By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Hindustan ExpressHindustan Express
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: कई मिनटों तक बस पर चलाईं ताबड़तोड़ गोलियां, रियासी के पीड़ितों ने बताया क्या हुआ…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Hindustan ExpressHindustan Express
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Hindustan Express > Blog > देश > कई मिनटों तक बस पर चलाईं ताबड़तोड़ गोलियां, रियासी के पीड़ितों ने बताया क्या हुआ…
देश

कई मिनटों तक बस पर चलाईं ताबड़तोड़ गोलियां, रियासी के पीड़ितों ने बताया क्या हुआ…

Last updated: 2024/06/10 at 9:56 AM
Share
6 Min Read
कई मिनटों तक बस पर चलाईं ताबड़तोड़ गोलियां, रियासी के पीड़ितों ने बताया क्या हुआ…
SHARE

 जम्मू-कश्मीर के रियासी में रविवार शाम तीर्थयात्रियों की बस पर हुए आतंकी हमले के प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि आतंकियों ने कई मिनट तक बस पर गोलीबारी जारी रखी थी।

प्रत्यक्षदर्शियों ने हमले के बारे में भयावह विवरण दिए, जिसमें से एक जीवित व्यक्ति ने बताया कि कैसे बस पर 25 से 30 गोलियां चलाई गईं, उसके बाद बस खाई में गिर गई। 

एक अन्य प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि उसने लाल रंग के मफलर में एक नकाबपोश हमलावर को बस पर फायरिंग करते देखा था।

जिला अस्पताल में भर्ती उत्तर प्रदेश के संतोष कुमार ने बताया, ‘मैं बस चालक के बगल में बैठा था और वाहन घने जंगलों से नीचे की ओर आ रहा था, तभी मैंने देखा कि सेना जैसे कपड़े पहने और काले कपड़े से अपना चेहरा और सिर ढके एक व्यक्ति बस के सामने आया और अंधाधुंध गोलीबारी करने लगा।’ 

उन्होंने बताया, ‘गोलीबारी में चालक को गोली लगी और बस खाई में गिर गई।’ उन्होंने बताया कि आतंकवादियों ने बस पर कई मिनट तक गोलीबारी जारी रखी। उन्होंने बताया, ‘हम खाई में असहाय अवस्था में थे, लेकिन कुछ स्थानीय लोगों ने आकर हमारी मदद की। बाद में कुछ पुलिसकर्मी भी वहां पहुंचे।’

अस्थायी ऑपरेशन मुख्यालय स्थापित
घटनास्थल पर पुलिस, सेना और सीआरपीएफ द्वारा एक संयुक्त सुरक्षा बल अस्थायी ऑपरेशन मुख्यालय स्थापित किया गया है और हमलावरों को खोजने के लिए एक बहुआयामी अभियान शुरू किया गया है।

इस जघन्य कृत्य के लिए जिम्मेदार आतंकवादियों का पता लगाने और उन्हें खत्म करने के लिए व्यापक तलाशी के लिए रियासी और पड़ोसी राजौरी जिले से सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है।

यह घटना पाकिस्तान स्थित आतंकवादी तत्वों द्वारा जम्मू क्षेत्र में अशांति फैलाने और आतंकवाद को पुनर्जीवित करने के लगातार खतरे को बताती है।

हमलावरों को बख्शा नहीं जाएगा : शाह
केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने कहा कि तीर्थयात्रियों पर हुए नृशंस आतंकी हमले में शामिल लोगों को बख्शा नहीं जाएगा और उन्हें कानून के कोप का सामना करना पड़ेगा।

रविवार को दूसरी बार केंद्रीय मंत्री के रूप में शपथ लेने के तुरंत बाद, शाह ने कहा कि उन्होंने जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और जम्मू-कश्मीर के डीजीपी आर आर स्वैन से बात की और आतंकी हमले के बाद उत्पन्न स्थिति का जायजा लिया। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि प्रधानमंत्री ने हमले के बाद की स्थिति का जायजा लिया और उन्हें लगातार स्थिति की निगरानी रिपोर्ट दी जा रही है।

ग्राम रक्षा दलों को अलर्ट पर रखा: एसएसपी
रियासी की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मोहिता शर्मा शर्मा ने बताया कि पुलिस आमतौर पर हाई अलर्ट पर रहते हैं तथा पिछले कई दिनों से आसपास के क्षेत्रों में लगातार गश्ती के साथ शिव खोरी मंदिर को पूरी तरह से सुरक्षित कर लिया है। एसएसपी ने बताया, ‘हमने ग्राम रक्षा गार्डों के लिए फायरिंग अभ्यास भी शुरू कर दिया है तथा उन्हें सभी को अलर्ट पर रखा गया है।’

