By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Hindustan ExpressHindustan Express
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: कनाडा को मिल गया निज्जर हत्याकांड का सबूत? कौन हैं गिरफ्तार किए गए तीनों भारतीय…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Hindustan ExpressHindustan Express
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Hindustan Express > Blog > विदेश > कनाडा को मिल गया निज्जर हत्याकांड का सबूत? कौन हैं गिरफ्तार किए गए तीनों भारतीय…
विदेश

कनाडा को मिल गया निज्जर हत्याकांड का सबूत? कौन हैं गिरफ्तार किए गए तीनों भारतीय…

Last updated: 2024/05/05 at 2:18 AM
Share
7 Min Read
कनाडा को मिल गया निज्जर हत्याकांड का सबूत? कौन हैं गिरफ्तार किए गए तीनों भारतीय…
SHARE

खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में कथित भूमिका के लिए कनाडा की पुलिस ने तीन भारतीयों को गिरफ्तार किया है।

तीन भारतीय नागरिकों को गिरफ्तार करने वाले कनाडाई प्राधिकारियों ने कहा कि उनकी जांच अभी समाप्त नहीं हुई है और इस हत्याकांड में ‘‘अन्य लोगों’’ ने भी अहम भूमिका निभाई है, जिन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। 

कौन हैं गिरफ्तार किए गए तीनों भारतीय

एडमॉन्टन में रहने वाले 22 वर्षीय करण बराड़, 22 वर्षीय कमलप्रीत सिंह और 28 वर्षीय करणप्रीत सिंह पर हत्या व हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया गया है।

गिरफ्तार किए गए तीन पंजाबी युवाओं के बारे में प्रारंभिक जानकारी से पता चलता है कि उनमें से एक के पिता पंजाब के किसान समूह से हैं, जिनके नेताओं पर नई दिल्ली में 26 जनवरी 2021 को लाल किले पर हिंसा के लिए मामला दर्ज किया गया था। 

ट्रिब्यून की रिपोर्ट के मुताबिक, इस युवक का नाम करणप्रीत सिंह है। वह बटाला के पास घनी के बांगर गांव का रहने वाला है।

पंजाब पुलिस के सूत्रों ने कहा कि उनके पिता सुखदेव सिंह एक गांव के गुरुद्वारे में ग्रंथी हैं। इसके अलावा, वह किसान सरवन सिंह पंढेर के समूह के सदस्य हैं।

संपर्क करने पर सरवन सिंह पंढेर ने कहा कि वह इस बात की पुष्टि नहीं कर सकते कि सुखदेव सिंह और उनका बेटा उनकी किसान इकाई का सदस्य था या नहीं।

उन्होंने कहा: “लेकिन, घनी के बांगर गांव में निश्चित रूप से हमारी कोई किसान समिति नहीं है।” तीन साल पहले करणप्रीत कनाडा चला गया था। इससे पहले वह और उसके पिता दुबई में ट्रक चलाते थे। पिता भारत लौट आए वहीं बेटा कनाडा चला गया।

कनाडा ने दावा किया है कि वे कथित तौर पर एक हिट स्क्वाड के सदस्य थे और उन्होंने भारतीय एजेंसियों के इशारे पर काम किया। इसके बाद से पंजाब पुलिस शनिवार सुबह से तीनों युवकों के बारे में जानकारी इकट्ठा कर रही है।

गिरफ्तार किया गया आरोपी करण बराड़ कोटकपूरा का रहने वाला है और उसके पिता मनदीप सिंह बराड़ का करीब दो हफ्ते पहले उनके पैतृक स्थान पर निधन हो गया था।

उन पर धोखाधड़ी और जालसाजी का मामला चल रहा था। पुलिस सूत्रों ने बताया कि करण की मां रमन बरार सिंगापुर में रहती हैं और फिलहाल अपने पति के अंतिम अरदास और अन्य अनुष्ठानों के लिए पंजाब आई हुई हैं। पुलिस ने कहा कि तीसरे युवक कमलप्रीत सिंह के बारे में जानकारी हासिल की जा रही है।

क्या बोले कनाडाई अधिकारी

मामले की जांच कर रहे अधिकारियों का मानना है कि गिरफ्तार किए गए लोग उस कथित समूह के सदस्य हैं जिन्हें पिछले साल भारत सरकार ने निज्जर की हत्या करने का काम सौंपा था।

निज्जर (45) की 18 जून, 2023 को ब्रिटिश कोलंबिया के सरे में एक गुरुद्वारे के बाहर हत्या कर दी गई थी। जांच टीम के प्रभारी अधीक्षक मनदीप मूकर ने कहा, ”जांच यहीं समाप्त नहीं होती। हम जानते हैं कि इस हत्याकांड में कुछ और लोगों ने भी अहम भूमिका निभाई है और हम एक-एक की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करेंगे।”

