By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Hindustan ExpressHindustan Express
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG DGP Panel: छत्तीसगढ़ को जल्द मिलेगा पूर्णकालिक DGP, UPSC ने भेजा पेनल, मुख्यमंत्री लेंगे अंतिम फैसला, जानिये कौन बनेगा पूर्णकालिक पुलिस प्रमुख…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
Hindustan ExpressHindustan Express
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Hindustan Express > Blog > राज्य > छत्तीसगढ़ > छत्तीसगढ़ जनसंपर्क > CG DGP Panel: छत्तीसगढ़ को जल्द मिलेगा पूर्णकालिक DGP, UPSC ने भेजा पेनल, मुख्यमंत्री लेंगे अंतिम फैसला, जानिये कौन बनेगा पूर्णकालिक पुलिस प्रमुख…
छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

CG DGP Panel: छत्तीसगढ़ को जल्द मिलेगा पूर्णकालिक DGP, UPSC ने भेजा पेनल, मुख्यमंत्री लेंगे अंतिम फैसला, जानिये कौन बनेगा पूर्णकालिक पुलिस प्रमुख…

News Desk
Last updated: 2025/05/25 at 10:15 AM
News Desk
Share
3 Min Read
CG DGP Panel: छत्तीसगढ़ को जल्द मिलेगा पूर्णकालिक DGP, UPSC ने भेजा पेनल, मुख्यमंत्री लेंगे अंतिम फैसला, जानिये कौन बनेगा पूर्णकालिक पुलिस प्रमुख…
SHARE

रायपुर। छत्तीसगढ़ में लंबे समय से चल रही पूर्णकालिक पुलिस प्रमुख की नियुक्ति की प्रक्रिया अब अंतिम दौर में पहुंच गई है। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने राज्य सरकार को नए DGP के लिए दो नामों का पैनल भेज दिया है। अब फैसला मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के दिल्ली दौरे से लौटने के बाद लिया जाएगा। माना जा रहा है कि अगले कुछ दिनों में छत्तीसगढ़ को स्थायी पुलिस महानिदेशक मिल जाएगा।

Contents
पैनल में शामिल हैं ये दो वरिष्ठ अधिकारीअरुणदेव गौतम की दावेदारी सबसे मजबूतUPSC से नाम आने में क्यों लगी देरी?

पैनल में शामिल हैं ये दो वरिष्ठ अधिकारी

यूपीएससी ने जिन दो वरिष्ठ IPS अधिकारियों के नाम राज्य सरकार को भेजे हैं, उनमें अरुणदेव गौतम और हिमांशु गुप्ता शामिल हैं। जबकि पहले चर्चा में रहे पवनदेव और जीपी सिंह का नाम अंतिम सूची से हटा दिया गया है।

हालांकि, जीपी सिंह का मामला सुप्रीम कोर्ट में निपट चुका था और पवनदेव की वरिष्ठता सबसे ऊपर मानी जा रही थी, फिर भी इन दोनों नामों को पैनल से बाहर कर देना कई लोगों के लिए चौंकाने वाला है। इस चयन प्रक्रिया की पूरी जानकारी दिल्ली में हुई डीपीसी (डिपार्टमेंटल प्रमोशन कमेटी) मीटिंग में शामिल मुख्य सचिव अमिताभ जैन के पास ही मानी जा रही है।

अरुणदेव गौतम की दावेदारी सबसे मजबूत

राज्य सरकार की ओर से चार महीने पहले अरुणदेव गौतम को राज्य पुलिस की कमान सौंपी गई थी और तब से वे कार्यवाहक डीजीपी की भूमिका निभा रहे हैं। उनके कार्यकाल में नक्सल मोर्चे पर पुलिस ने लगातार सफलता हासिल की है और वे बेदाग छवि वाले अफसर माने जाते हैं। ऐसे में यह कयास लगाया जा रहा है कि सरकार अपने पहले से लिए गए फैसले पर कायम रहेगी और अरुणदेव गौतम को पूर्णकालिक DGP नियुक्त किया जा सकता है।

