे तब अचानक फायरिगं की आवाज सुनाई दी। इसके बाद वहां चीख-पुकार मच गई। ट्रम्प को माइक पर यह कहते हुए सुना गया, “मुझे मेरे जूते लेने दो।” सुरक्षा एजेंटों ने उन्हें अपने पैरों पर वापस खड़ा होने में मदद की।

इसके बाद सुरक्षा एजेंटों ने उन्हें सुरक्षित कार में डाल दिया। जब उन्हें मंच से नीचे उतारा जा रहा था तब ट्रंप ने भीड़ की ओर अपनी मुट्ठी उठाई।

ट्रम्प सोमवार को रिपब्लिकन नेशनल कन्वेंशन शुरू होने से पहले स्विंग-स्टेट पेनसिल्वेनिया में अपनी आखिरी रैली को संबोधित कर रहे थे। वह अपने उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार की घोषणा करने की तैयारी कर रहे हैं। घटना के तुरंत बाद एक्स पर एक पोस्ट में हाउस रिपब्लिकन ने अमेरिकियों से पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के लिए प्रार्थना करने का आग्रह किया।

इस घटना पर व्हाइट हाउस ने कहा कि राष्ट्रपति जो बाइडेन को सीक्रेट सर्विस डायरेक्टर किम्बर्ली चीटल, डिपार्टमेंट ऑफ होमलैंड सिक्योरिटी सेक्रेटरी एलेजांद्रो मेयरकास और होमलैंड सिक्योरिटी एडवाइजर लिज़ शेरवुड-रैंडल ने ब्रीफ किया है। ब्रीफिंग में राष्ट्रपति के चीफ ऑफ स्टाफ और अन्य सहयोगियों ने भी हिस्सा लिया।

The post अमेरिका में डोनाल्ड ट्रम्प पर चली गोली, कान से निकला खून; एक व्यक्ति की मौत… appeared first on .

You Might Also Like

सर्वाइवर ने खोला एप्स्टीन की काली दुनिया का पर्दा: ‘हर दिन 10 लड़कियां आती थीं’

पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

ट्रंप की धमकी से पनामा सेहमा, चीन की BRI परियोजना को आगे न बढ़ाने का किया ऐलान

US Plane Crash: शवों की संख्या बढ़ी, राहत और बचाव कार्य में जुटे अधिकारी

July 14, 2024 July 14, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article डोनाल्ड ट्रम्प पर फायरिंग का विडियो आया सामने, शूटर भी ढेर; राष्ट्रपति बाइडेन ने जताया खेद… डोनाल्ड ट्रम्प पर फायरिंग का विडियो आया सामने, शूटर भी ढेर; राष्ट्रपति बाइडेन ने जताया खेद…
Next Article इद्दत मामले में बरी हुए इमरान खान और बूशरा बीबी; पांच घंटे के अंदर फिर गिरफ्तारी… इद्दत मामले में बरी हुए इमरान खान और बूशरा बीबी; पांच घंटे के अंदर फिर गिरफ्तारी…
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण
प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण
मध्यप्रदेश राज्य
जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं
जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं
छत्तीसगढ़ राज्य
कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन
कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन
छत्तीसगढ़ राज्य
छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज
छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज
छत्तीसगढ़ राज्य
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी प्रकार के विवादों का न्याय क्षेत्र- धौलपुर, जिला- धौलपुर (राजस्थान) होगा।
संपादक - Gaurav Shukla
मोबाइल - 9166652528
ईमेल - contact@hindustanexpress.live

प्रबंध संपादक - Mukesh Rana
मोबाइल - 7239927927

कार्यालय - Dholpur, Rajasthan - 328001
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?