‘ब्रिटिश कोलंबिया’ और ‘अल्बर्टा रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस’ (आरसीएमपी) तथा ‘एडमॉन्टन’ पुलिस सेवा के सदस्यों की सहायता से जांचकर्ताओं ने शुक्रवार सुबह निज्जर की हत्या के संबंध में तीन लोगों को गिरफ्तार किया।

‘रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस’ के सहायक आयुक्त डेविड टेबौल ने बताया कि वे न तो पुलिस द्वारा एकत्र किए गए सबूतों के बारे में कोई टिप्पणी कर सकते हैं और न ही निज्जर की हत्या के पीछे मकसद के बारे में बता सकते हैं। उन्होंने कहा, ”हालांकि, मामले ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा है और मैं कहूंगा कि जांच अभी जारी है। मैं इस बात को दोहराता हूं कि आज की घोषणा का मतलब यह नहीं है कि जांच पूरी हो गई है।”

अधिकारी ने कहा, ”इस मामले में अलग-अलग पहलुओं से जांच की जा रही है और मामले की जांच आज गिरफ्तार किए गए लोगों की संलिप्तता तक ही सीमित नहीं है।

इन प्रयासों में भारत सरकार के संबंधों की जांच भी शामिल है।” कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने पिछले साल सितंबर में भारतीय एजेंटों पर निज्जर की हत्या में ‘‘संभावित रूप से’’ शामिल होने का आरोप लगाया था जिसके बाद भारत और कनाडा के संबंधों में तनाव आ गया था। भारत ने ट्रूडो के आरोपों को खारिज कर दिया था।

भारत के खिलाफ सबूतों पर क्या बोला कनाडा?

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार किए गए भारतीय संदिग्धों ने छात्र वीजा पर कनाडा में प्रवेश किया था, लेकिन हो सकता है कि जब उन्होंने निज्जर को गोली मारी तो वे भारतीय खुफिया विभाग के निर्देश पर काम कर रहे थे।

लेकिन पार्लियामेंट हिल पर पत्रकारों से बात करते हुए, कनाडा के रक्षा मंत्री ने शुक्रवार को इस मामले में भारत सरकार के संबंध की पुष्टि करने से इनकार कर दिया और कहा कि इस सवाल का जवाब कनाडा पुलिस ही बेहतर तरीके से दे सकती है।

रक्षा मंत्री डोमिनिक लेब्लांक ने कहा, ”मुझे कनाडा सरकार के सुरक्षा तंत्र और आरसीएमपी के काम और (कनाडाई) सुरक्षा खुफिया सेवा के काम पर पूरा भरोसा है।”

खबर में बताया गया कि पुलिस ने इन लोगों को शुक्रवार को कनाडा के कम से कम दो प्रांतों में चलाए गए तलाशी अभियान के दौरान गिरफ्तार किया।

सूत्रों ने बताया कि कुछ महीने पहले पुलिस ने इन लोगों की पहचान निज्जर की हत्या में शामिल व्यक्तियों के समूह के तौर पर की थी और पुलिस उन पर नजर रख रही थी।

कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो द्वारा अपने देश में खालिस्तानी तत्वों से संबंधित कुछ टिप्पणियां करने के कुछ दिनों बाद, भारत ने बृहस्पतिवार को कहा था कि ये टिप्पणियां एक बार फिर कनाडा में अलगाववाद, उग्रवाद और हिंसा को मिले राजनीतिक स्थान को दर्शाती हैं।

You Might Also Like

सर्वाइवर ने खोला एप्स्टीन की काली दुनिया का पर्दा: ‘हर दिन 10 लड़कियां आती थीं’

पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

ट्रंप की धमकी से पनामा सेहमा, चीन की BRI परियोजना को आगे न बढ़ाने का किया ऐलान

US Plane Crash: शवों की संख्या बढ़ी, राहत और बचाव कार्य में जुटे अधिकारी

May 5, 2024 May 5, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article ‘डरिए मत, राहुल की तरह दक्षिण से भी चुनाव लड़कर दिखाइए’; पवन खेड़ा का पीएम मोदी को चैलेंज… ‘डरिए मत, राहुल की तरह दक्षिण से भी चुनाव लड़कर दिखाइए’; पवन खेड़ा का पीएम मोदी को चैलेंज…
Next Article अब नेपाल ने भारतीय इलाकों को अपना बताया, नोटों पर छापा नक्शा; जयशंकर का मुंहतोड़ जवाब…
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण
प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण
मध्यप्रदेश राज्य
जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं
जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं
छत्तीसगढ़ राज्य
कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन
कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन
छत्तीसगढ़ राज्य
छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज
छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज
छत्तीसगढ़ राज्य
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी प्रकार के विवादों का न्याय क्षेत्र- धौलपुर, जिला- धौलपुर (राजस्थान) होगा।
संपादक - Gaurav Shukla
मोबाइल - 9166652528
ईमेल - contact@hindustanexpress.live

प्रबंध संपादक - Mukesh Rana
मोबाइल - 7239927927

कार्यालय - Dholpur, Rajasthan - 328001
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?