मृतकों में तीन महिलाएं
बचाव एवं तलाशी अभियान का समन्वय करने के लिए घटनास्थल पर पहुंचे रियासी के उपायुक्त विशेष पॉल महाजन ने बताया कि मृतकों में तीन महिलाएं हैं। लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। उधर, आतंकवादी हमले के खिलाफ लोगों के कई समूहों ने रियासी सहित जम्मू संभाग के विभिन्न क्षेत्रों में विरोध प्रदर्शन किया तथा दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। राजौरी और पुंछ जैसे पड़ोसी इलाकों की तुलना में रियासी जिला पहले आतंकवादी गतिविधियों से अपेक्षाकृत अछूता था। स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंचे और पीड़ितों की मदद करने लगे।

अब्दुल्ला, महबूबा ने निंदा की
जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्रियों नेशनल कॉन्फ्रेंस (एनसी) के फारूक अब्दुल्ला और उनके बेटे उमर अब्दुल्ला, पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की महबूबा मुफ्ती और डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव आजाद पार्टी (डीपीएपी) के गुलाम नबी आजाद के अलावा यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी आतंकवादी हमले की निंदा की। 

उमर ने एक्स पर लिखा, ‘जम्मू-कश्मीर के रियासी से भयानक खबर… मैं इस हमले की स्पष्ट रूप से निंदा करता हूं। यह देखना दुर्भाग्यपूर्ण है कि जिन इलाकों से पहले सभी आतंकवादियों को हटा दिया गया था, वहां फिर से आतंकवाद लौट आया है। मृतकों की आत्मा को शांति मिले और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।’

पिछले तीन दशकों में दूसरी घटना
पिछले तीन दशकों में यह दूसरी बार था जब आतंकवादियों ने जम्मू-कश्मीर में तीर्थयात्रियों की बस पर हमला किया। इससे पहले जुलाई 2017 में कश्मीर के अनंतनाग जिले में आतंकवादियों ने अमरनाथ तीर्थयात्रियों को ले जा रही एक बस पर गोलीबारी की थी, जिसमें सात तीर्थयात्री मारे गए थे और 19 अन्य घायल हो गए थे।

The post कई मिनटों तक बस पर चलाईं ताबड़तोड़ गोलियां, रियासी के पीड़ितों ने बताया क्या हुआ… appeared first on .

You Might Also Like

हिमालय की गोद से प्राप्त शुद्ध जल से निर्मित टेंसबर्ग, दिल्ली के बीयर बाजार में गुणवत्ता की नई क्रांति…

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का आरोप: AAP ने दिल्ली की जनता को धोखा दिया

ट्रंप ने मेक्सिको, कनाडा और चीन पर लगाया टैरिफ, भारत पर असर की संभावना पर वित्त मंत्री ने दिया बयान

केंद्र सरकार ने जेंडर बजट में 37.5 प्रतिशत की बढ़ोतरी की, 4.49 लाख करोड़ रुपये का हुआ आवंटन

उप राष्ट्रपति धनखड़ ने कहा- अवैध प्रवासियों को नहीं झेल सकता देश, युवाओं से की बड़ी अपील

June 10, 2024 June 10, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article पीएम मोदी के शपथ ग्रहण में विपक्ष से सिर्फ मल्लिकार्जुन खरगे पहुंचे, बताई वजह… पीएम मोदी के शपथ ग्रहण में विपक्ष से सिर्फ मल्लिकार्जुन खरगे पहुंचे, बताई वजह…
Next Article आत्मा और परमात्मा का मिलन ही राजयोग : राधिका दीदी आत्मा और परमात्मा का मिलन ही राजयोग : राधिका दीदी
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण
प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण
मध्यप्रदेश राज्य
जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं
जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं
छत्तीसगढ़ राज्य
कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन
कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन
छत्तीसगढ़ राज्य
छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज
छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज
छत्तीसगढ़ राज्य
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी प्रकार के विवादों का न्याय क्षेत्र- धौलपुर, जिला- धौलपुर (राजस्थान) होगा।
संपादक - Gaurav Shukla
मोबाइल - 9166652528
ईमेल - contact@hindustanexpress.live

प्रबंध संपादक - Mukesh Rana
मोबाइल - 7239927927

कार्यालय - Dholpur, Rajasthan - 328001
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?