वहीं, हिमांशु गुप्ता भी वरिष्ठ और प्रभावशाली अधिकारी माने जाते हैं। लेकिन अंदरखाने की चर्चा के अनुसार, इस बार सरकार अनुभव, संतुलित छवि और हालिया प्रदर्शन को प्राथमिकता दे सकती है, जिसके चलते गौतम की उम्मीद सबसे मजबूत दिखाई दे रही है।

UPSC से नाम आने में क्यों लगी देरी?

दरअसल, राज्य सरकार ने दो महीने पहले ही डीजीपी चयन के लिए तीन नामों का प्रस्ताव UPSC को भेजा था। इसके बाद आयोग की ओर से कई चरणों में जानकारी मांगी गई, और तकरीबन छह महीने की प्रक्रिया के बाद जाकर डीपीसी मीटिंग हुई। इसमें राज्य की ओर से मुख्य सचिव दिल्ली पहुंचे थे और उनकी मौजूदगी में पैनल को अंतिम रूप दिया गया।

अब सभी की निगाहें मुख्यमंत्री की वापसी पर टिकी हैं। उनके लौटते ही राज्य सरकार औपचारिक रूप से नए DGP के नाम का ऐलान कर सकती है। संभावना यही जताई जा रही है कि अरुणदेव गौतम ही छत्तीसगढ़ के अगले पूर्णकालिक पुलिस महानिदेशक बनाए जाएंगे।

You Might Also Like

जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं

कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन

छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज

डबल इंजन सरकार का तोहफा! छत्तीसगढ़ को रेलवे विकास के लिए मिले 7,470 करोड़, सीएम साय ने जताया आभार

IASE के खेल एवं सांस्कृतिक महोत्सव का समापन, भारती, योगेन्द्र बने कॉलेज कलर

News Desk May 25, 2025 May 25, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article CG Crime News- व्यापारी के घर नकाबपोशों ने दिया लूट को अंजाम, लाखों के जेवर और नकदी लेकर फरार, चेतावनी देकर निकले बदमाश: ‘पुलिस को बताया तो अंजाम भुगतोगे… CG Crime News- व्यापारी के घर नकाबपोशों ने दिया लूट को अंजाम, लाखों के जेवर और नकदी लेकर फरार, चेतावनी देकर निकले बदमाश: ‘पुलिस को बताया तो अंजाम भुगतोगे…
Next Article CG Crime- झूठे निवेश के जाल में फंसाए लाखों: पैसा डबल करने का झांसा देकर लाखों की ठगी, भाजपा नेता समेत दो गिरफ्तार…. CG Crime- झूठे निवेश के जाल में फंसाए लाखों: पैसा डबल करने का झांसा देकर लाखों की ठगी, भाजपा नेता समेत दो गिरफ्तार….
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण
प्रस्तावित राज्यपाल दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर जयति सिंह ने नागलवाड़ी में किया निरीक्षण
मध्यप्रदेश राज्य
जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं
जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने एक-एक कर सुनी समस्याएं
छत्तीसगढ़ राज्य
कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन
कलेक्टर ने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन
छत्तीसगढ़ राज्य
छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज
छत्तीसगढ़ में ठंड से बनी रहेगी राहत, लगातार तीसरे दिन सबसे अधिक तापमान दर्ज
छत्तीसगढ़ राज्य
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी प्रकार के विवादों का न्याय क्षेत्र- धौलपुर, जिला- धौलपुर (राजस्थान) होगा।
संपादक - Gaurav Shukla
मोबाइल - 9166652528
ईमेल - contact@hindustanexpress.live

प्रबंध संपादक - Mukesh Rana
मोबाइल - 7239927927

कार्यालय - Dholpur, Rajasthan - 328001
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?