By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Hindustan ExpressHindustan Express
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: 85 साल के वृद्व को भरण-पोषण भत्ता न देने वाले दो बेटों और तीन पोतों पर मामला दर्ज
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Hindustan ExpressHindustan Express
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Hindustan Express > Blog > राज्य > मध्यप्रदेश > 85 साल के वृद्व को भरण-पोषण भत्ता न देने वाले दो बेटों और तीन पोतों पर मामला दर्ज
मध्यप्रदेशराज्य

85 साल के वृद्व को भरण-पोषण भत्ता न देने वाले दो बेटों और तीन पोतों पर मामला दर्ज

Last updated: 2024/09/16 at 8:45 AM
Share
3 Min Read
85 साल के वृद्व को भरण-पोषण भत्ता न देने वाले दो बेटों और तीन पोतों पर मामला दर्ज
SHARE

भोपाल। पिपलानी पुलिस ने 85 साल के वृद्व को एसडीएम कोर्ट के आदेश के बाद भी भरण-पोषण भत्ता न देने वाले दो बेटों और तीन पोतों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। आरोप है कि बेटो और तीनो नाती ने भत्ता न देते हुए बुजुर्ग के साथ मारपीट कर गालियां देकर धमकाते हुए घर से भगा दिया था। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार फरियादी वृद्व शिवचरण मेहर (85) निवासी भवानी चौक ने शिकायत कतरे हुए बताया की उन्होनें घर के नीचे दुकानें बनवा रखी हैं जिनका किराया उनके बेटे कोमल मेहर और रूपराम मेहर को मिलता है। तीसरे बेटे का देहांत हो जाने के कारण उसके हिस्से का किराया उनके तीन पोते रोहित, रोशन और राहुल लेते हैं। काफी समय पहले शिवचरण की पत्नि को देहांत हो जाने के कारण उन्होनें दूसरी शादी कर कर ली थी और दूसरी पत्नि के साथ दूसरे घर में रहने लगे थे। बाद में उन्हें बीमारियों ने घेर लिया। इलाज में काफी पैसा खर्च होने और कोई कमाई न होने के कारण उनकी आर्थिक हालत काफी दयनीय हो गई। वहीं पहली पत्नी के बेटों ने शिवचरण को किराया देना बंद कर दिया। शिवचरण ने बेटो से कई बार अपने इलाज और खाने-पीने के खर्चे के लिये पैसै मांगे लेकिन बेटो ने पैसै देने से मना कर दिया। बाद में शिवचरण ने अपने भरण-पोषण के लिए एसडीएम कोर्ट में आवेदन लगाया था। सुनवाई के बाद कोर्ट ने दोनों बेटे और तीन पोतों को हर महीने 8-8 हजार रुपए सहित कुल 24 हजार रुपये महीना भरण-पोषण भत्ते के रूप में शिवचरण को देने का आदेश दिया था। लेकिन काफी दिन बीत जाने पर भी बेटे-पोतों ने उन्हें गुजारा भत्ते की रकम नहीं दी। जब वह रहने के लिए वापस घर पहुंचे, तब बेटों ने उन्हें भीतर घुसने से मना करते हुए उनके साथ दुर्व्यवहार कर गाली-गलौच की और धमकाते हुए वहॉ से भगा दिया। इसके बाद फरियादी वृद्व थाने पहुंचे जहॉ प्रकरण दर्ज कर पुलिस आगे की कार्यवाही कर रही है।

You Might Also Like

प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण

जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं

कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन

छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज

CM मोहन यादव का बयान: Union Budget दूरदर्शी, रेलवे में क्रांति की उम्मीद

September 16, 2024 September 16, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article 44 साल बाद स्पेस में होनी वाली है एक अद्भुत घटना
Next Article मोदी 3.0 में लागू होगा एक राष्ट्र -एक चुनाव मोदी 3.0 में लागू होगा एक राष्ट्र -एक चुनाव
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण
प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण
मध्यप्रदेश राज्य
जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं
जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं
छत्तीसगढ़ राज्य
कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन
कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन
छत्तीसगढ़ राज्य
छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज
छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज
छत्तीसगढ़ राज्य
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी प्रकार के विवादों का न्याय क्षेत्र- धौलपुर, जिला- धौलपुर (राजस्थान) होगा।
संपादक - Gaurav Shukla
मोबाइल - 9166652528
ईमेल - contact@hindustanexpress.live

प्रबंध संपादक - Mukesh Rana
मोबाइल - 7239927927

कार्यालय - Dholpur, Rajasthan - 328001
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?