By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Hindustan ExpressHindustan Express
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG Crime News- नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: 105 किलो गांजा के साथ 3 अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार, यूपी ले जा रहे थे माल…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Hindustan ExpressHindustan Express
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Hindustan Express > Blog > राज्य > छत्तीसगढ़ > छत्तीसगढ़ जनसंपर्क > CG Crime News- नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: 105 किलो गांजा के साथ 3 अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार, यूपी ले जा रहे थे माल…
छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

CG Crime News- नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: 105 किलो गांजा के साथ 3 अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार, यूपी ले जा रहे थे माल…

News Desk
Last updated: 2025/06/11 at 4:59 PM
News Desk
Share
3 Min Read
CG Crime News- नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: 105 किलो गांजा के साथ 3 अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार, यूपी ले जा रहे थे माल…
SHARE

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में पुलिस ने नशीले पदार्थों की तस्करी पर एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन अंतरराज्यीय गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 105 किलो गांजा, दो लग्जरी कार और चार मोबाइल फोन समेत कुल 44.85 लाख रुपये की अवैध सामग्री जब्त की है।

Contents
यूपी ले जाकर बेचने की थी तैयारीदो आरोपियों के और भी हैं अपराधिक रिकार्डरायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाईगिरफ्तार आरोपियों के नाम

जानकारी के अनुसार, जूटमिल थाना प्रभारी प्रशांत राव आहेर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ओडिशा के कनकतुरा से दो अलग-अलग कारों में भारी मात्रा में गांजा तस्करी की जा रही है। इस सूचना पर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए ओडिशा सीमा से लगे बड़माल रेलवे लाइन किनारे बैरिकेडिंग कर दो कारों को रोका। तलाशी के दौरान ग्रे रंग की स्विफ्ट डिजायर (क्रमांक OR 17 G 4546) और ब्लैक ग्रैंड विटारा (क्रमांक CG 13 BB 9200) से 103 पैकेट में कुल 105 किलो गांजा बरामद हुआ।

यूपी ले जाकर बेचने की थी तैयारी

गांजा तस्करी में पकड़े गए आरोपियों में रविशंकर गौतम, निवासी यूपी, विरेन्द्र सिंह उर्फ वीर सिंह, निवासी सरिया और दीपक जोहरी निवासी किरोडीमल नगर से पूछताछ करने पर खुलासा हुआ कि उन्होंने गांजा ओडिशा से खरीदा और उसे यूपी ले जाकर बेचने की योजना बनाई थी। आरोपियों ने यह भी बताया कि उनके दो अन्य साथी कनकतुरा के पास कार से उतर गए थे। जूटमिल पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ धारा 20 (बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया है।

दो आरोपियों के और भी हैं अपराधिक रिकार्ड

गांजा तस्करी में पकड़े गए आरोपियों विरेन्द्र सिंह के खिलाफ पहले से सरिया थाना में एनडीपीएस एक्ट के दो मामले दर्ज हैं जबकि दीपक जोहरी कोतरारोड़ थाना क्षेत्र का पूर्व आपराधिक रिकॉर्डधारी है जिस पर मारपीट के तीन मामले दर्ज हैं और समय-समय पर उस पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की जाती रही है। आरोपियों के अपराधिक रिकार्ड को देखते हुए प्रकरण में संगठित अपराध की धारा 111 बीएनएस जोड़ा गया है।

रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई

पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल ने बताया कि रायगढ़ पुलिस ने एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए 105 किलो गांजा के अलावा, दो कार जब्त किया है। इसके साथ ही इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ओडिशा से गांजा लेकर आ रहे थे और उसे यूपी ले जाने की योजना बनाई थी। तीनों आरोपियों को जेल भेजा जा रहा है।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम

  1. रविशंकर गौतम पिता स्व. रामप्रसाद गौतम उम्र 34 वर्ष साकिन जरथाई थाना चिरगांव जिला झांसी उत्तर प्रदेश
  2. विरेन्द्र सिंह उर्फ वीर सिंह पिता अंगत सिंह उम्र 42 वर्ष साकिन कोर्रा थाना सरिया जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़
  3. दीपक जोहरी पिता रमेश जोहरी उम्र 42 वर्ष साकिन किरोडीमलनगर वार्ड कमांक 04 थाना कोतरारोड जिला रायगढ़

You Might Also Like

जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं

कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन

छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज

डबल इंजन सरकार का तोहफा! छत्तीसगढ़ को रेलवे विकास के लिए मिले 7,470 करोड़, सीएम साय ने जताया आभार

IASE के खेल एवं सांस्कृतिक महोत्सव का समापन, भारती, योगेन्द्र बने कॉलेज कलर

News Desk June 11, 2025 June 11, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article CG News: प्रधानमंत्री आवास योजना ने बुजुर्ग को दिलाया पहला पक्का घर, सपनों का आशियाना पाकर भावुक हुए संतु चक्रेस, मुख्यमंत्री साय से सौंपीं पक्के मकान की चाबी… CG News: प्रधानमंत्री आवास योजना ने बुजुर्ग को दिलाया पहला पक्का घर, सपनों का आशियाना पाकर भावुक हुए संतु चक्रेस, मुख्यमंत्री साय से सौंपीं पक्के मकान की चाबी…
Next Article हां, मैं भी पति राजा की हत्या की साजिश में शामिल थी…, हत्यारिन सोनम रघुवंशी ने कबूला अपना जुर्म हां, मैं भी पति राजा की हत्या की साजिश में शामिल थी…, हत्यारिन सोनम रघुवंशी ने कबूला अपना जुर्म
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण
प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण
मध्यप्रदेश राज्य
जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं
जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं
छत्तीसगढ़ राज्य
कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन
कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन
छत्तीसगढ़ राज्य
छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज
छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज
छत्तीसगढ़ राज्य
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी प्रकार के विवादों का न्याय क्षेत्र- धौलपुर, जिला- धौलपुर (राजस्थान) होगा।
संपादक - Gaurav Shukla
मोबाइल - 9166652528
ईमेल - contact@hindustanexpress.live

प्रबंध संपादक - Mukesh Rana
मोबाइल - 7239927927

कार्यालय - Dholpur, Rajasthan - 328001
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?